Monday 24th of August 2026

ब्रेकिंग

चंपावत:जनता मिलन में जिलाधिकारी ने फरियादियों की सुनी समस्याएं

बाराकोट:चामी आषाढी मेले का जिला पंचायत अध्यक्ष ने किया शुभारंभ। निकली भव्य कलश यात्रा।

चंपावत:रीठा साहिब पुलिस की बड़ी कार्यवाही चोरी की 02 मोटरसाइकिलों सहित 02 गिरफ्तार

लोहाघाट:मांगों को लेकर महाविद्यालय की छत में चढ़े छात्र संघ पदाधिकारी। प्रशासन व पुलिस की टीम मौके पर।

लोहाघाट:महाविद्यालय व छात्रों की समस्या को लेकर भूख हड़ताल पर बैठी एबीवीपी व एनएसयूआई।

सूचना

: चंपावत:भारी बारिश की चेतावनी के चलते 31 जुलाई को चंपावत जिले के सभी स्कूल आंगनबाड़ी केंद्र रहेंगे बंद

Laxman Singh Bisht

Tue, Jul 30, 2024
भारी बारिश की चेतावनी के चलते 31 जुलाई को चंपावत जिले के सभी स्कूल आंगनबाड़ी केंद्र रहेंगे बंद भारत मौसम विज्ञान विभाग, देहरादून द्वारा मगंलवार को जारी मौसम पूर्वानुमान के अनुसार 31 जुलाई 2024 को जनपद चंपावत में कहीं-कहीं बहुत बड़ी से अत्यंत भारी वर्षा की संभावना व्यक्त की गई है। यह जानकारी देते हुए प्रभारी जिलाधिकारी/अध्यक्ष जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण हेमंत कुमार वर्मा ने भारत मौसम विज्ञान विभाग, देहरादून द्वारा जारी चेतावनी के दृष्टिगत छात्र-छात्राओं व नोनिहालो के सुरक्षा को देखते हुए बुधवार 31 जुलाई 2024 को जनपद चंपावत के समस्त शासकीय, अशासकीय एवं निजी विद्यालयों में कक्षा 1 से कक्षा 12 तक संचालित समस्त शैक्षिक संस्थाओ एवं समस्त आंगनबाड़ी केंद्रों में एक दिवसीय अवकाश घोषित किया है।* साथ ही उन्होंने मुख्य शिक्षा अधिकारी एवं जिला कार्यक्रम अधिकारी को उक्त सम्बंध में आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश दिए हैं।

विज्ञापन

जरूरी खबरें