Wednesday 26th of August 2026

ब्रेकिंग

लोहाघाट:5 किलोमीटर चलने के बाद हांफी रोडवेज बस 26 यात्री रहे परेशान। बदहाल हालत में लोहाघाट डिपो

लोहाघाट:पासम जूनियर विद्यालय का हाईस्कूल में उच्चीकरण, नरेश जोशी की पहल और ग्राम प्रधान के प्रयास रंग लाए।

चंपावत :गल्लागाँव की प्रियांशी ने पुणे में आयोजित राष्ट्रीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में जीता गोल्ड

दून:प्रदेशभर की सड़कों को दुरुस्त करने के संबंध में कैबिनेट बैठक में हुआ विस्तृत विचार-विमर्श

दून :वन डिस्ट्रिक्ट वन फेस्टिवल एवं निर्यात संवर्धन को लेकर मुख्य सचिव ने ली जिलाधिकारियों के साथ बैठक

सूचना

रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट 👹👹 : चंपावत:पार्टी स्थापना दिवस व अंबेडकर जयंती को लेकर दर्जा राज्य मंत्री पांडे ने ली भाजपा ग्रामीण मंडल की बैठक।

Laxman Singh Bisht

Sat, Apr 5, 2025

पार्टी स्थापना दिवस व अंबेडकर जयंती को लेकर दर्जा राज्य मंत्री पांडे ने ली भाजपा ग्रामीण मंडल की बैठक।आज ग्रामीण मण्डल चम्पावत में 06 अप्रैल पार्टी स्थापना दिवस एवं 14 अप्रैल को भारत रत्न डा० भीमराव अम्बेडकर की जयंती पर होने वाले कार्यक्रमो की तैयारी बैठक का आयोजन ग्रामीण मंडल अध्यक्ष प्रकाश बिनवाल की अध्यक्षता में किया गया। तैयारी बैठक में मुख्य वक्ता दर्जा राज्य मंत्री उत्तराखंड सरकार श्याम नारायण पाण्डेय ने सभी भाजपा कार्यकर्ताओं को दोनों कार्यक्रमों को लेकर जरूरी दिशा निर्देश दिए। दर्जा राज्यमंत्री बनने के बाद प्रथम आगमन पर ग्रामीण मण्डल के वरिष्ठ एवं कनिष्ठ कार्यकर्ताओं द्वारा वरिष्ठ भाजपा नेता श्याम नारायण पाण्डेय का फूल मालाओं के साथ जोरदार स्वागत किया गया एवं मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का हार्दिक आभार एवं धन्यवाद व्यक्त किया। कार्यक्रम में समस्त ग्रामीण मण्डल टीम, बूथ अध्यक्ष, शक्ति केंद्र संयोजक, महिला मोर्चा मण्डल अध्यक्ष, युवा मोर्चा मण्डल अध्यक्ष, अनु०मोर्चा मण्डल अध्यक्ष, पूर्व मण्डल अध्यक्ष एवं भाजपा के वरिष्ठ एवं कनिष्ठ कार्यकर्ता उपस्थित रहें।

विज्ञापन

जरूरी खबरें