Thursday 28th of May 2026

ब्रेकिंग

लोहाघाट:अवकाश के बावजूद भी लोक निर्माण विभाग कार्यालय में धरने में डटे रहे चेतराम। सोमवार से आमरण अनशन की चेतावनी।

लोहाघाट:पूर्व बकाया के कारण बना 1800 रुपये का बिजली बिल : अधिशासी अभियंता

लोहाघाट में पेयजल संकट से राहत: 30 मई तक पूरे नगर में रोस्टर के अनुसार होगी जलापूर्ति

लोहाघाट में बही योग की बयार साधकों ने किया योग। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का काउंटडाउन शुरू।

खटीमा: धर्मांतरण मामले में पुलिस ने चार आरोपियों को किया गिरफ्तार। ईसाई धर्म अपनाने को देते थे लालच

सूचना

कुमाऊँ का डिजिटल बाज़ार: अब नौकरी, सेवाएँ, खरीद-बिक्री और मैट्रिमोनियल सब कुछ एक ही प्लेटफ़ॉर्म पर

उत्तराखंड के कुमाऊँ क्षेत्र में डिजिटल सेवाओं की बढ़ती जरूरत को देखते हुए KumaonBazaar.com तेजी से लोगों के बीच लोकप्रिय हो रहा है। यह एक ऐसा लोकल डिजिटल प्लेटफ़ॉर्म है जहाँ नौकरी, बिज़नेस प्रमोशन, लोकल सेवाएँ, खरीद-बिक्री, पर्यटन और मैट्रिमोनियल जैसी कई सुविधाएँ एक ही जगह उपलब्ध हैं। Website: https://www.kumaonbazaar.com

आज के समय में लोग लोकल स्तर पर भरोसेमंद सेवाएँ और अवसर ढूँढना चाहते हैं। इसी जरूरत को समझते हुए KumaonBazaar.com ने कुमाऊँ के लोगों के लिए एक आसान और उपयोगी ऑनलाइन प्लेटफ़ॉर्म तैयार किया है।

युवाओं के लिए रोजगार का नया माध्यम

कुमाऊँ क्षेत्र के युवाओं को अक्सर नौकरी खोजने के लिए बड़े शहरों या कई अलग-अलग वेबसाइट्स पर निर्भर रहना पड़ता है। अब यह समस्या काफी हद तक कम हो सकती है क्योंकि KumaonBazaar Jobs Section पर लोकल और विभिन्न क्षेत्रों की जॉब्स उपलब्ध कराई जा रही हैं। Jobs Link: https://www.kumaonbazaar.com/jobs

यहाँ कंपनियाँ और बिज़नेस अपने जॉब पोस्ट कर सकते हैं, जबकि नौकरी तलाश रहे उम्मीदवार आसानी से आवेदन कर सकते हैं। इससे लोकल टैलेंट को स्थानीय स्तर पर रोजगार के बेहतर अवसर मिलने की उम्मीद है।

मैट्रिमोनियल सेवा से आसान रिश्ते

आजकल लोग सुरक्षित और भरोसेमंद मैट्रिमोनियल प्लेटफ़ॉर्म की तलाश में रहते हैं। KumaonBazaar Matrimony कुमाऊँ समाज के लोगों के लिए एक विशेष सुविधा लेकर आया है जहाँ परिवार अपनी प्रोफाइल बनाकर रिश्तों की तलाश कर सकते हैं। Matrimony Link: https://www.kumaonbazaar.com/matrimony

यह सेवा खासतौर पर उन परिवारों के लिए उपयोगी साबित हो सकती है जो अपने समाज और क्षेत्र में अच्छे रिश्ते ढूँढना चाहते हैं।

लोकल सेवाओं और बिज़नेस को मिलेगा डिजिटल प्लेटफ़ॉर्म कुमाऊँ के छोटे व्यापारियों और सेवा प्रदाताओं के लिए KumaonBazaar Services एक बेहतरीन अवसर बनकर उभर रहा है। Services Link: https://www.kumaonbazaar.com/services

यहाँ इलेक्ट्रिशियन, प्लंबर, टूर सर्विस, एजेंसी, फ्रीलांसर, दुकानदार और अन्य सेवा प्रदाता अपनी सेवाओं को ऑनलाइन प्रमोट कर सकते हैं। इससे लोकल बिज़नेस को डिजिटल पहचान मिलने के साथ-साथ ग्राहकों तक पहुँचने में आसानी होगी। खरीद-बिक्री और लोकल विज्ञापन की सुविधा प्लेटफ़ॉर्म पर Buy & Sell सेक्शन भी उपलब्ध है जहाँ लोग अपने प्रोडक्ट्स या सामान को ऑनलाइन पोस्ट कर सकते हैं। इसके अलावा बिज़नेस प्रमोशन और लोकल विज्ञापनों के लिए भी सुविधा दी जा रही है, जिससे छोटे व्यवसाय कम लागत में अपनी पहुँच बढ़ा सकते हैं। पर्यटन और लोकल जानकारी का भी केंद्र कुमाऊँ अपनी प्राकृतिक सुंदरता और पर्यटन स्थलों के लिए दुनियाभर में प्रसिद्ध है। KumaonBazaar.com पर पर्यटन से जुड़ी जानकारी, होटल, ट्रैवल सेवाएँ और लोकल बिज़नेस की जानकारी भी उपलब्ध कराई जा रही है, जिससे पर्यटकों और स्थानीय लोगों दोनों को लाभ मिल सकता है। डिजिटल उत्तराखंड की ओर एक कदम डिजिटल इंडिया के दौर में लोकल प्लेटफ़ॉर्म की भूमिका लगातार बढ़ रही है। KumaonBazaar.com कुमाऊँ क्षेत्र के लोगों, युवाओं और व्यापारियों को डिजिटल रूप से जोड़ने का काम कर रहा है। यह प्लेटफ़ॉर्म आने वाले समय में रोजगार, व्यापार और लोकल नेटवर्किंग के क्षेत्र में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है।

