रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट : चंपावत:मानसून में अधिकारी व कर्मचारी नहीं छोड़ेंगे मुख्यालय डीएम ने आदेश किए जारी
Laxman Singh Bisht
मानसून में अधिकारी व कर्मचारी नहीं छोड़ेंगे मुख्यालय डीएम ने आदेश किए जारी
मानसून मे अधिकारियों एवं कर्मचारियों के मुख्यालय छोड़ने पर रहेगा प्रतिबंध
जनपद चंपावत में संभावित आपदाओं एवं मानसून अवधि को देखते हुए जिलाधिकारी मनीष कुमार ने आपदा प्रबंधन अधिनियम-2005 के प्रावधानों के अंतर्गत महत्वपूर्ण आदेश जारी किए हैं। जारी आदेश के अनुसार जनपद चम्पावत में तैनात सभी अधिकारी एवं कर्मचारी अग्रिम आदेशों तक बिना सक्षम अनुमति के जिला मुख्यालय नहीं छोड़ेंगे।जिलाधिकारी ने निर्देश दिए हैं कि यदि किसी अधिकारी अथवा कर्मचारी को अपरिहार्य परिस्थितियों में अवकाश की आवश्यकता हो, तो वह अपने स्थान पर वैकल्पिक अधिकारी का नाम प्रस्तावित करते हुए अवकाश प्रार्थना पत्र प्रस्तुत करेगा। अवकाश स्वीकृत होने के उपरांत ही मुख्यालय छोड़ा जा सकेगा। साथ ही स्वीकृत अवकाश अवधि के दौरान भी सभी अधिकारी एवं कर्मचारी मोबाइल फोन पर उपलब्ध रहेंगे।उन्होंने स्पष्ट किया कि जिन अधिकारियों एवं कर्मचारियों का अवकाश शासन अथवा विभागाध्यक्ष स्तर से स्वीकृत होना है, उनके आवेदन भी अनिवार्य रूप से जिलाधिकारी कार्यालय के माध्यम से अग्रसारित किए जाएंगे।जिलाधिकारी ने कहा कि मानसून अवधि में किसी भी आपदा अथवा आपात स्थिति से प्रभावी ढंग से निपटने के लिए सभी विभागीय अधिकारियों एवं कर्मचारियों की मुख्यालय पर उपलब्धता सुनिश्चित करना आवश्यक है। आदेशों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध आपदा प्रबंधन अधिनियम-2005 की धारा 51 (क) एवं (ख) के अंतर्गत विधिक कार्रवाई की जाएगी।यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू कर दिया गया है।
विज्ञापन
चंपावत:जिलाधिकारी ने सीमा सुरक्षा को और सुदृढ़ करने के लिए बेहतर समन्वय एवं सतत निगरानी के दिए निर्देश
बाराकोट:मिनिस्ट्रियल कार्मिकों ने स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों की धरती, बाराकोट से किया आर पार की लड़ाई का ऐलान
लोहाघाट:होली विजडम स्कूल के तीन पूर्व मेधावी विद्यार्थियों का सम्मान
बाराकोट:ग्राम सभा काकड़ के 41 वर्षीय बीर के देव डांगर संजय सिंह अधिकारी का आकस्मिक निधन क्षेत्र में शोक की लहर।
बाराकोट (चंपावत):टूटी छत के नीचे तीन बच्चों के साथ रहने को मजबूर ग्यूनाड़ा की मनीषा जोशी जिलाधिकारी से मदद की गुहार।
चंपावत:जनपद के 681 आंगनबाड़ी केन्द्रों में वृहद स्तर पर आयोजित होगी “आंगन मिलन सेवा”: रेखा आर्य
पाटी (चंपावत):ग्रामीणों ने श्रमदान कर खोली बांस बसवाड़ी गर्शलेख सड़क सरकार की नाकामी की उजागर पक्की सड़क के लिए जूझते ग्रामीण।
लोहाघाट:डीएम के निर्देश पर लोहाघाट क्षेत्र की सड़कों को गड्ढा मुक्त बनाने का कार्य तेज़, विभिन्न मोटर मार्गों पर किया गया पैच वर्क
डॉ0सोनाली ने जिला चिकित्सालय में एक ही दिन में किए 55 अल्ट्रासाउंड, मरीजों को मिली राहत
चंपावत:गड्ढामुक्त सड़कों को लेकर जिलाधिकारी ने ली समीक्षा बैठक, संबंधित विभागों को दिए शीघ्र मरम्मत के निर्देश