Monday 24th of August 2026

ब्रेकिंग

चंपावत:मुख्यमंत्री ने स्वयं सहायता समूह की महिलाओं से किया वर्चुअल संवाद, सुनीं सफलता की कहानियां

चंपावत:देवीधुरा मेले में खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई, 04 खाद्य पदार्थों के सैंपल जांच के लिए भेजे गए

बाराकोट:तड़ाग मे नवनिर्मित महादेव मंदिर में पूर्ण विधि विधान से की गई प्राण प्रतिष्ठा।निकली भव्य कलश यात्रा।

चंपावत:वरिष्ठ कोषाधिकारी सीमा बंगवाल के स्थानांतरण पर सह कर्मियों ने दी भावभीनी विदाई ।

लोहाघाट:भाजपा जिलाध्यक्ष गोविंद सामंत के आश्वासन पर महाविद्यालय की छत से उतरे एबीवीपी व छात्र संघ नेता।

सूचना

: चंपावत:कैंटर वाहन में फंसे चालक को निकालने में प्रशासन के छूटे पसीने 19 घंटे बाद भी नहीं हो सका सफल ऑपरेशन ग्रामीणों में आक्रोश व्यवस्था पर उठाए सवाल

Laxman Singh Bisht

Thu, Jan 2, 2025
कैंटर वाहन में फंसे चालक को निकालने में प्रशासन के छूटे पसीने 19 घंटे बाद भी नहीं हो सका सफल ऑपरेशन ग्रामीणों में आक्रोश व्यवस्था पर उठाए सवाल बुधवार रात लगभग 9:30 बजे के आसपास टनकपुर पिथौरागढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग में लोहाघाट में हुई कैंटर दुर्घटना में लापता चालक लीलाधर भट्ट निवासी कोट अमोड़ी का 19 घंटे बीत जाने के बाद भी कुछ पता नहीं चल पाया चालक के वाहन में दबे होने की संभावना है जताई जा रही है जबकि दुर्घटना में घायल युवा सोनू राय को रात ही में वाहन से निकाल कर उपचार के लिए चंपावत जिला चिकित्सालय भेज दिया गया था वही सुबह चालक के गांव कोट अमोड़ी के ग्रामीण दुर्घटना स्थल में पहुंचे जहां प्रशासन के द्वारा चालक को वाहन से निकालने के लिए रेस्क्यू अभियान चलाया जा रहा था सुबह 10:00 बजे के लगभग किसी तरह हाइड्रा क्रेन मौके पर पहुंची लेकिन क्रेन के द्वारा वाहन को नहीं उठाया जा सका वही ग्रामीणों ने रेस्क्यू अभियान में हो रही देरी व अव्यवस्थाओं पर आक्रोश जताते हुए मौके पर हंगामा खड़ा कर दिया   ग्रामीणों ने इसे प्रशासन की नाकामी करार दिया ग्रामीणों ने आरोप लगाते हुए कहा आदर्श जिला चंपावत में घटना दुर्घटना के वक्त लोगों की जान बचाने के लिए संसाधन तक उपलब्ध नहीं है जिले में एक अदद क्रेन तक उपलब्ध नहीं है ग्रामीणों ने कहा इतनी देर में तो घायल व्यक्ति की जान चली जाएगी ग्रामीणों ने कहा सुबह से वाहन को उठाया तक नहीं जा सका उन्होंने कहा यह प्रशासन की घोर लापरवाही है किसी तरह ग्रामीणों को समझा बूझाकर शांत किया गया फिलहाल वाहन को उठाकर वाहन चालकों को निकालने का प्रयास किया जा रहा है रेस्क्यू अभियान में आईटीबीपी की भी मदद प्रशासन के द्वारा ली गई है मौके पर पुलिस और प्रशासन के अधिकारी मौजूद है वही तहसीलदार जगदीश सिंह नेगी ने बताया वाहन चालक को निकालने के पूरे प्रयास किए जा रहे हैं जल्द चालक को निकाल लिया जाएगा

विज्ञापन

जरूरी खबरें