रिपोर्ट: लक्ष्मण बिष्ट : चंपावत:लटकते बिजली तारों व जर्जर पोल की तुरंत दें सूचना हादसों को रोकने के लिए प्रशासन सतर्क: हेल्पलाइन नंबर जारी
Laxman Singh Bisht
लटकते बिजली तारों व जर्जर पोल की तुरंत दें सूचना हादसों को रोकने के लिए प्रशासन सतर्क: हेल्पलाइन नंबर जारी

मानसून सीजन और बदलते मौसम को देखते हुए जनपद में संभावित विद्युत दुर्घटनाओं की रोकथाम हेतु जिलाधिकारी चंपावत मनीष कुमार के निर्देशानुसार जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण, चम्पावत द्वारा जनहित में महत्वपूर्ण अपील जारी की गई है।जिलाधिकारी ने नागरिकों से क्षतिग्रस्त विद्युत पोल, झुके हुए खंभों, पेड़ों में उलझे अथवा खुले व लटकते बिजली तारों की सूचना तत्काल देने का आग्रह किया है।जारी अपील में कहा गया है कि जर्जर विद्युत संरचनाएं कभी भी गंभीर हादसे का कारण बन सकती हैं। विशेष रूप से मानसून के दौरान तेज बारिश और हवाओं के चलते करंट फैलने, शॉर्ट सर्किट, आग लगने, जनहानि तथा पशुहानि जैसी घटनाओं की आशंका कई गुना बढ़ जाती है। ऐसे में समय रहते सूचना मिलना अत्यंत आवश्यक है।जिलाधिकारी मनीष कुमार ने जनसुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता बताते हुए नागरिकों से अपील की है कि अपने आसपास कहीं भी विद्युत संबंधी असुरक्षित स्थिति दिखाई देने पर तत्काल जिला आपातकालीन परिचालन केंद्र, चम्पावत को सूचित करें, ताकि संबंधित विभाग द्वारा त्वरित कार्रवाई कर आवश्यक सुधार एवं सुरक्षा कार्य किए जा सकें।

इसके लिए प्रशासन द्वारा हेल्पलाइन नंबर जारी किए हैं जो इस प्रकार है।
(7895318895, 7579060090, 9528135726 तथा टोल फ्री नंबर 1077 (05965-230819)।)

जिला प्रशासन ने कहा है कि नागरिकों की सजगता और समय पर दी गई सूचना किसी बड़ी दुर्घटना को टाल सकती है। प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि बिजली के खुले तारों या क्षतिग्रस्त पोल के पास न जाएं और ऐसी स्थिति दिखाई देने पर तुरंत सूचना देकर जनहित में सहयोग करें।
विज्ञापन
चंपावत:जिलाधिकारी ने सीमा सुरक्षा को और सुदृढ़ करने के लिए बेहतर समन्वय एवं सतत निगरानी के दिए निर्देश
बाराकोट:मिनिस्ट्रियल कार्मिकों ने स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों की धरती, बाराकोट से किया आर पार की लड़ाई का ऐलान
लोहाघाट:होली विजडम स्कूल के तीन पूर्व मेधावी विद्यार्थियों का सम्मान
बाराकोट:ग्राम सभा काकड़ के 41 वर्षीय बीर के देव डांगर संजय सिंह अधिकारी का आकस्मिक निधन क्षेत्र में शोक की लहर।
बाराकोट (चंपावत):टूटी छत के नीचे तीन बच्चों के साथ रहने को मजबूर ग्यूनाड़ा की मनीषा जोशी जिलाधिकारी से मदद की गुहार।
चंपावत:जनपद के 681 आंगनबाड़ी केन्द्रों में वृहद स्तर पर आयोजित होगी “आंगन मिलन सेवा”: रेखा आर्य
पाटी (चंपावत):ग्रामीणों ने श्रमदान कर खोली बांस बसवाड़ी गर्शलेख सड़क सरकार की नाकामी की उजागर पक्की सड़क के लिए जूझते ग्रामीण।
लोहाघाट:डीएम के निर्देश पर लोहाघाट क्षेत्र की सड़कों को गड्ढा मुक्त बनाने का कार्य तेज़, विभिन्न मोटर मार्गों पर किया गया पैच वर्क
डॉ0सोनाली ने जिला चिकित्सालय में एक ही दिन में किए 55 अल्ट्रासाउंड, मरीजों को मिली राहत
चंपावत:गड्ढामुक्त सड़कों को लेकर जिलाधिकारी ने ली समीक्षा बैठक, संबंधित विभागों को दिए शीघ्र मरम्मत के निर्देश