Sunday 12th of July 2026

ब्रेकिंग

लोहाघाट:शैलेश मटियानी पुरस्कार प्राप्त शिक्षक के मार्गदर्शन में जूनियर स्कूल पासम की लगातार दूसरी बड़ी सफलता।

चंपावत:पाटी में स्वच्छता की लेकर वार्ड सभासद व खंड विकास अधिकारी आमने-सामने तीखी बहस।ब्लॉक परिसर में गंदगी

रानीखेत :सागर हत्याकांड का पुलिस ने वारदात के 24 घंटे में किया खुलासा आरोपी गिरफ्तार।

बाराकोट:संतोला में 4 घंटे बाद खुला एनएच यात्रियों ने ली राहत की सांस। दोपहर 2:30 बजे से मलवे में दबा था कैंटर।

चमोली:अस्पताल मे दीवार के मलबे की चपेट में आने से चिकित्सा अधीक्षक की मौत

सूचना

रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट 👹👹 : चंपावत:हर घर नल योजना का लाभ लेने के लिए दर-दर भटक रहे हैं स्वाला निवासी कृष्णानंद भट्।

Laxman Singh Bisht

Sun, May 11, 2025

मुख्यमंत्री हेल्पलाइन में शिकायत के बाद भी नहीं हुआ समाधान

चंपावत जिले की ग्राम पंचायत स्वाला निवासी कृष्णानंद भट्ट को हर घर नल हर घर योजना से वंचित कर दिया गया है। पेयजल कनेक्शन के लिए अब वह दर-दर भटक रहे हैं। कृष्णानंद का कहना है कि मुख्यमंत्री हेल्पलाइन में शिकायत करने के बाद भी समस्या का समाधान नहीं हो पाया है। कहा मुख्यमंत्री हेल्पलाइन भी गरीब तबके के परिवारों के लिए कारगर नहीं दिख रही है।स्वाला निवासी कृष्णानंद भट्ट ने बताया कि अब उन्होंने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को पत्र भेजकर इसमें कार्रवाई की मांग उठाई है। उन्होंने कहा कि एक और सीएम पुष्कर सिंह धामी चंपावत जिले को मॉडल जिले के रूप में विकसित करने की बात कर रहें है वहीं दूसरी तरफ विभाग और अधिकारी इसमें पलीता लगा रहे हैं। कहा कि स्वाला में हर घर नल योजना के लिए पाइपलाइन बिछाई गई थी। लेकिन अनेक बार कहने के बाद भी उनके यहा अभी तक कनेक्शन नही दिया गया है। जिससे उन्हें अनेक प्रकार की दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि ठेकेदार द्वारा पुरानी लाइन बंद करके नई योजना ऐसी जगह से डाल दी गई है जहा से गरीब परिवार के लोगों को हर घर नल योजना से वंचित कर दिया गया है । अब उन्होंने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की शरण लेते हुए जल्द समाधान करने की मांग उठाई है। उन्होंने कहा कि पानी न होने से काफी दूर से उन्हें पानी ढोकर प्यास बुझानी पड़ रही है कहा प्रधानमंत्री की इस जन कल्याणकारी योजना का उद्देश्य हर घर को पेयजल उपलब्ध कराना था पर उन्हें पानी से ही बंचित कर दिया गया है। इस संबंध में पीड़ित के द्वारा कई बार मुख्यमंत्री हेल्पलाइन के साथ-साथ ठेकेदार को भी सूचित किया गया था। लेकिन समाधान न होने के बाद अब पीड़ित ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को पत्र भेजकर जल्दी समाधान की मांग उठाई है।

जरूरी खबरें