Thursday 28th of May 2026

ब्रेकिंग

बाराकोट:जीआईसी मऊ एवं रा0उ0प्रा विद्यालय सुतेड़ा में कुमाऊनी एवं गढ़वाली कक्षाओं का संचालन

लोहाघाट: रात 11:37 पर बजा सेलफोन पर मौसम का अलर्ट।

लोहाघाट:मीटर शिफ्टिंग कार्य के चलते 29 मई को स्टेशन बाजार क्षेत्र में विद्युत व्यवस्था रहेगी बाधित।

बाजपुर:ऊपर असली नीचे चिल्ड्रन बैंक ऑफ़ इंडिया के नकली नोट दो शातिर गिरफ्तार

लोहाघाट :गंगनोला मे भारी ओलावृष्टि से फल व फसले हुई तबाह किसानों को बड़ा नुकसान।

सूचना

कुमाऊँ का डिजिटल बाज़ार: अब नौकरी, सेवाएँ, खरीद-बिक्री और मैट्रिमोनियल सब कुछ एक ही प्लेटफ़ॉर्म पर

उत्तराखंड के कुमाऊँ क्षेत्र में डिजिटल सेवाओं की बढ़ती जरूरत को देखते हुए KumaonBazaar.com तेजी से लोगों के बीच लोकप्रिय हो रहा है। यह एक ऐसा लोकल डिजिटल प्लेटफ़ॉर्म है जहाँ नौकरी, बिज़नेस प्रमोशन, लोकल सेवाएँ, खरीद-बिक्री, पर्यटन और मैट्रिमोनियल जैसी कई सुविधाएँ एक ही जगह उपलब्ध हैं। Website: https://www.kumaonbazaar.com

आज के समय में लोग लोकल स्तर पर भरोसेमंद सेवाएँ और अवसर ढूँढना चाहते हैं। इसी जरूरत को समझते हुए KumaonBazaar.com ने कुमाऊँ के लोगों के लिए एक आसान और उपयोगी ऑनलाइन प्लेटफ़ॉर्म तैयार किया है।

युवाओं के लिए रोजगार का नया माध्यम

कुमाऊँ क्षेत्र के युवाओं को अक्सर नौकरी खोजने के लिए बड़े शहरों या कई अलग-अलग वेबसाइट्स पर निर्भर रहना पड़ता है। अब यह समस्या काफी हद तक कम हो सकती है क्योंकि KumaonBazaar Jobs Section पर लोकल और विभिन्न क्षेत्रों की जॉब्स उपलब्ध कराई जा रही हैं। Jobs Link: https://www.kumaonbazaar.com/jobs

यहाँ कंपनियाँ और बिज़नेस अपने जॉब पोस्ट कर सकते हैं, जबकि नौकरी तलाश रहे उम्मीदवार आसानी से आवेदन कर सकते हैं। इससे लोकल टैलेंट को स्थानीय स्तर पर रोजगार के बेहतर अवसर मिलने की उम्मीद है।

मैट्रिमोनियल सेवा से आसान रिश्ते

आजकल लोग सुरक्षित और भरोसेमंद मैट्रिमोनियल प्लेटफ़ॉर्म की तलाश में रहते हैं। KumaonBazaar Matrimony कुमाऊँ समाज के लोगों के लिए एक विशेष सुविधा लेकर आया है जहाँ परिवार अपनी प्रोफाइल बनाकर रिश्तों की तलाश कर सकते हैं। Matrimony Link: https://www.kumaonbazaar.com/matrimony

यह सेवा खासतौर पर उन परिवारों के लिए उपयोगी साबित हो सकती है जो अपने समाज और क्षेत्र में अच्छे रिश्ते ढूँढना चाहते हैं।

लोकल सेवाओं और बिज़नेस को मिलेगा डिजिटल प्लेटफ़ॉर्म कुमाऊँ के छोटे व्यापारियों और सेवा प्रदाताओं के लिए KumaonBazaar Services एक बेहतरीन अवसर बनकर उभर रहा है। Services Link: https://www.kumaonbazaar.com/services

यहाँ इलेक्ट्रिशियन, प्लंबर, टूर सर्विस, एजेंसी, फ्रीलांसर, दुकानदार और अन्य सेवा प्रदाता अपनी सेवाओं को ऑनलाइन प्रमोट कर सकते हैं। इससे लोकल बिज़नेस को डिजिटल पहचान मिलने के साथ-साथ ग्राहकों तक पहुँचने में आसानी होगी। खरीद-बिक्री और लोकल विज्ञापन की सुविधा प्लेटफ़ॉर्म पर Buy & Sell सेक्शन भी उपलब्ध है जहाँ लोग अपने प्रोडक्ट्स या सामान को ऑनलाइन पोस्ट कर सकते हैं। इसके अलावा बिज़नेस प्रमोशन और लोकल विज्ञापनों के लिए भी सुविधा दी जा रही है, जिससे छोटे व्यवसाय कम लागत में अपनी पहुँच बढ़ा सकते हैं। पर्यटन और लोकल जानकारी का भी केंद्र कुमाऊँ अपनी प्राकृतिक सुंदरता और पर्यटन स्थलों के लिए दुनियाभर में प्रसिद्ध है। KumaonBazaar.com पर पर्यटन से जुड़ी जानकारी, होटल, ट्रैवल सेवाएँ और लोकल बिज़नेस की जानकारी भी उपलब्ध कराई जा रही है, जिससे पर्यटकों और स्थानीय लोगों दोनों को लाभ मिल सकता है। डिजिटल उत्तराखंड की ओर एक कदम डिजिटल इंडिया के दौर में लोकल प्लेटफ़ॉर्म की भूमिका लगातार बढ़ रही है। KumaonBazaar.com कुमाऊँ क्षेत्र के लोगों, युवाओं और व्यापारियों को डिजिटल रूप से जोड़ने का काम कर रहा है। यह प्लेटफ़ॉर्म आने वाले समय में रोजगार, व्यापार और लोकल नेटवर्किंग के क्षेत्र में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है।

रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट : चंपावत:जनशिकायतों के निस्तारण में लापरवाही पर नपेंगे अधिकारी: डीएम

Laxman Singh Bisht

Mon, Mar 2, 2026

जनशिकायतों के निस्तारण में लापरवाही पर नपेंगे अधिकारी: डीएम

जन शिकायतों पर प्रक्रिया बताने से आगे बढ़ें, शिकायतों का समाधान करें- जिलाधिकारी मनीष कुमार

शिकायतों के निस्तारण में लापरवाही पर होगी सख्त कार्रवाईजन-सामान्य की समस्याओं के त्वरित समाधान एवं प्रशासनिक पारदर्शिता को प्राथमिकता देते हुए सोमवार को जिला कार्यालय सभागार में जिलाधिकारी श्री मनीष कुमार की अध्यक्षता में ‘जनता मिलन’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जनपद के दूर-दराज क्षेत्रों से आए नागरिकों ने अपनी विभिन्न समस्याएं जिलाधिकारी के समक्ष रखीं।इस दौरान कुल 29 शिकायतें दर्ज की गईं, जिन पर जिलाधिकारी ने संबंधित विभागीय अधिकारियों को समयबद्ध एवं प्रभावी कार्यवाही सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।जिलाधिकारी ने प्रत्येक फरियादी की समस्या को गंभीरता से सुनते हुए निर्देशित किया कि जो प्रकरण तत्काल निस्तारित किए जा सकते हैं, उनका मौके पर समाधान किया जाए तथा शेष मामलों में निर्धारित समयसीमा के भीतर आख्या प्रस्तुत की जाए।

ग्राम कांडा के लीलामणी भट्ट द्वारा पेयजल कनेक्शन की मांग पर जिलाधिकारी ने जल निगम को तत्काल कनेक्शन उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। ग्राम नयाखेड़ा, टनकपुर निवासी त्रिभुवन राम की रजिस्टर्ड भूमि पर हुए कब्जे की शिकायत पर उपजिलाधिकारी पूर्णागिरि (टनकपुर) को सर्वे कर प्रकरण स्पष्ट करने को कहा गया। श्रीमती ममता बोहरा एवं मल्ली मादली की श्रीमती बबीता देवी द्वारा राशन कार्ड को बीपीएल श्रेणी में परिवर्तित किए जाने की मांग पर खंड विकास अधिकारी एवं जिला पूर्ति अधिकारी को नियमानुसार आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।कनलगांव वार्ड के विवेक गिरी के विकलांग प्रमाण पत्र में संशोधन के प्रकरण में जिला समाज कल्याण अधिकारी एवं मुख्य चिकित्सा अधिकारी को तत्काल कार्यवाही हेतु निर्देशित किया गया। ग्राम धामीसौन की श्रीमती दीपा खर्कवाल के श्रमिक कार्ड बनाए जाने के संबंध में श्रम विभाग को शीघ्र कार्यवाही करने को कहा गया। ग्राम गुर्जिला पाली के जगदीश पांडेय द्वारा आपदा के कारण हुए भू-कटाव की शिकायत पर सिंचाई, राजस्व एवं संबंधित विभागों को स्थलीय निरीक्षण कर आवश्यक कार्यवाही के निर्देश दिए गए।इसके अतिरिक्त श्रीमती ईश्वरी देवी, श्रीमती भवानी देवी, श्री डूंगर देव, श्रीमती गीता पालीवाल, श्री शिव शंकर शर्मा, श्री पंकज कुमार,

श्रीमती अनीता नरियाल, प्रेमा खर्कवाल सहित अन्य नागरिकों द्वारा भी विभिन्न शिकायतें दर्ज कराई गईं।जिलाधिकारी मनीष कुमार ने स्पष्ट निर्देश दिए कि जनता मिलन में प्राप्त प्रत्येक शिकायत का विधिवत पंजीकरण कर निर्धारित तिथि के भीतर निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। लापरवाही पाए जाने पर संबंधित अधिकारी/कर्मचारी के विरुद्ध सख्त कार्यवाही की जाएगी।इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी डॉ. जी.एस. खाती, अपर जिलाधिकारी श्री कृष्णनाथ गोस्वामी, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. देवेश चौहान, मुख्य कृषि अधिकारी धनपत कुमार सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

जरूरी खबरें