रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट : चंपावत:बरसात में वाहनों की न थमें रफ्तार स्वाला निरीक्षण के दौरान डीएम के अधिकारियों को निर्देश
Laxman Singh Bisht
बरसात में वाहनों की न थमें रफ्तार स्वाला निरीक्षण के दौरान डीएम के अधिकारियों को निर्देश

जनपद के टनकपुर पिथौरागढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग के डेंजर जोन स्वाला क्षेत्र में संचालित सड़क चौड़ीकरण एवं सुदृढ़ीकरण कार्यों का जिलाधिकारी मनीष कुमार ने सोमवार को स्थलीय निरीक्षण कर प्रगति का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान डीएम ने निर्माण कार्यों की गुणवत्ता, गति एवं तकनीकी मानकों की समीक्षा करते हुए अधिकारियों एवं कार्यदायी संस्था को निर्धारित समय-सीमा के भीतर कार्य पूर्ण करने के कड़े निर्देश दिए।जिलाधिकारी ने मौके पर चल रहे विभिन्न निर्माण कार्यों का निरीक्षण करते हुए कहा कि सड़क परियोजना का उद्देश्य क्षेत्र में आवागमन को अधिक सुरक्षित, सुगम और सुविधाजनक बनाना है, इसलिए कार्यों में किसी भी प्रकार की शिथिलता स्वीकार नहीं की जाएगी। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि निर्माण कार्यों में गुणवत्ता के मानकों का पूर्णतः पालन सुनिश्चित किया जाए, ताकि जनता एवं यात्रियों को दीर्घकालिक लाभ मिल सके।मानसून अवधि में स्वाला क्षेत्र में मार्ग अवरुद्ध न हो तथा यात्रियों को किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े, इसके लिए जिलाधिकारी श्री मनीष कुमार ने संबंधित अधिकारियों एवं कार्यदायी संस्था को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।उन्होंने निर्देशित किया कि संवेदनशील स्थलों पर सुरक्षा कार्यों, जल निकासी व्यवस्था एवं भूस्खलन रोकथाम संबंधी कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर समय से पूर्ण किया जाए, ताकि बरसात के दौरान यातायात सुचारु एवं सुरक्षित बना रहे।निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने विशेष रूप से सुरक्षा व्यवस्थाओं, निर्माण सामग्री की गुणवत्ता तथा पहाड़ी क्षेत्रों में संभावित भूस्खलन जैसी चुनौतियों को ध्यान में रखते हुए आवश्यक तकनीकी उपाय अपनाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि संवेदनशील क्षेत्रों में सड़क सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है और यात्रियों की सुरक्षा से किसी भी प्रकार का समझौता नहीं किया जाएगा।जिलाधिकारी मनीष कुमार ने कहा कि निर्माण कार्यों में किसी स्तर पर लापरवाही अथवा गुणवत्ता में कमी ना हो। इस दौरान राष्ट्रीय राजमार्ग विभाग के अधिकारी, कार्यदायी संस्था के इंजीनियर एवं अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
लोहाघाट:पितृ पक्ष 2026 - श्राद्ध तिथियों की घोषणा 27 सितंबर से 10 अक्टूबर तक होगा पितृपक्ष
लोहाघाट:चरमराये जियो के नेटवर्क डुंगराबोरा के ग्रामीण परेशान कई बार शिकायत के बावजूद समाधान नहीं प्रशासन से सीमांत क्षेत्र वासियों की समाधान की मांग।
लोहाघाट:कांस्टेबल हेम महरा ने फिर से संभाली लोहाघाट की यातायात व्यवस्था की कमान। एक बार फिर महिला का खोया हुआ पर्स व मोबाइल किया वापस।
चम्पावत में तीन दिवसीय विशेषज्ञ स्वास्थ्य शिविर से 587 मरीजों का हुआ निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण
लोहाघाट:राज्य आंदोलनकारियो की पीड़ा मुख्यमंत्री के नाम राज्य आंदोलनकारी भूपेंद्र देव ( ताऊ )का खुला पत्र अब तारीख नहीं, न्याय चाहिए!
लोहाघाट:झूमाधुरी धाम में चला स्वच्छता अभियान, आइटीबीपी और ग्रामीणों ने मिलकर साफ किए मंदिर परिसर व रास्ते
बाराकोट:काकड़ के पूर्व सरपंच व प्रगतिशील किसान चंद्र सिंह अधिकारी का निधन।
लोहाघाट:साधु के भेष में बिना सत्यापन घूम रहे 02 व्यक्तियों का पुलिस एक्ट में चालान
चंपावत:पुनौली कृषि उपकरण प्रकरण की जांच में विधायक के आरोपों की पुष्टि नहीं, भौतिक सत्यापन में मौके पर मिले सभी उपकरण
लोहाघाट:ढोल नगाड़ों के साथ निकले मां भगवती के डोले। झूमाधूरी मेला 2026 का समापन।