रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट : चंपावत:हरेला पर डीएम ने दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश, कहा पौधे लगाएं पर उनका संरक्षण भी करें
Laxman Singh Bisht
हरेला पर डीएम ने दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश, कहा पौधे लगाएं पर उनका संरक्षण भी करें

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के हरित उत्तराखण्ड के संकल्प एवं वृक्षारोपण अभियान के क्रम में हरेला पर्व पर जनपदभर में आयोजित विभिन्न वृक्षारोपण कार्यक्रमों में सहभागिता करने के उपरांत जिलाधिकारी चंपावत मनीष कुमार ने अपने आवास परिसर में भी तीन पौधे रोपित कर पर्यावरण संरक्षण का महत्वपूर्ण संदेश दिया।इस अवसर पर जिलाधिकारी ने कहा कि वृक्षारोपण तभी सार्थक होगा, जब प्रत्येक व्यक्ति लगाए गए पौधे के संरक्षण और संवर्धन का भी संकल्प ले। पौधे केवल हरियाली नहीं बढ़ाते, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के लिए स्वच्छ पर्यावरण, शुद्ध वायु और सुरक्षित भविष्य का आधार भी बनते हैं।उन्होंने जनपदवासियों से मुख्यमंत्री के संदेश के अनुरूप 'थीमैटिक वृक्षारोपण अभियान' से जुड़कर गुणवत्ता युक्त वानिकी, जैव विविधता संरक्षण एवं ईको-टूरिज्म को बढ़ावा देने का आह्वान किया। साथ ही प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के "एक पेड़ माँ के नाम" अभियान से प्रेरणा लेते हुए प्रत्येक नागरिक से कम से कम एक पौधा लगाकर उसकी नियमित देखभाल एवं संरक्षण का संकल्प लेने की अपील की।जिलाधिकारी ने कहा कि हरेला केवल एक पर्व नहीं, बल्कि प्रकृति के प्रति हमारी आस्था, जिम्मेदारी और पर्यावरण संरक्षण का जनआंदोलन है। उन्होंने सभी नागरिकों से अधिकाधिक वृक्षारोपण कर हरित, स्वच्छ एवं समृद्ध उत्तराखण्ड के निर्माण में अपनी सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने का आह्वान किया।
विज्ञापन
लोहाघाट:चरमराये जियो के नेटवर्क डुंगराबोरा के ग्रामीण परेशान कई बार शिकायत के बावजूद समाधान नहीं प्रशासन से सीमांत क्षेत्र वासियों की समाधान की मांग।
लोहाघाट:कांस्टेबल हेम महरा ने फिर से संभाली लोहाघाट की यातायात व्यवस्था की कमान। एक बार फिर महिला का खोया हुआ पर्स व मोबाइल किया वापस।
चम्पावत में तीन दिवसीय विशेषज्ञ स्वास्थ्य शिविर से 587 मरीजों का हुआ निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण
लोहाघाट:राज्य आंदोलनकारियो की पीड़ा मुख्यमंत्री के नाम राज्य आंदोलनकारी भूपेंद्र देव ( ताऊ )का खुला पत्र अब तारीख नहीं, न्याय चाहिए!
लोहाघाट:झूमाधुरी धाम में चला स्वच्छता अभियान, आइटीबीपी और ग्रामीणों ने मिलकर साफ किए मंदिर परिसर व रास्ते
बाराकोट:काकड़ के पूर्व सरपंच व प्रगतिशील किसान चंद्र सिंह अधिकारी का निधन।
लोहाघाट:साधु के भेष में बिना सत्यापन घूम रहे 02 व्यक्तियों का पुलिस एक्ट में चालान
चंपावत:पुनौली कृषि उपकरण प्रकरण की जांच में विधायक के आरोपों की पुष्टि नहीं, भौतिक सत्यापन में मौके पर मिले सभी उपकरण
लोहाघाट:ढोल नगाड़ों के साथ निकले मां भगवती के डोले। झूमाधूरी मेला 2026 का समापन।
पिथौरागढ़:14 वर्षीय इकलौते बेटे की मौत के सदमे से माँ ने सरयू नदी में छलांग लगाकर दी जान।