Sunday 8th of March 2026

ब्रेकिंग

चंपावत:फिर यात्रियों की हुई फजीहत स्वाला डेंजर जोन के पास खराब हुई रोडवेज बस।

देहरादून :प्रेमी-प्रेमिका के बीच जमकर चले चाकू दोनों अस्पताल में भर्ती

नैनीताल:महिला पर्यटक से दुष्कर्म का प्रयास करने वाले चालक को पुलिस ने दबोचा।

अल्मोड़ा:पार्षद मोनू साह ने रक्तदान कर बचाई प्रसूता की जान

लोहाघाट:डीएम ने रा0 पुस्तकालय एवं उप जिला चिकित्सालय का किया स्थलीय निरीक्षण

: चंपावत:राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों की मौजूदगी में स्ट्रांग रूम में सील ईवीएम।सीसीटीवी से की जा रही हैं निगरानी स्ट्रांग रूम की कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के लिए पुलिस और अर्द्धसैनिक बलों की की गई तैनाती

Laxman Singh Bisht

Sat, Apr 20, 2024
राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों की मौजूदगी में स्ट्रांग रूम में सील ईवीएम।सीसीटीवी से की जा रही हैं निगरानी स्ट्रांग रूम की कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के लिए पुलिस और अर्द्धसैनिक बलों की की गई तैनाती जिले में लोकसभा चुनाव 2024 कुशलतापूर्वक सम्पन्न हो गया है। जिले की दोनों विधानसभाओं की सभी 344 पोलिंग पार्टिया सकुशल मतदान कराने के बाद वापस स्ट्रांग रूम लौट गई है। पोलिंग पार्टियों का आने का सिलसिला 19 अप्रैल देर शाम से चलता रहा जो की अपरान्ह 20 अप्रैल तक चला। माननीय प्रेक्षक की अनुमति में मा0 प्रेक्षक के प्रतिनिधि के तौर पर नियुक्त जिला लीड बैंक अधिकारी/ नोडल माइक्रो आब्जर्वर की उपस्थिति में दोनों विधानसभाओं के निर्वाचन आयोग के मनकानुसार विभिन्न बूथों की स्क्रूटनी हुई,जिसमें राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों की उपस्थित रहे। सभी ईवीएम,वीवीपैड को स्ट्रांग रूम में रखकर सील किया गया। स्ट्रांग रूम की कड़ी सुरक्षा के लिए त्रिस्तरीय सुरक्षा अर्द्धसैनिक बल, पीएससी व पुलिस की तैनाती की गई है। साथ ही सीसीटीवी कैमरे से भी निगरानी रहेगी। 24 घंटे विभिन्न विभागों के अधिकारियों की तीन चक्रों में चक्रानुसार सुरक्षा व्यवस्था की निगरानी हेतु तैनाती की गई है। जिला निर्वाचन अधिकारी नवनीत पाण्डे ने कहा की जिले में लोक सभा चुनाव सुरक्षित और सफलतापूर्वक सम्पन्न हो गया है। सभी पोलिंग पार्टिया सुरक्षित रूप से कलेक्शन सेंटर पहुँच चुकी है। ईवीएम मशीनों को जमा कराने के बाद मतदान में लगे सभी कार्मिक सुरक्षित रूप से वापस अपने गंतव्य को जा चुके है। राजनैतिक दलों/उम्मीदवारों के प्रतिनिधियों की उपस्थिति में स्ट्रांग रूम को सील किया गया। स्ट्रांग रूम की कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के लिए अर्द्धसैनिक बलों, पुलिस की तैनाती की गई है।सीसीटीवी कैमरे से स्ट्रॉन्ग रूम की निगरानी की जा रही है । इस दौरान पुलिस अधीक्षक अजय गणपति, मुख्य विकास अधिकारी संजय कुमार सिंह,उप जिला निर्वाचन अधिकारी हेमन्त कुमार वर्मा सहायक रिटर्निग ऑफिसर 54- लोहाघाट रिंकु बिष्ट, 55- चंपावत आकाश जोशी, राजनीतिक पार्टी बीजेपी से रोहित बिष्ट, कांग्रेस से जगदीश जोशी आदि उपस्थित रहे।

जरूरी खबरें