Saturday 1st of August 2026

ब्रेकिंग

लोहाघाट:रा0प्रा 0विद्यालय कुनाड़ी का मार्ग क्षतिग्रस्त दुर्घटना की बनी संभावना खतरा उठाकर स्कूल पहुंच रहे हैं नोनिहाल

चंपावत:रीठा साहिब में लड़ाई-झगड़ा कर अशांति फैलाना पड़ा भारी पुलिस ने एक आरोपी को किया गिरफ्तार

बाराकोट:8 किलोमीटर की पैदल यात्रा कर सील गांव पहुंचे डीएम सुनी जन समस्याएं। ग्रामीण ने की सड़क की मांग

लोहाघाट:दिगालीचौड़ के रवि शंकर जोशी ने पीएचडी की परीक्षा सफलतापूर्वक की पूर्ण परिवार एवं गुरुजनों के प्रति जताया आभा

पाटी:बीएसएनएल की लाइन बिछाने के दौरान हादसा करंट लगने से नेपाली मजदूर की मौत एक गंभीर रूप से घायल।

सूचना

रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट : चंपावत:मूसलाधार बारिश के बीच डीएम स्वाला डेंजर जोन मे सड़क चौड़ीकरण का किया निरीक्षण

Laxman Singh Bisht

Mon, May 4, 2026

मूसलाधार बारिश के बीच डीएम स्वाला डेंजर जोन मे सड़क चौड़ीकरण का किया निरीक्षण

गुणवत्ता, समयबद्धता एवं यातायात प्रबंधन पर विशेष जोरटनकपुर पिथौरागढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग में स्वाला क्षेत्र में संचालित सड़क चौड़ीकरण एवं सुधार कार्यों की प्रगति एवं यातायात प्रबंधन का जायजा लेने हेतु जिलाधिकारी चंपावत मनीष कुमार ने सोमवार को मूसलाधार बारिश के बीच स्थलीय निरीक्षण कर सुधारीकरण कार्यों की समीक्षा की।निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने सुधारीकरण कार्य की वर्तमान स्थिति, प्रगति, गुणवत्ता, तकनीकी मानकों तथा सुरक्षा व्यवस्थाओं का अवलोकन करते हुए संबंधित अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि कार्य को तीव्र गति से पूर्ण किया जाएजिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि सड़क निर्माण कार्य निर्धारित मानकों के अनुरूप एवं उच्च गुणवत्ता के साथ किया जाए, जिससे आमजन को सुरक्षित एवं बेहतर आवागमन सुविधा उपलब्ध हो सके।

बारिश के दृष्टिगत जिलाधिकारी ने विशेष रूप से यातायात प्रबंधन को प्राथमिकता देते हुए निर्देश दिए कि कार्यों के दौरान किसी भी स्थिति में मार्ग अवरुद्ध न होने पाए। उन्होंने विशेष रूप से पहाड़ी क्षेत्र (हिल साइड) में बैंच निर्माण तथा डाउन साइड में सुरक्षा दीवार (सेफ्टी वॉल) के निर्माण कार्य को पूर्ण करने के निर्देश दिए, ताकि सड़क की मजबूती एवं यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित हो सके।निरीक्षण के दौरान राष्ट्रीय राजमार्ग विभाग एवं कार्यदायी संस्था के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

जरूरी खबरें