Thursday 28th of May 2026

ब्रेकिंग

लोहाघाट :गंगनोला मे भारी ओलावृष्टि से फल व फसले हुई तबाह किसानों को बड़ा नुकसान।

लोहाघाट पुलिस ने 05 लाख रुपये के गुम हुए जेवर सकुशल किए बरामद।

लोहाघाट में मूसलाधार बारिश व ओलावृष्टि से लोगों को गर्मी से मिली निजात। फलों को बड़ा नुकसान

लोहाघाट में शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुई बकरीद लोगों ने गले मिल एक दूसरे को दी शुभकामनाएं।

हरिद्वार:पाकिस्तान कनेक्शन के आरोप जम्मू कश्मीर पुलिस ने उत्तराखंड की युवती को किया गिरफ्तार।

सूचना

कुमाऊँ का डिजिटल बाज़ार: अब नौकरी, सेवाएँ, खरीद-बिक्री और मैट्रिमोनियल सब कुछ एक ही प्लेटफ़ॉर्म पर

उत्तराखंड के कुमाऊँ क्षेत्र में डिजिटल सेवाओं की बढ़ती जरूरत को देखते हुए KumaonBazaar.com तेजी से लोगों के बीच लोकप्रिय हो रहा है। यह एक ऐसा लोकल डिजिटल प्लेटफ़ॉर्म है जहाँ नौकरी, बिज़नेस प्रमोशन, लोकल सेवाएँ, खरीद-बिक्री, पर्यटन और मैट्रिमोनियल जैसी कई सुविधाएँ एक ही जगह उपलब्ध हैं। Website: https://www.kumaonbazaar.com

आज के समय में लोग लोकल स्तर पर भरोसेमंद सेवाएँ और अवसर ढूँढना चाहते हैं। इसी जरूरत को समझते हुए KumaonBazaar.com ने कुमाऊँ के लोगों के लिए एक आसान और उपयोगी ऑनलाइन प्लेटफ़ॉर्म तैयार किया है।

युवाओं के लिए रोजगार का नया माध्यम

कुमाऊँ क्षेत्र के युवाओं को अक्सर नौकरी खोजने के लिए बड़े शहरों या कई अलग-अलग वेबसाइट्स पर निर्भर रहना पड़ता है। अब यह समस्या काफी हद तक कम हो सकती है क्योंकि KumaonBazaar Jobs Section पर लोकल और विभिन्न क्षेत्रों की जॉब्स उपलब्ध कराई जा रही हैं। Jobs Link: https://www.kumaonbazaar.com/jobs

यहाँ कंपनियाँ और बिज़नेस अपने जॉब पोस्ट कर सकते हैं, जबकि नौकरी तलाश रहे उम्मीदवार आसानी से आवेदन कर सकते हैं। इससे लोकल टैलेंट को स्थानीय स्तर पर रोजगार के बेहतर अवसर मिलने की उम्मीद है।

मैट्रिमोनियल सेवा से आसान रिश्ते

आजकल लोग सुरक्षित और भरोसेमंद मैट्रिमोनियल प्लेटफ़ॉर्म की तलाश में रहते हैं। KumaonBazaar Matrimony कुमाऊँ समाज के लोगों के लिए एक विशेष सुविधा लेकर आया है जहाँ परिवार अपनी प्रोफाइल बनाकर रिश्तों की तलाश कर सकते हैं। Matrimony Link: https://www.kumaonbazaar.com/matrimony

यह सेवा खासतौर पर उन परिवारों के लिए उपयोगी साबित हो सकती है जो अपने समाज और क्षेत्र में अच्छे रिश्ते ढूँढना चाहते हैं।

लोकल सेवाओं और बिज़नेस को मिलेगा डिजिटल प्लेटफ़ॉर्म कुमाऊँ के छोटे व्यापारियों और सेवा प्रदाताओं के लिए KumaonBazaar Services एक बेहतरीन अवसर बनकर उभर रहा है। Services Link: https://www.kumaonbazaar.com/services

यहाँ इलेक्ट्रिशियन, प्लंबर, टूर सर्विस, एजेंसी, फ्रीलांसर, दुकानदार और अन्य सेवा प्रदाता अपनी सेवाओं को ऑनलाइन प्रमोट कर सकते हैं। इससे लोकल बिज़नेस को डिजिटल पहचान मिलने के साथ-साथ ग्राहकों तक पहुँचने में आसानी होगी। खरीद-बिक्री और लोकल विज्ञापन की सुविधा प्लेटफ़ॉर्म पर Buy & Sell सेक्शन भी उपलब्ध है जहाँ लोग अपने प्रोडक्ट्स या सामान को ऑनलाइन पोस्ट कर सकते हैं। इसके अलावा बिज़नेस प्रमोशन और लोकल विज्ञापनों के लिए भी सुविधा दी जा रही है, जिससे छोटे व्यवसाय कम लागत में अपनी पहुँच बढ़ा सकते हैं। पर्यटन और लोकल जानकारी का भी केंद्र कुमाऊँ अपनी प्राकृतिक सुंदरता और पर्यटन स्थलों के लिए दुनियाभर में प्रसिद्ध है। KumaonBazaar.com पर पर्यटन से जुड़ी जानकारी, होटल, ट्रैवल सेवाएँ और लोकल बिज़नेस की जानकारी भी उपलब्ध कराई जा रही है, जिससे पर्यटकों और स्थानीय लोगों दोनों को लाभ मिल सकता है। डिजिटल उत्तराखंड की ओर एक कदम डिजिटल इंडिया के दौर में लोकल प्लेटफ़ॉर्म की भूमिका लगातार बढ़ रही है। KumaonBazaar.com कुमाऊँ क्षेत्र के लोगों, युवाओं और व्यापारियों को डिजिटल रूप से जोड़ने का काम कर रहा है। यह प्लेटफ़ॉर्म आने वाले समय में रोजगार, व्यापार और लोकल नेटवर्किंग के क्षेत्र में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है।

