Wednesday 26th of August 2026

ब्रेकिंग

रुड़की:रक्षाबंधन से पहले दो बहनों की हत्या करने वाला भाई गिरफ्तार डबल मर्डर का खुलासा

चंपावत :डिप्लोमा फार्मासिस्ट एसोसिएशन ने शासन से की संवाद की अपील: मांगों पर 1 सितंबर से करेंगे सांकेतिक विरोध

लोहाघाट:5 किलोमीटर चलने के बाद हांफी रोडवेज बस 26 यात्री रहे परेशान। बदहाल हालत में लोहाघाट डिपो

लोहाघाट:पासम जूनियर विद्यालय का हाईस्कूल में उच्चीकरण, नरेश जोशी की पहल और ग्राम प्रधान के प्रयास रंग लाए।

चंपावत :गल्लागाँव की प्रियांशी ने पुणे में आयोजित राष्ट्रीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में जीता गोल्ड

सूचना

रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट 👹👹 : चंपावत:खेतीखान में धू धू कर जले जंगल वन संपदा को भारी नुकसान।

Laxman Singh Bisht

Sat, Apr 26, 2025

खेतीखान में धू धू कर जले जंगल वन संपदा को भारी नुकसान। गर्मी बढ़ने के साथ ही चंपावत जिले में जंगलों में आग लगने का सिलसिला भी शुरू हो गया है। रोज आग लगने की घटनाएं प्रकाश में आ रही है। शनिवार शाम को जिले के खेतीखान के वन पंचायत परध्यानी भगवती मंदिर के पास के जंगल में भीषण आग लग गई हवा के साथ आग ने विकराल रूप ले लिया । आग से बन संपदा को काफी नुकसान पहुंचा है। गोशनी के ग्राम प्रधान प्रशासक प्रतिनिधि आलोक वर्मा ने बताया जंगल में आग लगने की सूचना वन विभाग को दे दी गई है । वही डीएफओ चंपावत एन 0सी0 पंत ने कहा सूचना मिलने पर वन विभाग की टीम को आग बुझाने के लिए निर्देशित कर दिया गया है ।जल्द आग पर काबू पा लिया जाएगा। उन्होंने लोगों से जंगलों में आग न लगाने तथा आग लगने की सूचना तुरंत वन विभाग को देने व आग बुझाने में सहयोग करने की अपील की है।

विज्ञापन

जरूरी खबरें