Saturday 11th of July 2026

ब्रेकिंग

चमोली:अस्पताल मे दीवार के मलबे की चपेट में आने से चिकित्सा अधीक्षक की मौत

चंपावत:एमडी यूपीसीएल ने किया चम्पावत का भ्रमण, विद्युत व्यवस्थाओं के सुदृढ़ीकरण के निर्देश

लोहाघाट:डीएम के निर्देश पर चामी-लीधू-काकड़ी मोटर मार्ग पर सरफेस ड्रेसिंग का कार्य पूरा जल्द शुरू होगा डामरीकरण

चंपावत:घटकू मंदिर के समीप सड़क दुर्घटना की डीएम ने दिए मजिस्ट्रेट जांच के आदेश

लोहाघाट:संतोला डेंजर जोन में मलबे में धसा कैंटर। एनएच बंद एंबुलेंस सहित सैकड़ो वाहन यात्री फंसे।

सूचना

रिपोर्ट: लक्ष्मण बिष्ट 👹👹 : चंपावत:जंगल में आग लगा रहे व्यक्ति के खिलाफ मुकदमा दर्ज वन विभाग की कार्रवाई।

Laxman Singh Bisht

Thu, Apr 24, 2025

जंगल में आग लगाने वाले अपराधी अब नहीं बख्शे जाएंगे अपराधी, हर कोने पर की जा रही है निगरानीअगर आप जंगल में आग लगाने की सोच भी रहे हैं तो सावधान हो जाएं। चम्पावत जिले में वन विभाग की गश्ती टीम ने आज एक व्यक्ति को जंगल में आग लगाते हुए रंगे हाथों पकड़ा। यह केवल एक गिरफ्तारी नहीं, बल्कि एक सख्त चेतावनी है कि अब जंगलों में आग लगाने वालों की खैर नहीं। आज वन विभाग की टीम के द्वारा ग्राम तिलौन पुनेठी निवासी कैलाश सिंह महर (उम्र 48 वर्ष) को दोपहर मे वन पंचायत क्षेत्र में आग लगाते हुए पकड़ा गया। मौके पर पहुंची टीम। उप राजिक चतुर सिंह, वन दरोगा मोहित चौड़ाकोटी, वन आरक्षी भुवन चंद्र भट्ट ने आग फैलने से पहले ही इसे नियंत्रित किया। आरोपी ने घटनास्थल पर ही अपना अपराध स्वीकार कर लिया। उसके खिलाफ कड़ी धाराओं में एफआईआर दर्ज की जा रही है।अब वन विभाग सिर्फ गश्त नहीं कर रहा, बल्कि हर गतिविधि पर पैनी निगाह रख रहा है। वन विभाग के विश्वसनीय मुखबिर लगातार जंगल में संदिग्ध गतिविधियों की जानकारी दे रहे हैं। कई क्षेत्रों से सूचना मिल रही है कि कुछ लोग चोरी-छिपे आग लगाने की कोशिश में लगे हैं लेकिन अब कोई भी बच नहीं पाएगा।अगर आप सोचते हैं कि कोई आपको नहीं देख रहा, तो आप बहुत बड़ी गलती कर रहे हैं।जंगल में एक चिंगारी अब जेल तक ले जा सकती है।अब जंगल या नाप भूमि में भी आग लगाना दंडनीय अपराध है। इस अपराध में सीधी गिरफ्तारी, जेल और भारी जुर्माना तय किया गया है। वन विभाग अब ड्रोन, कैमरा ट्रैप, गुप्त टीमों और मुखबिर तंत्र के ज़रिए चौबीसों घंटे निगरानी कर रहा है।वन विभाग चम्पावत ने सभी जनपदवासियों से अपील की है अगर किसी को जंगल में आग लगाने वाला दिखाई दे, तो तुरंत वन विभाग या पुलिस को सूचना दें। आपकी एक कॉल बड़े नुकसान को रोक सकती है और आपको गुप्त रूप से विभाग की ओर से सम्मानित भी किया जाएगा ।

जरूरी खबरें