रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट : चंपावत:गोल्ज्यू महोत्सव 2026: जिलाधिकारी मनीष कुमार ने तैयारियों का लिया जायजा
Laxman Singh Bisht
गोल्ज्यू महोत्सव 2026: जिलाधिकारी मनीष कुमार ने तैयारियों का लिया जायजा

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की मंशा के अनुरूप चम्पावत जिले को एक 'आदर्श जनपद' के रूप में स्थापित करने के लिए जिला प्रशासन पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रहा है।इसी क्रम में जिलाधिकारी मनीष कुमार ने बताया कि जनपद की सांस्कृतिक समृद्धि को वैश्विक स्तर पर पहचान दिलाने के लिए कल (04 मई, 2026) से 'गोलज्यू महोत्सव'* का भव्य शुभारंभ किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि चम्पावत सांस्कृतिक दृष्टि से अत्यंत संपन्न क्षेत्र है और इस प्रकार के आयोजनों से यहाँ के मेलों, लोक कलाओं और पर्यटन को एक नया वैश्विक पटल प्राप्त होगा।जिलाधिकारी ने जानकारी दी कि इस महोत्सव के माध्यम से देश-विदेश से आने वाले पर्यटकों को यहाँ की अनूठी कला और संस्कृति से रूबरू होने का अवसर मिलेगा। महोत्सव में स्थानीय कारीगरों और स्वयं सहायता समूहों को विशेष मंच प्रदान किया गया है ताकि वे अपने उत्पादों का बेहतर विपणन कर सकें और आर्थिक रूप से सशक्त हो सकें। इसके साथ ही, राज्य सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की प्रदर्शनी भी लगाई जाएगी, जिससे आम जनमानस को सरकार की लाभकारी नीतियों की विस्तृत जानकारी मिल सके।जिलाधिकारी मनीष कुमार ने सभी विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया है कि वे अपने सौंपे गए कार्यों को पूरी पारदर्शिता और समयबद्धता के साथ पूर्ण करें। उन्होंने कहा कि प्रशासन का लक्ष्य इस महोत्सव के माध्यम से चम्पावत की कला, संस्कृति और पर्यटन का व्यापक विस्तार करना है, जिससे जनपद की एक विशिष्ट पहचान बन सके।
विज्ञापन
चंपावत:सीएम धामी के जन्मदिवस पर “सेवा संकल्प अभियान” के तहत भव्य कार्यक्रम का आयोजन
बाराकोट: प्रधान संगठन बाराकोट का विकासखंड कार्यालय में धरना प्रदर्शन व तालाबंदी
लोहाघाट:पार्किंग को लेकर पालिका और लोहाघाट विकास संघर्ष समिति के बीच बैठक यथावत रहेगी स्थिति। पालिका करेगी पार्किंग की व्यवस्था।
चंपावत:धामी सरकार यूआईआईडीबी के माध्यम से सरकारी संपत्तियों को राज्य के बाहरी लोगों को देने की कर रही तैयारी:कांग्रेस जिला अध्यक्ष
चंपावत:यूथ कांग्रेस जिला अध्यक्ष सक्षम अधिकारी ने जिला कार्यकारिणी का किया विस्तार
चंपावत:डबल इंजन सरकार में चंपावत जिले में क्यों परेशान है पशुपालक?
लोहाघाट में भाजपा ने धूमधाम से मनाया सीएम धामी का जन्म दिवस।
लोहाघाट:मां झूमाधूरी नंदा अष्टमी महोत्सव का रंगा रंग आगाज लोहाघाट विधायक ने किया शुभारंभ। महिलाओं ने निकाली भव्य कलश यात्रा।
चंपावत:क्षेत्र पंचायत पाटी की बीडीसी बैठक सम्पन्न, विकास कार्यों एवं जनकल्याणकारी योजनाओं पर हुई विस्तृत सकारात्मक चर्चा
लोहाघाट:11:00 बजे तक नहीं खुले समाज कल्याण कार्यालय के ताले जनता करती रही इंतजार।