Tuesday 28th of July 2026

ब्रेकिंग

डीएम के निर्देश पर जीआईसी लोहाघाट में लगेगी हाई मास्ट लाइट। जगमग होगा परिसर

नंदा की चौकी पुल पूरी तरह सुरक्षित एप्रोच रोड धंसी जिम्मेदार अधिकारी व ठेकेदार पर होगी कार्यवाही :पंकज पांडे

चंपावत:डीएम ने ललूवापानी–बनलेख–जयगाँव -जैंतोली मोटर मार्ग का किया निरीक्षण

चंपावत:डीएम का रा.उ.मा. विद्यालय पल्सो में औचक निरीक्षण व्यवस्थाओं का लिया जायजा

लोहाघाट:एनएच के गड्ढे दुर्घटनाओं को दे रहे दावत। डीएम के आदेश के बावजूद नहीं भरे गए ।

सूचना

रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट : चंपावत:यूकेडी जिला प्रभारी बनने पर प्रहलाद मेहता का भव्य स्वागत

Laxman Singh Bisht

Mon, Mar 2, 2026

यूकेडी जिला प्रभारी बनने पर प्रहलाद मेहता का भव्य स्वागत

उत्तराखंड क्रांति दल ( यूकेडी) का जिला प्रभारी चंपावत बनने पर प्रहलाद सिंह मेहता का आज सोमवार को लोहाघाट में उत्तराखंड क्रांति दल के कार्यालय मे यूकेडी पदाधिकारियो व कार्यकर्ताओं के द्वारा शुभकामनाएं देते हुए भव्य स्वागत किया गया। यूकेडी पदाधिकारियो ने कहा मेहता को पार्टी का जिला प्रभारी बनाए जाने से यूकेडी की स्थिति काफी मजबूत हुई है। कहा मेहता के दिशा निर्देशन व अनुभव के चलते 2027 विधानसभा चुनाव में यूकेडी जिले की दोनों विधानसभा सीटों पर अपना परचम लहराएगी। वही नव नियुक्त यूकेडी जिला प्रभारी मेहता ने सभी यूकेडी कार्यकर्ताओं को धन्यवाद देते हुए कहा पार्टी ने जो उन्हें जिम्मेदारी सौंपी है उसका वह ईमानदारी के साथ निर्वहन करेंगे तथा यूकेडी के सभी छोटे बड़े कार्यकर्ताओं को साथ लेकर पार्टी की मजबूती के लिए कार्य करेंगे। कहा चंपावत जिले में यूकेडी काफी मजबूत स्थिति में है। उन्होंने कहा भाजपा व कांग्रेस ने बारी-बारी से प्रदेश को खोखला कर दिया है। प्रदेश में माफियाओं का राज चल रहा है। उन्होंने कहा पर अब यूकेडी मैदान में आ गई है। जिसने पहले राज्य बनाया था अब राज्य बचाएगी। इस दौरान रमेश बिष्ट ,राजू भैया, पूरन सिंह, गिरधर सिंह अधिकारी आदि मौजूद रहे।

जरूरी खबरें