Monday 20th of April 2026

ब्रेकिंग

गंगोत्री और यमुनोत्री धाम के कपाट श्रद्धालुओं के लिए खुले। पीएम मोदी के नाम की की गई पहली पूजा जा

चंपावत:दीप पाठक ने कुंभ मेला एवं चारधाम यात्रा हेतु 1000 नई बसें खरीदने की मांग।

चंपावत:अप्रैल खत्म होने का आया नहीं खुले खिलाड़ियों के लिए खेल विभाग के खेल कैंप।

उधम सिंह नगर में नशा तस्करों पर बड़ी कार्रवाई 2 करोड़ 80 लाख का गांजा बरामद तीन गिरफ्तार

लोहाघाट उप जिला चिकित्सालय में रेबीज के इंजेक्शन खत्म जनता परेशान।

रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट : चंपावत:वनराजी ग्राम खिरद्वारी सहित पांच सुदूर गांवों में पहुंची बिजली, विकास की जलेगी नई लौ

Laxman Singh Bisht

Sun, Apr 19, 2026

वनराजी ग्राम खिरद्वारी सहित पांच सुदूर गांवों में पहुंची बिजली, विकास की जलेगी नई लौ

आजादी के बाद पहली बार जगमगाएंगे दूरस्थ गांव

जनपद चम्पावत के सुदूरवर्ती एवं वनराजी क्षेत्रों को विकास की मुख्यधारा से जोड़ने की दिशा में एक ऐतिहासिक पहल करते हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की घोषणा संख्या 688/2024 के अंतर्गत ग्राम बांडा, शेरा, लोडियालसेरा, पिपलियालसेरा एवं खिरद्वारी में विद्युतीकरण कार्य सफलतापूर्वक पूर्ण कर लिया गया है।लगभग 1 करोड़ 66 हजार रुपये की लागत से संचालित इस महत्त्वपूर्ण परियोजना के तहत 13 किलोमीटर लंबी विद्युत लाइन का निर्माण किया गया तथा 5 विद्युत परिवर्तकों (ट्रांसफार्मरों) की स्थापना की गई।दुर्गम भौगोलिक परिस्थितियों और सीमांत क्षेत्र की चुनौतियों के बावजूद विद्युत विभाग ने मात्र डेढ़ माह में कार्य पूर्ण कर इन गांवों तक बिजली पहुंचाने का कार्य किया है।भारत-नेपाल सीमा से सटे इन दूरस्थ गांवों में, जहां पूर्व में रात्रि के समय केवल अंधकार ही रहता था,

अब 100 से अधिक परिवारों के घरों में उजाला पहुंचेगा। यह पहल न केवल आधारभूत सुविधाओं के विस्तार का प्रतीक है, बल्कि वनराजी समुदाय सहित समस्त ग्रामीणों के जीवन में सकारात्मक परिवर्तन लाने की दिशा में एक बड़ा कदम है।विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित होने से क्षेत्र में शिक्षा, स्वास्थ्य एवं आजीविका के क्षेत्र में व्यापक सुधार देखने को मिलेगा। बच्चों को अब बेहतर शैक्षिक वातावरण प्राप्त होगा, स्वास्थ्य सेवाएं अधिक सुदृढ़ होंगी तथा स्थानीय स्तर पर स्वरोजगार, लघु उद्योग एवं अन्य आर्थिक गतिविधियों को बढ़ावा मिलेगा, जिससे क्षेत्रीय अर्थव्यवस्था को नई गति मिलेगी।इस महत्वपूर्ण उपलब्धि पर क्षेत्र के ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह योजना उनके जीवन में वास्तविक अर्थों में “नई रोशनी” लेकर आई है।

ग्रामीणों ने सरकार के इस जनहितकारी प्रयास की सराहना करते हुए धन्यवाद प्रकट किया।जिलाधिकारी मनीष कुमार ने विद्युत विभाग को निर्देशित किया है कि सभी लाभार्थियों को शीघ्र कनेक्शन उपलब्ध कराए जाएं तथा क्षेत्र में निर्बाध एवं सुचारु विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित की जाए, ताकि इस योजना का पूर्ण लाभ प्रत्येक पात्र परिवार तक पहुंच सके।

जरूरी खबरें