Monday 13th of July 2026

ब्रेकिंग

चंपावत:भाजपा की रीति नीति को जन जन तक पहुंचाने के लिए प्रदेश मंत्री निर्मल माहरा को प्रदेश में मिला प्रथम स्थान।

लोहाघाट अस्पताल से चार विशेषज्ञ चिकित्सकों के स्थानांतरण पर भड़के लोहाघाट विधायक

चंपावत:टनकपुर पिथौरागढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग में शीश नगर में 50 मीटर गहरी खाई में गिरा वाहन

लोहाघाट विधानसभा का बोलना विकास 15 किलोमीटर दूर जाकर पढ़ाई करने को मजबूर डुंगरा लेटी की छात्र-छात्राएं।

चंपावत:जनता मिलन कार्यक्रम में 82 शिकायतें प्राप्त, अधिकांश का मौके पर निस्तारण

सूचना

रिपोर्ट: लक्ष्मण बिष्ट 👹👹 : चम्पावत:एनएचएम कर्मियों को वेतन के पड़े लाले सीएमओ को दिया ज्ञापन। कार्य बहिष्कार पर रहे एनएचएम कर्मी

Laxman Singh Bisht

Mon, Jun 16, 2025

तीन महीने से वेतन न मिलने से परिवार चलाने में आ रही दिक्कत आंदोलन की दी चेतावनी ।चंपावत। जिले मे राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के कार्यों का संचालन कर रहे कर्मचारी वेतन के लिए तरस रहे हैं। उन्हें बीते तीन महीने से वेतन नहीं मिला है। बिना वेतन काम कर रहे कर्मचारियों ने विरोध जताते हुए सोमवार को सीएमओ को ज्ञापन सौंपा।सोमवार को राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन कर्मचारी संगठन ने सीएमओ से मुलाकात कर ज्ञापन सौंप कर कार्यबहिष्कार किया। कर्मचारियों का कहना है कि मौजूदा वित्त वर्ष 2025-26 में एनएचएम कर्मियों के लिए कोई बजट अब तक मंजूर नहीं किया गया है। इस वजह से चंपावत जिले के 178 एनएचएम कर्मी, 376 आशा वर्कर्स के अलावा 5 डॉक्टरों को अप्रैल से अब तक वेतन नहीं मिला है। वेतन न मिलने से कर्मियों को रोजमर्रा के पारिवारिक खर्चों के लिए कई दिक्कत उठानी पड़ रही है। मामले में में सभी कर्मचारियों ने मुख्य चिकित्साधिकारी को ज्ञापन सौंपकर जल्द समाधान की मांग उठाई है। जिले में एनएचएम के जरिए जननी सुरक्षा योजना, बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम, आयुष्मान योजना, टीकाकरण सहित कई महत्वपूर्ण राष्ट्रीय स्वास्थ्य के कार्यक्रम संचालित होते हैं। लेकिन कर्मचारियों को वेतन न मिलने से कर्मियों को अब आगे कार्य करने में काफी दिक्कतें आ रही हैं। एनएचएम कार्यो ने जल्द समस्या का समाधान न होने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी है। वहीं सीएमओ चंपावत डॉक्टर देवेश चौहान ने बताया उनके द्वारा मिशन डायरेक्टर स्वाती भदोरिया से एनएचएम कर्मियों की समस्या को लेकर बात की गई उन्होंने कहा हेड क्वार्टर से आश्वासन मिला है दो-तीन दिन के भीतर एनएचएम कर्मियों का वेतन दे दिया जाएगा।इस दौरान ज्ञापन देने वालों में डीपीएम गौरव पाण्डे, संजय पाण्डे, दिनेश थ्वाल, प्रवीण भट्ट, अशोक जोशी, दीपक पनेरू, ममता मिश्रा, अनीता भट्ट, संजय बोहरा, प्रदीप कार्की, जगदीश जोशी, मोहित मुरारी, चंद्र मोहन लड़वाल, रवि भट्ट, शिव प्रसाद उपाध्याय, संगीता जोशी सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

जरूरी खबरें