Friday 24th of July 2026

ब्रेकिंग

लोहाघाट:ग्रामीणों के लिए रोजगार का सशक्त माध्यम बन रहा है लिंगड़ा।

चंपावत:नव आगंतुक सहायक निबंधक सहकारिता का सचिव परिषद ने किया स्वागत।

लोहाघाट :विधानसभा का बोलता विकास बलाई में बच्चों के स्कूल जाने तक को नहीं है ढंग के रास्ते।

बागेश्वर: पांचवें दिन मिला सरयू नदी में बहे मासूम का शव परिजनों का रो रो कर बुरा हाल।

चंपावत 'अमोड़ी में मेडिकल स्टोरों पर पड़ा छापा गंभीर अनियमितताओं पर 02 प्रतिष्ठानों के लाइसेंस निलंबन की संस्तुति

सूचना

रिपोर्ट: लक्ष्मण बिष्ट : चंपावत:चरस तस्करी में न्यायालय ने लोहाघाट के दो युवाओं को सुनाई 12/12 वर्ष की कठोर कारावास की सजा।

Laxman Singh Bisht

Thu, Nov 20, 2025

चरस तस्करी में न्यायालय ने लोहाघाट के दो युवाओं को सुनाई 12/12 वर्ष की कठोर कारावास की सजा। चरस तस्करी के आरोप में विशेष सत्र न्यायाधीश चंपावत अनुज कुमार संगल की अदालत ने लोहाघाट के टाक करायत निवासी दीपक करायत और पाटन निवासी गणेश मेहता को 12 /12 वर्ष कठोर कारावास और एक एक लाख रुपए अर्थ दंड की सजा सुनाई है। मामला 4 वर्ष पुराना है सितंबर 2021 में पाटी थाना पुलिस ने रात 9:30 बजे के लगभग छिलका छीना बैंड के पास चैकिंग के दौरान एक कार में सवार दीपक करायत( 32)और गणेश मेहता(32) को 2.56 किलो चरस के साथ गिरफ्तार किया था ।जिसमें दीपक के पास 1.260 किलो और गणेश के पास से 1.300 किलो चरस बरामद की थी। अदालत ने दोनों पक्षों के अधिवक्ताओं की दलीलें सुनने के बाद दोनों को चरस तस्करी का दोषी पाते हुए यह कठोर सजा सुनाई है।

जरूरी खबरें