Friday 27th of March 2026

ब्रेकिंग

चंपावत:28 मार्च को ‘अर्थ ऑवर’, रात 8:30 से 9:30 बजे तक गैर-जरूरी लाइटें बंद करने की अपील

चंपावत:28 मार्च को जिले के सभी राजस्व न्यायालयों में आयोजित होगी राजस्व लोक अदालत

चंपावत:ऑनलाइन बुकिंग के बाद ही मिलेगा गैस सिलेंडर, मैसेज नहीं आने पर संपर्क करें: +91 96396 34377

नई दिल्ली:प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिले सीएम धामी, उत्तराखंड आगमन का दिया निमंत्रण

चंपावत:समग्र शिक्षा अभियान के तहत निःशुल्क पाठ्यपुस्तक वितरण कार्यक्रम का शुभारंभ

रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट : चंपावत:मिक्सर मशीन की चपेट में आने से लखीमपुर निवासी मजदूर की मौत। दुर्घटनाओं का दिन रहा मंगलवार

Laxman Singh Bisht

Tue, Dec 9, 2025

मिक्सर मशीन की चपेट में आने से लखीमपुर निवासी मजदूर की मौत ।

पीएम के बाद कल को परिजनों को सौंपा जाएगा ज्ञापन चंपावत जिला मुख्यालय की करनाल गांव में निर्माण कार्य कर रहे लखीमपुर निवासी एक मजदूर की मिक्सर मशीन की चपेट में आने से दर्दनाक मौत हो गई। उनके साथियों ने इसकी सूचना परिजनों को दे दी है। मंगलवार को शाम के समय कनलगांव में निर्माण कार्य के दौरान अचानक लखीमपुर खीरी निवासी सुनील कुमार(32) पुत्र मेवालाल मिक्सचर मशीन की चपेट में आ गए। आनन फानन में तत्काल अन्य साथी उन्हें जिला अस्पताल लाए। लेकिन अस्पताल पहुंचे से पहले ही मजदूर की मौत हो गई। मृतक के साथी राम किशोर ने बताया कि वह लंबे समय से चंपावत में मजदूरी का काम करता है। और मंगलवार को भी जिला मुख्यालय के कंनलगांव में काम चल रहा है। इस दौरान मिक्सर मशीन की चपटे में आने से उसकी मौत हो गई। बताया कि सूचना परिजनों को दे दी है। और परिजन घर से चंपावत के लिए रवाना हो गए। कोतवाल देवनाथ गोस्वामी ने बताया कि सूचना मिलने के बाद पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया है और पंचनामा भरने के बाद पोस्मार्टम के लिए भेज दिया है। उसके बाद शव परिजनों को सौंपा दिया जाएगा।

जरूरी खबरें