रिपोर्ट :लक्ष्मण बिष्ट : चंपावत:डीएम ने रा 0कार्यालयो मे बाहरी हस्तक्षेप और हिंसा से लोक सेवकों की सुरक्षा हेतु दिए कड़े निर्देश

Laxman Singh Bisht

Fri, Mar 13, 2026

राजकीय कार्यस्थलों पर सुरक्षा और अनुशासन के लिए नई एसओपी लागू, डीएमने बाहरी हस्तक्षेप और हिंसा से लोक सेवकों की सुरक्षा हेतु दिए कड़े निर्देश

राजकीय कार्यस्थलों पर कार्यरत अधिकारियों और कर्मचारियों की सुरक्षा, बचाव तथा सुव्यवस्थित प्रवेश नियंत्रण सुनिश्चित करने हेतु जिलाधिकारी श्री मनीष कुमार ने महत्वपूर्ण मानक संचालन प्रक्रिया (SOP) जारी की है। इस नई व्यवस्था का मुख्य उद्देश्य कार्यस्थलों पर बाहरी आक्रामकता, अनावश्यक दबाव अथवा किसी भी प्रकार की हिंसा से लोक सेवकों को भौतिक एवं विधिक रूप से पूर्णतः सुरक्षित रखना है। जिलाधिकारी ने स्पष्ट किया कि सरकारी कार्यालयों में एक सुदृढ़ सुरक्षा तंत्र स्थापित करना प्रशासन की प्राथमिकता है ताकि कर्मचारी निर्भय होकर जनहित के कार्य कर सकें।यह सुरक्षा नीति उत्तराखंड के क्षेत्रीय अधिकार क्षेत्र में आने वाले समस्त सरकारी कार्यस्थलों, जिनमें निदेशालय, जिलाधिकारी परिसर, खंड विकास कार्यालय, राजकीय शैक्षणिक संस्थान और चिकित्सा संस्थान शामिल हैं, पर प्रभावी रूप से लागू होगी। हालांकि, जिन उच्च सुरक्षा वाले कार्यालयों जैसे सचिवालय या विधानसभा में पूर्व से ही सुरक्षा व्यवस्थाएं विद्यमान हैं, वहां यह प्रक्रिया लागू नहीं होगी। जिलाधिकारी ने बताया कि ये सुरक्षा प्रतिबंध और नियम आम जनमानस के साथ-साथ निजी ठेकेदारों, जन प्रतिनिधियों, उनके समर्थकों तथा व्यक्तिगत सुरक्षा अधिकारियों (PSO) सहित समस्त आगंतुकों पर बिना किसी अपवाद के समान रूप से लागू होंगे। विभाग के सचिव अपनी सुरक्षा आवश्यकताओं के आधार पर पसारा (PSARA) के अंतर्गत पंजीकृत एजेंसियों से सुरक्षा कर्मियों की तैनाती कर सकेंगे।सुरक्षा प्रोटोकॉल के अनुसार अब समस्त स्थायी एवं संविदा कर्मचारियों के लिए मानकीकृत 'टैम्पर प्रूफ' पहचान पत्र अनिवार्य रूप से धारण करना होगा। कार्यालय परिसरों में आम जनता के वाहनों का प्रवेश पूर्णतः प्रतिबंधित रहेगा, केवल आवश्यक सेवाओं या दिव्यांगजन के वाहनों को सघन जांच के उपरांत ही प्रवेश की अनुमति दी जाएगी। प्रवेश द्वारों पर डोर फ्रेम मेटल डिटेक्टर (DFMD) के माध्यम से जांच सुनिश्चित की जाएगी और सुरक्षा कर्मियों द्वारा सभी व्यक्तियों की शारीरिक जांच (Frisking) अनिवार्य रूप से की जाएगी। विशिष्ट व्यक्तियों के वाहन भी पूर्व अनुमति के आधार पर ही परिसर में प्रवेश कर सकेंगे।अनुशासन बनाए रखने के लिए जिलाधिकारी ने निर्देश दिए हैं कि दुर्व्यवहार के दोषी या ब्लैक लिस्टेड व्यक्तियों का प्रवेश वर्जित करने हेतु सुरक्षा चौकी पर एक औपचारिक "नो-एंट्री" फोटो युक्त पंजिका संधारित की जाए। साथ ही कार्यालयों में यथासंभव डिजिटल विज़िटर मैनेजमेंट सिस्टम (VMS) लागू किया जाएगा, जहां आगंतुकों की उच्च-रिजॉल्यूशन फोटो और वैध सरकारी पहचान पत्र का सत्यापन कर प्रविष्टि की जाएगी। जहां डिजिटल प्रणाली संभव न हो, वहां भौतिक रजिस्टर में आगंतुक का नाम, पता, मोबाइल नंबर और आने का उद्देश्य स्पष्ट रूप से अंकित करना अनिवार्य होगा। इन कड़े प्रावधानों से सरकारी कार्यालयों की कार्यक्षमता में वृद्धि होगी और अनुशासित वातावरण सुनिश्चित किया जा सकेगा।

जरूरी खबरें