Tuesday 28th of July 2026

ब्रेकिंग

चंपावत:जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने लोगों को निशुल्क अधिवक्ता प्रदान करने की दी जानकारी

लोहाघाट:नशा नहीं खेल चुनो थीम पर झूमाधुरी सीजन 6 फुटबॉल प्रतियोगिता जारी।

लोहाघाट:युवा पवन ने टनकपुर से 120 किलोमीटर दौड़कर कर शारदा का जल चढ़ाया हरेश्वर महादेव में।

लोहाघाट: कलश यात्रा के साथ मां अखिलतारिणी मेले का 28 जुलाई को होगा शुभारंभ 29 को होगा मुख्य मेला।

लोहाघाट:गुरुकुलम एकेडमी में छात्र परिषद का गठन, नव-निर्वाचित पदाधिकारियों ने ली नेतृत्व एवं सेवा की शपथ

सूचना

रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट : चंपावत:होली की लेकर खाद्य सुरक्षा विभाग अलर्ट चम्पावत में सख्ती लिए 04 सैंपल

Laxman Singh Bisht

Mon, Feb 16, 2026

होली की लेकर खाद्य सुरक्षा विभाग अलर्ट चम्पावत में सख्ती लिए 04 सैंपल

जिलाधिकारी चंपावत मनीष कुमार के निर्देशानुसार आगामी होली के पर्व को ध्यान में रखते हुए खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन चम्पावत की टीम ने आज चम्पावत क्षेत्र स्थित जनरल स्टोर्स का औचक निरीक्षण किया।निरीक्षण के दौरान खाद्य पदार्थों के रख-रखाव, गुणवत्ता, सफाई व्यवस्था तथा भंडारण की विस्तृत जाँच की गई।इस दौरान सभी खाद्य कारोबारियों को सख्त निर्देश दिए गए कि वे त्योहारी सीजन में अच्छी गुणवत्ता वाले खाद्य पदार्थ ही उचित रख-रखाव के साथ संग्रहित व विक्रय करें। साथ ही यह भी सुनिश्चित करें कि उनके प्रतिष्ठान का (FSSAI ) एफएसएसएआई लाइसेंस/पंजीकरण वैध हो खरीद-विक्री केवल लाइसेंसी फर्मों से ही पक्के बिल लेकर करें।अत्यधिक रंगीन चिप्स, टॉफी, कैंडी आदि खाद्य पदार्थ न बेचें तथा कालातीत सामग्री का विक्रय बिल्कुल न हो।निरीक्षण के दौरान खाद्य सुरक्षा अधिकारी के द्वारा रिफाइंड ऑयल, मैकरोनी, मिल्क क्रीम तथा रस्क के कुल 4 नमूने संग्रह कर राजकीय खाद्य परीक्षण प्रयोगशाला को जांच हेतु भेज दिए गए हैं। कहा दोषी पाए जाने की स्थिति में नियमानुसार कड़ी कार्रवाई की जाएगी। जिलाधिकारी मनीष कुमार ने कहा कि आगामी त्योहारी सीजन हेतु यह निरीक्षण अभियान आवश्यक है। पूरे जिले में आगे भी सघन अभियान जारी रहेगा।निरीक्षण के दौरान वरिष्ठ खाद्य सुरक्षा अधिकारी योगिता तिवारी सहायक दिनेश फर्त्याल सहित अन्य उपस्थित रहे।

जरूरी खबरें