Wednesday 22nd of July 2026

ब्रेकिंग

लोहाघाट के साथ साथ चंपावत की भी अल्ट्रासाउंड व्यवस्था बखूबी संभाल रही है डॉक्टर सोनाली मल्होत्रा।

लोहाघाट:पीएम श्री जीआईसी दिगालीचौड़ में मुख्यमंत्री उदीयमान खिलाड़ी खेल प्रतियोगिता का शानदार आगाज

जिलाधिकारी ने बिना अनुमति के लोहाघाट चिकित्सालय से चिकित्सकों को कार्य मुक्त न करने के दिए निर्देश।

चंपावत:सोशल मीडिया पर विद्यालयों में अवकाश संबंधी प्रसारित आदेश पूरी तरह फर्जी एवं भ्रामक

लोहाघाट:जिलाधिकारी के निर्देश पर पंचेश्वर टैक्सी स्टैंड में राष्ट्रीय राजमार्ग के गड्ढे भरने का कार्य हुआ शुरू।

सूचना

रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट : चंपावत:डीएम ने किसान हाट में किसानों से की बातचीत, स्थानीय उत्पादों को बाजार से जोड़ने पर दिया जोर

Laxman Singh Bisht

Sun, Nov 2, 2025

डीएम ने किसान हाट में किसानों से की बातचीत, स्थानीय उत्पादों को बाजार से जोड़ने पर दिया जोर

किसान हाट के नियमित संचालन और स्थानीय उत्पादकों की व्यापक भागीदारी के दिए निर्देशरविवार को जिला मुख्यालय स्थित रोडवेज स्टेशन परिसर में संचालित किसान हाट में जिलाधिकारी श्री मनीष कुमार ने निरीक्षण कर स्थानीय उत्पादों की बिक्री व्यवस्था और प्रतिभाग करने वाले काश्तकारों की स्थिति का जायजा लिया।इस दौरान जिलाधिकारी ने उपस्थित काश्तकारों और समूह की महिलाओं से संवाद कर उनके अनुभव, सुझाव और सामने आ रही समस्याओं की जानकारी प्राप्त की। उन्होंने कहा कि किसान हाट ग्रामीण आजीविका सशक्तिकरण और स्थानीय उत्पादों को बाजार से जोड़ने की एक महत्वपूर्ण पहल है, जिससे पारंपरिक कृषि उत्पादों को पहचान और किसानों को उचित मूल्य दोनों मिल सकें।किसान हाट में रविवार को विभिन्न समूहों और काश्तकारों द्वारा दुग्ध उत्पाद, ककड़ी, कट्टू, गडेरी, पिनालू, अमरूद, अदरक, लहसुन, हरी सब्जियाँ, बद्री गाय का मट्ठा आदि स्थानीय उत्पादों का प्रदर्शन और विक्रय किया गया।जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि किसान हाट को नियमित रूप से संचालित करते हुए अधिक से अधिक समूहों और स्थानीय उत्पादकों की भागीदारी सुनिश्चित की जाए, ताकि यह पहल जिले के ग्रामीण अर्थतंत्र को सशक्त करने में मील का पत्थर साबित हो सके।इस दौरान जिला उद्यान अधिकारी हरीश कोहली, सामाजिक कार्यकर्ता शंकर पांडेय सहित शैलेश जोशी, सतीश पांडे व अन्य उपस्थित रहे।

जरूरी खबरें