Tuesday 28th of July 2026

ब्रेकिंग

लोहाघाट:एनएच के गड्ढे दुर्घटनाओं को दे रहे दावत। डीएम के आदेश के बावजूद नहीं भरे गए ।

चंपावत:भिंगराड़ा एड़ी बालकृष्ण मेले को लेकर हुई तैयारी बैठक

दून:16 करोड़ का पुल मात्र 16 दिन में ध्वस्त वाहनों की आवाजाही पर लगी रोक।गुणवत्ता पर उठे सवाल।

चंपावत:जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने लोगों को निशुल्क अधिवक्ता प्रदान करने की दी जानकारी

लोहाघाट:नशा नहीं खेल चुनो थीम पर झूमाधुरी सीजन 6 फुटबॉल प्रतियोगिता जारी।

सूचना

रिपोर्ट:दीपक शर्मा : चंपावत:हल्द्वानी से आये नव नियुक्त वन आरक्षियों ने भिंगराड़ा रेंज की देखी नर्सरी ली जानकारी

Laxman Singh Bisht

Fri, Feb 20, 2026

हल्द्वानी से आये नव नियुक्त वन आरक्षियों ने भिंगराड़ा रेंज की देखी नर्सरी ली जानकारी

उत्तराखंड वानिकी प्रशिक्षण  अकादमी हल्द्वानी से आए नव नियुक्त आरक्षियों ने भिंगराड़ा नर्सरी का भ्रमण किया। वन आरक्षियों को वन विभाग के अधिकारियों के द्वारा बीज एकत्रीकरण ,पौध उगान,पौध प्रिकिग,बैग भरान सिंचाई विधि से संबंधित जानकारी विस्तार पूर्वक दी गई। भिंगराड़ा पौधालय का भ्रमण कराने के दौरान  पाठ्यक्रम समन्वयक सेवानिवृत्त एसडीओ राकेश कुमार भट्ट ,सेवानिवृत्त वन  क्षेत्राधिकारी के नेतृत्व में  भिंगराड़ा वन क्षेत्र भ्रमण पर पहुंचे 38 नव नियुक्त वन आरक्षियों ने भिंगराड़ा पौधालय (नर्सरी) में उगाए जा रहे विभिन्न पेड़-पौधों के बारे में जानकारी हासिल की। भिंगराड़ा के वन क्षेत्राधिकारी हिमालय सिंह टोलिया के द्वारा उन्हें महत्वपूर्ण जानकारियां दीं गई साथ ही शुक्रवार को भिंगराड़ा रेंज में एक आदर्श पौंधालय को दिखाया गया। वन क्षेत्राधिकारी हिमालय सिंह टोलिया के द्वारा इन्हें पौंधालय के बारे में साथ ही वनों को वनाग्नि से बचाने पर विशेष रूप से जानकारियां दी गई।इस दौरान वन क्षेत्र के डिप्टी रेंजर उत्तम नाथ, अभीषेक शर्मा, देवी दत्त भट्ट, ललिता,बल देव जोशी, यशवन्त सिंह, अमर सिंह, दुर्गा नाथ आदि शामिल रहे।

जरूरी खबरें