Tuesday 28th of July 2026

ब्रेकिंग

चम्पावत में भारी बारिश की चेतावनी, 29 जुलाई को सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र रहेंगे बंद

डीएम के निर्देश पर जीआईसी लोहाघाट में लगेगी हाई मास्ट लाइट। जगमग होगा परिसर

नंदा की चौकी पुल पूरी तरह सुरक्षित एप्रोच रोड धंसी जिम्मेदार अधिकारी व ठेकेदार पर होगी कार्यवाही :पंकज पांडे

चंपावत:डीएम ने ललूवापानी–बनलेख–जयगाँव -जैंतोली मोटर मार्ग का किया निरीक्षण

चंपावत:डीएम का रा.उ.मा. विद्यालय पल्सो में औचक निरीक्षण व्यवस्थाओं का लिया जायजा

सूचना

रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट : चंपावत:होली पर सेवा का सम्मान: स्वच्छता व यातायात के फ्रंटलाइन कर्मियों संग डीएम का आवास में रात्रि भोज

Laxman Singh Bisht

Tue, Mar 3, 2026

होली पर सेवा का सम्मान: स्वच्छता व यातायात के फ्रंटलाइन कर्मियों संग डीएम का आवास में रात्रि भोज

रंगों के पावन पर्व होली के अवसर पर जनपद चम्पावत को स्वच्छ एवं सुव्यवस्थित बनाए रखने में दिन-रात जुटे फ्रंट लाइन वॉरियर्स के सम्मान में जिलाधिकारी आवास पर सपरिवार रात्रि भोज का आयोजन किया गया।इस अवसर पर नगर पालिका के पर्यावरण मित्रों तथा स्वाला डेंजर जोन क्षेत्र में लगातार कार्य कर यातायात व्यवस्था सुचारु रखने वाले कर्मियों को विशेष रूप से आमंत्रित किया गया।जिलाधिकारी मनीष कुमार ने सभी कर्मियों का स्वागत करते हुए उनके समर्पण, परिश्रम एवं कर्तव्यनिष्ठा की सराहना की। उन्होंने कहा कि त्योहारों के दौरान जहां एक ओर आमजन उत्सव मनाते हैं

, वहीं दूसरी ओर स्वच्छता कर्मी एवं यातायात व्यवस्था में लगे कर्मचारी अपने दायित्वों का निर्वहन करते हुए जनजीवन को सुचारु बनाए रखते हैं। उनका योगदान अत्यंत सराहनीय एवं प्रेरणादायी है।इस अवसर पर जिलाधिकारी ने सभी कर्मियों को मिष्ठान भेंट कर होली की शुभकामनाएं दीं तथा उनके उत्तम स्वास्थ्य और सुखद भविष्य की कामना की।इस दौरान उपजिलाधिकारी अनुराग आर्या, अधिशासी अधिकारी भरत त्रिपाठी, पर्यावरण मित्र तथा स्वाला डेंजर जोन में कार्य कर रहे कार्मिक सहित अन्य उपस्थित रहे।

जरूरी खबरें