Sunday 26th of July 2026

ब्रेकिंग

चम्पावत के 29 लाभार्थियों को 6.35 लाख रुपये की सहायता राशि मंजूर

बाराकोट :108 एंबुलेंस में तकनीकी खराबी के तहत वैकल्पिक बैकअप व्यवस्था से स्वास्थ्य सेवाएँ सुचारू

लोहाघाट:धूमधाम व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया 27 वा कारगिल विजय दिवस। कारगिल के शहीदों को किया नमन

लोहाघाट:27वें देवीधार महोत्सव का लोहाघाट विधायक ने किया शुभारंभ। 29 जुलाई को विशाल मेंले का आयोजन

लोहाघाट: पुरानी पेंशन बहाली की मांग शिक्षक व कर्मचारियों की प्रकाश रैली कैंडल मार्च के माध्यम से सरकार को जगाने का प्

सूचना

रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट : चंपावत:डीएम के निर्देश पर बुजुर्ग हीरा देवी को मिलेगा भरण-पोषण।

Laxman Singh Bisht

Tue, Dec 30, 2025

डीएम के निर्देश पर हीरा देवी को मिलेगा भरण-पोषण।

डीएम ने कठनौली में ग्रामीणों से किया संवादजिलाधिकारी चंपावत मनीष कुमार ने ग्राम कठनौली में ग्रामीणों के साथ संवाद कर उनकी समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्यवाही के निर्देश दिए।इस दौरान प्राइमरी विद्यालय कठनौली से संबंधित शिकायत पर जिलाधिकारी ने मुख्य शिक्षा अधिकारी को आवश्यक कार्यवाही कर समाधान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।ग्रामीणों द्वारा लो वोल्टेज की समस्या पर जिलाधिकारी ने अधिशासी अभियंता विद्युत को निर्देशित किया कि वह आवश्यक कार्यवाही करते हुए विद्युत आपूर्ति सुचारू रूप से सुनिश्चित करें जिससे ग्रामीणों को किसी भी प्रकार की दिक्कत ना हो। सड़क संबंधी समस्या पर जिलाधिकारी ने ग्रामीणों के सुझावों के आधार पर किलोमीटर 16 से महर गार्डन की तरफ जाने वाली सड़क हेतु ग्रामीण निर्माण विभाग को प्रस्ताव तैयार करने के निर्देश दिए।इस दौरान बुजुर्ग महिला श्रीमती हीरा देवी ने अपनी व्यक्तिगत समस्या साझा की। उन्होंने बताया कि उनके दोनों बच्चे नौकरी के कारण शहर की ओर चले गए हैं और पति के देहांत के बाद उनका भरण-पोषण एवं देखभाल करने वाला कोई नहीं है। जिलाधिकारी ने उपजिलाधिकारी चम्पावत को निर्देशित किया कि श्रीमती हीरा देवी को भरण-पोषण उपलब्ध कराने हेतु तत्काल आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।इस दौरान मुख्य कृषि अधिकारी धनपत कुमार, जिला उद्यान अधिकारी हरीश लाल कोहली, ग्राम प्रधान कमल भट्ट, कृषक भीम सिंह सहित स्थानीय ग्रामीण उपस्थित रहे।

जरूरी खबरें