रिपोर्ट :लक्ष्मण बिष्ट : चंपावत:अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर डीएम ने उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिला अधिकारियों को किया सम्मानित

Laxman Singh Bisht

Sun, Mar 8, 2026

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर डीएम ने उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिला अधिकारियों को किया सम्मानित

महिला शक्ति: आत्मनिर्भर और सक्षम चम्पावत का आधार" पर भव्य कार्यक्रम आयोजित, जिलाधिकारी ने उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिला अधिकारियों व कर्मचारियों को किया सम्मानित*

विकास से सुरक्षा तक: विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ठ करने वाली महिला अधिकारियों व कर्मियों को डीएम ने किया सम्मानित

अधिकार, न्याय और सशक्तिकरण: अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर गूंजा 'सक्षम चम्पावत' का नारा*

रविवार को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के गरिमामयी अवसर पर "अधिकार, न्याय एवं कार्यवाही" की वैश्विक थीम तथा "महिला शक्ति: आत्मनिर्भर और सक्षम चम्पावत का आधार" के संकल्प के साथ जिला कार्यालय सभागार में एक विशेष सम्मान समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए जिलाधिकारी मनीष कुमार ने जनपद के विभिन्न सरकारी विभागों में अपनी सेवाओं से विशिष्ट पहचान बनाने वाली महिला अधिकारियों और कर्मचारियों को उनके उत्कृष्ट योगदान के लिए शाल ओढ़ाकर तथा प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया।समारोह को संबोधित करते हुए जिलाधिकारी मनीष कुमार ने कहा कि वर्तमान समय में महिलाएं समाज के हर क्षेत्र में नेतृत्व कर रही हैं और सरकारी तंत्र की मजबूती में उनका योगदान अतुलनीय है। उन्होंने जोर देकर कहा कि महिला सशक्तिकरण केवल एक नारा नहीं, बल्कि समाज की सर्वांगीण प्रगति का मुख्य आधार है। जिलाधिकारी ने सम्मानित होने वाली महिलाओं के समर्पण की सराहना करते हुए कहा कि कठिन परिस्थितियों और दुर्गम क्षेत्रों में उनके द्वारा किए गए कार्यों से अन्य महिलाओं और युवाओं को समाज सेवा व अपने कर्तव्यों के प्रति नई प्रेरणा मिलेगी।

उन्होंने कार्यस्थल पर महिलाओं के लिए सुरक्षित, सुलभ और सम्मानजनक वातावरण बनाए रखने की जिला प्रशासन की प्रतिबद्धता को भी दोहराया।

इस अवसर पर जिलाधिकारी द्वारा माननीय अध्यक्षा नगर पालिका श्रीमती प्रेमा पांडेय एवं माननीय ब्लॉक प्रमुख चम्पावत अंचला बोरा को विशेष रूप से सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में नगर पालिका अध्यक्षा श्रीमती प्रेमा पांडेय और ब्लॉक प्रमुख अंचला बोरा ने अपने विचार व्यक्त करते हुए महिला सशक्तिकरण के विभिन्न पहलुओं पर प्रकाश डाला।

पुलिस अधीक्षक रेखा यादव ने महिलाओं को सुरक्षा के प्रति आश्वस्त करते हुए कहा कि जनपद की प्रत्येक महिला की सुरक्षा हमारी प्राथमिकता और जिम्मेदारी है। उन्होंने सभी को महिला कानूनी अधिकारों के प्रति जागरूक किया और विश्वास दिलाया कि जनपद में महिलाएं पूर्णतः सुरक्षित हैं। कार्यक्रम में उप जिलाधिकारी लोहाघाट नीतू डांगर और वरिष्ठ कोषाधिकारी सीमा बंगवाल ने भी अपने वक्तव्य रखे।

सम्मानित होने वाली प्रमुख हस्तियों में पुलिस अधीक्षक रेखा यादव, उप जिलाधिकारी नीतू डांगर, वरिष्ठ कोषाधिकारी सीमा बंगवाल, सहायक परियोजना निदेशक विमी जोशी, खंड विकास अधिकारी पाटी मोनिका पाल, जिला खनन अधिकारी चित्रा जोशी, और जिला पूर्ति अधिकारी प्रियंका भट्ट , डॉ रितु राठी रेडियोलॉजिस्ट ,डॉक्टर सोनाली मल्होत्रा शामिल रहीं। इनके साथ ही स्वास्थ्य, शिक्षा, राजस्व, विकास, पुलिस, पीआरडी, होमगार्ड, आंगनबाड़ी और आशा कार्यकत्रियों सहित जनपद की महिला समूह की महिलाओं को विभिन्न श्रेणियों की उन महिला कार्मिकों को सम्मानित किया गया

जिन्होंने जनसेवा में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।कार्यक्रम का सफल संचालन महिला एवं बाल विकास की सुपरवाइजर पुष्पा चौधरी द्वारा किया गया।

इस अवसर पर सब रजिस्ट्रार अंजली पांडे, परियोजना अधिकारी उरेडा चांदनी बंसल, महिला चिकित्सक तथा विभिन्न विभागों के अधिकारी महिला कार्मिक , जिले की विभिन्न समूह की महिलाएं की मुख्य रूप से उपस्थित रहे।

जरूरी खबरें