Wednesday 26th of August 2026

ब्रेकिंग

चंपावत:सीएम के कल प्रस्तावित धूरा दौरे की तैयारी का जिलाधिकारी ने लिया व जायजा

रुड़की:रक्षाबंधन से पहले दो बहनों की हत्या करने वाला भाई गिरफ्तार डबल मर्डर का खुलासा

चंपावत :डिप्लोमा फार्मासिस्ट एसोसिएशन ने शासन से की संवाद की अपील: मांगों पर 1 सितंबर से करेंगे सांकेतिक विरोध

लोहाघाट:5 किलोमीटर चलने के बाद हांफी रोडवेज बस 26 यात्री रहे परेशान। बदहाल हालत में लोहाघाट डिपो

लोहाघाट:पासम जूनियर विद्यालय का हाईस्कूल में उच्चीकरण, नरेश जोशी की पहल और ग्राम प्रधान के प्रयास रंग लाए।

सूचना

रिपोर्ट: लक्ष्मण बिष्ट 👹👹 : चम्पावत:सुरक्षा एवं आगामी मानसून के दृष्टिगत जिलाधिकारी ने जिला खाद्यान्न भंडारण व्यवस्था का लिया जायजा

Laxman Singh Bisht

Wed, May 14, 2025

सुरक्षा एवं आगामी मानसून के दृष्टिगत जिलाधिकारी ने जिला खाद्यान्न भंडारण व्यवस्था का लिया जायजासुरक्षा एवं आगामी मानसून काल के दृष्टिगत जिलाधिकारी नवनीत पांडे ने बुधवार को जिला मुख्यालय स्थित खाद्यान्न गोदाम का स्थलीय निरीक्षण कर भंडारण एवं आपूर्ति व्यवस्था की समीक्षा की।निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने जिला पूर्ति अधिकारी को निर्देशित किया कि आपात स्थिति के दौरान किसी प्रकार की आपूर्ति में बाधा न आए, इसके लिए कम से कम तीन माह का अग्रिम खाद्यान्न भंडारण सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने यह भी बताया कि खाद्यान्न की सतत आपूर्ति बनाए रखने हेतु सप्लाई व ट्रांसपोर्ट के टेंडर पूर्ण कर लिए गए हैं, अतः मांग और आपूर्ति की प्रक्रिया समयबद्ध रूप से पूरी की जाए।जिलाधिकारी ने जानकारी दी कि वर्तमान में जनपद में चार प्रमुख खाद्यान्न गोदाम संचालित हैं, जिनमें तीन माह का स्टॉक नियमित रूप से रखा जाता है। इसके अलावा दूरस्थ एवं संवेदनशील क्षेत्रों में स्थित गोदामों की अतिरिक्त भंडारण क्षमता विकसित करने की योजना भी बनाई जा रही है, ताकि आपात स्थितियों में भी खाद्यान्न की उपलब्धता बनी रहे।उन्होंने पूर्ति विभाग को निर्देशित किया कि जनपद में ऐसे स्थानों की पहचान की जाए, जिन्हें खाद्यान्न डंपिंग हेतु अधिकृत किया जा सके। साथ ही, आवश्यकतानुसार वहां पर आवश्यक बुनियादी व्यवस्थाएं एवं प्रबंधन कार्य शीघ्र पूर्ण किए जाएं।जिलाधिकारी ने स्पष्ट किया कि जनपद में खाद्यान्न सुरक्षा, गुणवत्ता एवं समय पर उपलब्धता सुनिश्चित करना प्रशासन की प्राथमिकताओं में शामिल है, और इसके लिए संबंधित विभाग पूरी गंभीरता एवं सतर्कता के साथ कार्य करें।निरीक्षण के दौरान जिला पूर्ति अधिकारी मनोज साह सहित अन्य उपस्थित रहे।

विज्ञापन

जरूरी खबरें