Wednesday 26th of August 2026

ब्रेकिंग

चंपावत:सीएम के कल प्रस्तावित धूरा दौरे की तैयारी का जिलाधिकारी ने लिया व जायजा

रुड़की:रक्षाबंधन से पहले दो बहनों की हत्या करने वाला भाई गिरफ्तार डबल मर्डर का खुलासा

चंपावत :डिप्लोमा फार्मासिस्ट एसोसिएशन ने शासन से की संवाद की अपील: मांगों पर 1 सितंबर से करेंगे सांकेतिक विरोध

लोहाघाट:5 किलोमीटर चलने के बाद हांफी रोडवेज बस 26 यात्री रहे परेशान। बदहाल हालत में लोहाघाट डिपो

लोहाघाट:पासम जूनियर विद्यालय का हाईस्कूल में उच्चीकरण, नरेश जोशी की पहल और ग्राम प्रधान के प्रयास रंग लाए।

सूचना

: चंपावत:भारत नेपाल अंतर्राष्ट्रीय सीमा पर नो मेंस लैंड से अतिक्रमण हटाने को लेकर डीएम ने अधिकारियों को दिए निर्देश

Laxman Singh Bisht

Fri, Jan 19, 2024
भारत नेपाल अंतर्राष्ट्रीय सीमा पर नो मेंस लैंड से अतिक्रमण हटाने को लेकर डीएम ने अधिकारियों को दिए निर्देश जिलाधिकारी नवनीत पांडे की अध्यक्षा मे शुक्रवार को कलेक्ट्रेट सभागार मे भारत नेपाल अन्तराष्ट्रीय सीमा पर 05 किमी तक अवस्थित नो-मैन्स लैण्ड पर अनाधिकृत कब्जे को हटाये जाने के संबंध मे एसएसबी,उप जिलाधिकारियो,वन विभाग,पुलिस विभाग के अलावा संबंधित विभागो के अधिकारियो से विस्तृत रूप से चर्चा करते हुए जानकारी ली।  जिलाधिकारी ने नो-मैन्स लैण्ड पर अनाधिकृत कब्जे की उपजिलाधिकारियो एव वन विभाग के अधिकारिंयो को अपने-अपने क्षेत्रांतर्गत सर्वे करते हुए नो-मैन्स लैण्ड कितने हटाये गए है,कितने शेष है जिन्हे हटाया जाना है का प्रमाण पत्र उपलब्ध करने के निर्देश दिए। उपजिलाधिकारी एव कमाण्डेट एसएसबी अनुराग ने जिलाधिकारी को अवगत कराया कराया की नेपाल मूल के निवासियो द्वारा कुछ जगह पर अस्थाई खेती-बाड़ी की जाती है, नेपाल द्वारा अपने क्षेत्र में सौंदर्यीकरण कार्य के दौरान कुछ पिलर मिस हुए हैं, साथ ही नेपाल के निवासियों द्वारा आवा-जाही हेतु बोर्ड संचालित किए जाते है,जिस पर जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारिंयो को सर्वे करते 15 दिन के भीतर रिपोर्ट उपलब्ध कराने के निर्देश दिए, कहा कंचनपुर नेपाल के सीडीओ एव उपजिलाधिकारी से समन्वय करे,ताकि आपसी तालमेल के साथ नो-मैन्स लैण्ड के अलावा अन्य मुद्दों पर आवश्यक कार्रवाई कर समाधान निकाला जा सके, साथ ही बोर्ड के माध्यम से आवा-जाही करने वाले लोगो के साथ ही बोर्ड का भी पुलिस एव राजस्व विभाग सयुंक्त रूप से सत्यापन करने के निर्देश दिए। अपरजिलाधकारी / उपजिलाधिकारी सदर सौरभ असवाल, तहसीलदार लोहाघाट विजय गोस्वामी, एसडीओ वन विभाग नेहा चौधरी, सहायक सांख्यिकी अधिकारी जुगल किशोर पांडेय, समेत एस एस बी के अधिकारी कू अलाव अन्य अधिकारी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जुडे रहे।

विज्ञापन

जरूरी खबरें