Thursday 16th of July 2026

ब्रेकिंग

चंपावत:हरेला पर डीएम ने दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश, कहा पौधे लगाएं पर उनका संरक्षण भी करें

चंपावत:पर्यावरण संरक्षण का लिया गया संकल्प।जिलाधिकारी व जनप्रतिनिधियो ने किया पौधारोपण।

बाजपुर:नशा मुक्ति केंद्र ले जाने पहुंची टीम पर हमला एक की मौत

उधम सिंह नगर:बाजपुर कोर्ट में विजिलेंस टीम का छापा, रिश्वत लेते रंगे हाथ उप नाजरात गिरफ्तार l

लोहाघाट:हरेला पर्व पर सेवा संकल्प फाउंडेशन ने फोर्ती में पौधरोपण, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश

सूचना

रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट 👹👹 : चंपावत:पूर्व भाजपा जिला अध्यक्ष दीप चंद्र पाठक ने पार्टी से दिया इस्तीफा। भाजपा को बड़ा झटका।

Laxman Singh Bisht

Fri, Aug 8, 2025

पूर्व भाजपा जिला अध्यक्ष दीप चंद्र पाठक ने पार्टी से दिया इस्तीफा। भाजपा को बड़ा झटका।भाजपा के कद्दावर नेता व पूर्व भाजपा जिला अध्यक्ष दीप चंद्र पाठक ने आज भाजपा की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है इस्तीफा देने की बात पूर्व जिला अध्यक्ष ने अपनी फेसबुक में पोस्ट की हैं । पाठक ने लिखा है मित्रो आज दुखी मन से जिस संगठन को मजबूत करने के लिए कांग्रेस ने मुझे व मुझ जैसे अनेक कार्यकर्ताओं को झूठे मुकदमे लगाकर जेल भेजा उन सभी कार्यकर्ताओं की पंचायत चुनाव में चंपावत के मूल कार्यकर्ताओं की अनदेखी कर और पार्टी कार्यकर्ताओं की हो रहे अपमान को देखते हुए मैने भाजपा की प्राथमिक सदस्यता से त्याग पत्र दे दिया। जिन्होंने यह क्रूरता हमारे संग की उन्हें पार्टी में वरीयता दी जा रही है जो असहनीय है ।देवतुल्य कार्यकर्ता बंधुओं मुझे क्षमा करना हमने जिस संगठन के लिए विपक्ष में रहते इतनी यातनाएं सही आज उस संगठन से दूरी बनाना अत्यंत दुखद है।जन सेवा रहेगी जारी संघर्ष रहेगा जारी ।भारत माता की जय। दीप पाठक के इस्तीफा देने से भाजपा को चंपावत जिले में बड़ा झटका लगा है। अभी मुख्यमंत्री की विधानसभा सभा चंपावत में और बड़ी उथल पुथल हो सकती है।

जरूरी खबरें