Wednesday 26th of August 2026

ब्रेकिंग

लोहाघाट में मेहनत की भट्टी में तपाकर बेहतर बॉक्सर तैयार कर रहे हैं कैप्टन आनंद महरा।

चंपावत:सीएम के कल प्रस्तावित धूरा दौरे की तैयारी का जिलाधिकारी ने लिया व जायजा

रुड़की:रक्षाबंधन से पहले दो बहनों की हत्या करने वाला भाई गिरफ्तार डबल मर्डर का खुलासा

चंपावत :डिप्लोमा फार्मासिस्ट एसोसिएशन ने शासन से की संवाद की अपील: मांगों पर 1 सितंबर से करेंगे सांकेतिक विरोध

लोहाघाट:5 किलोमीटर चलने के बाद हांफी रोडवेज बस 26 यात्री रहे परेशान। बदहाल हालत में लोहाघाट डिपो

सूचना

: चंपावत: दो सूत्रीय मांगों को लेकर सस्ता गल्ला विक्रेताओं की अनिश्चितकालीन हड़ताल।

Laxman Singh Bisht

Tue, Jan 2, 2024
दो सूत्रीय मांगों को लेकर सस्ता गल्ला विक्रेताओं ने शुरू की अनिश्चितकालीन हड़ताल। चंपावत सस्ता गल्ला विक्रेताओं ने अपने विभिन्न मांगों को लेकर चंपावत जिला मुख्यालय मे खाद्यान्न गोदाम के बाहर प्रदर्शन करते हुए सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। साथ ही जल्द मांग पूरी न होने पर आंदोलन की चेतावनी देते हुए गोदामों से राशन न उठाने का किया एलान। सोमवार को जिला अध्यक्ष भरत राम के नेतृत्व में नए साल के आगाज के साथ सस्ता गल्ला विक्रेताओं ने अपनी दो सूत्री मांगों को लेकर अनिश्चितकालीन हड़ताल भी शुरू कर दी है । जिसको लेकर सभी गल्ला विक्रेताओं ने खाद्यान्न गोदाम के बाहर प्रदर्शन करते हुए सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर विरोध जताया। सस्ता गल्ला विक्रेताओं का कहना है कि वह अपनी विभिन्न मांगों को लेकर लंबे समय से आंदोलन कर रहे हैं। लेकिन उनकी मांग पूरी नहीं होने के कारण नए साल के आगाज से उन्होंने अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू कर दी है। साथ ही कहा कि जब तक उनकी मांग पूरी नहीं की जाती है तब तक वह हड़ताल पर डटे रहेंगे। अध्यक्ष भरत राम ने बताया की आल इंडिया फेयर प्राइस ऑफ़ डीलरशिप फेडरेशन की जिला इकाई द्वारा राष्ट्रीय संगठन के आवाहन पर 1 जनवरी से अनिश्चितकालीन हड़ताल का ऐलान किया गया था। बताया की देश व्यापारी हड़ताल के चलते सस्ता गल्ला विक्रेताओं ने एकत्रित होकर समर्थन किया। सस्ता गला विक्रेताओं का कहना है कि कोरोना कल से लेकर दिसंबर 2023 तक के संपूर्ण लाभांश से भाड़े का भुगतान करने व सस्ता गल्ला विक्रेताओं को उचित मानदेय दिया जाए सहित दो सूत्रीय मांगों को लेकर आंदोलन किया जा रहा है। कहा कि जब तक भारत सरकार द्वारा हमारी मांगे पूरी नहीं की जाएगी तब तक यह हड़ताल जारी रहेगी। प्रदर्शन करने वालों में हेमचंद्र पांडे, गोविंद बल्लभ जोशी, राजेश जोशी, दीवान सिंह,नवीन राम, मोहन सिंह, चंदन सिंह, भीम सिंह, पूरन सिंह रावत, पुष्कर चंद्र जोशी, विनोद चंद्र उप्रेती, चिंतामणि भट्ट सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

विज्ञापन

जरूरी खबरें