Wednesday 26th of August 2026

ब्रेकिंग

लोहाघाट में मेहनत की भट्टी में तपाकर बेहतर बॉक्सर तैयार कर रहे हैं कैप्टन आनंद महरा।

चंपावत:सीएम के कल प्रस्तावित धूरा दौरे की तैयारी का जिलाधिकारी ने लिया व जायजा

रुड़की:रक्षाबंधन से पहले दो बहनों की हत्या करने वाला भाई गिरफ्तार डबल मर्डर का खुलासा

चंपावत :डिप्लोमा फार्मासिस्ट एसोसिएशन ने शासन से की संवाद की अपील: मांगों पर 1 सितंबर से करेंगे सांकेतिक विरोध

लोहाघाट:5 किलोमीटर चलने के बाद हांफी रोडवेज बस 26 यात्री रहे परेशान। बदहाल हालत में लोहाघाट डिपो

सूचना

रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट 👹👹 : चंपावत:विश्व मधुमक्खी दिवस पर जीआईसी भिंगराडा में छात्रों को दी मौन पालन की जानकारी।

Laxman Singh Bisht

Tue, May 20, 2025

विश्व मधुमक्खी दिवस पर जीआईसी भिंगराडा में कार्यक्रमों का आयोजन। चंपावत जिले के राजकीय इंटर कॉलेज भिंगराडा में आज 20 मई को विश्व मधुमक्खी दिवस मनाया गया ।कार्यक्रम का संचालन प्रधानाचार्य पंकज पंत की अध्यक्षता में अध्यापक मनोज कुमार द्वारा किया गया। शिक्षक मनोज कुमार के द्वारा विद्यालय में मौजूद विद्यार्थियों को आधुनिक मौन पालन की जानकारी दी साथ ही बताया किस प्रकार बहुमूल्य कीट मधुमक्खी का हमारे पर्यावरण ,पारिस्थितिकी ,जैव विविधता में अपना अहम योगदान देती है और अमृत तुल्य शहद के साथ अन्य गुणकारी उत्पाद प्रदान करती है कहा मौन पालन रोजगार का एक सशक्त माध्यम भी है।विद्यार्थियों ने मौन वंश संरक्षण करने के साथ आधुनिक मौन पालन की जानकारी हासिल की ।विद्यालय में संचालित कौशलम के तहत मौन पालन कौशल प्रशिक्षण कार्यक्रम संपन्न कराया गया कार्यक्रम में जगमोहन जोशी , महिपाल बिष्ट व अन्य शिक्षक उपस्थित रहे।

विज्ञापन

जरूरी खबरें