Thursday 16th of July 2026

ब्रेकिंग

चंपावत:हरेला पर डीएम ने दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश, कहा पौधे लगाएं पर उनका संरक्षण भी करें

चंपावत:पर्यावरण संरक्षण का लिया गया संकल्प।जिलाधिकारी व जनप्रतिनिधियो ने किया पौधारोपण।

बाजपुर:नशा मुक्ति केंद्र ले जाने पहुंची टीम पर हमला एक की मौत

उधम सिंह नगर:बाजपुर कोर्ट में विजिलेंस टीम का छापा, रिश्वत लेते रंगे हाथ उप नाजरात गिरफ्तार l

लोहाघाट:हरेला पर्व पर सेवा संकल्प फाउंडेशन ने फोर्ती में पौधरोपण, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश

सूचना

रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट 👹👹 : चंपावत:डीएम के निर्देश पर अधिकारी मैदान में किया आपदा प्रभावित क्षेत्रों का निरीक्षण।

Laxman Singh Bisht

Wed, Aug 6, 2025

डीएम के निर्देश पर अधिकारी मैदान किया आपदा प्रभावित क्षेत्रों का निरीक्षण, सड़कों की मरम्मत और निगरानी के दिए निर्देशलगातार हो रही भारी बारिश के कारण जनपद चंपावत के विभिन्न क्षेत्रों में उत्पन्न चुनौतियों के त्वरित समाधान और जनसुरक्षा सुनिश्चित करने हेतु जिलाधिकारी मनीष कुमार के निर्देश पर जनपद के वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा बुधवार को व्यापक स्थलीय निरीक्षण किया गया।निरीक्षण का उद्देश्य वर्षा से प्रभावित क्षेत्रों की वास्तविक स्थिति का मूल्यांकन करना, क्षतिग्रस्त सड़कों की स्थिति देखना तथा आवश्यकतानुसार आपदा प्रबंधन के तहत तत्काल कार्यवाही सुनिश्चित करना था। डीएम के निर्देश पर उप जिलाधिकारी चंपावत अनुराग आर्या ने स्वाला क्षेत्र सहित आसपास के इलाकों का स्थलीय निरीक्षण किया तथा जलभराव, भूस्खलन और सड़क क्षति जैसी समस्याओं का आकलन करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।वहीं उप जिलाधिकारी लोहाघाट श्रीमती नीतू डांगर ने लोहाघाट तहसील के विभिन्न प्रभावित क्षेत्रों का निरीक्षण किया और मौके पर मौजूद अधिकारियों को त्वरित कार्यवाही सुनिश्चित करने को कहा।इस दौरान जिला विकास अधिकारी दिनेश सिंह दिगारी, खंड विकास अधिकारी चंपावत अशोक अधिकारी, पाटी बीडीओ अवनीश सिंह, तथा नगर पालिका परिषदों के अधिशासी अधिकारी – चंपावत से श्री भरत त्रिपाठी, लोहाघाट से सौरभ नेगी और बनबसा से दीपक बुदलाकोटी भी विभिन्न क्षेत्रों के निरीक्षण में सम्मिलित रहे।निरीक्षण के दौरान अधिकारियों द्वारा सड़क मार्गों पर जलभराव, भूस्खलन एवं अवरोध की स्थिति का प्रत्यक्ष आकलन किया गया। बंद पड़े स्क्रबरों, नालियों एवं जल निकासी मार्गों की स्थिति की गहन जांच की गई तथा संबंधित विभागों को शीघ्र सुधार के निर्देश दिए गए। अवरुद्ध मार्गों से त्वरित मलबा हटाकर आवागमन सुचारु करने हेतु आवश्यक निर्देश जारी किए गए। साथ ही, संवेदनशील व आपदा संभावित क्षेत्रों में प्रशासनिक सतर्कता बनाए रखने एवं सभी आवश्यक संसाधनों की अग्रिम तैनाती सुनिश्चित करने पर विशेष बल दिया गया।अधिकारियों ने निरीक्षण के दौरान स्थानीय नागरिकों से संवाद कर उनकी समस्याएं सुनीं तथा उन्हें आश्वस्त किया कि जिला प्रशासन पूरी तत्परता से राहत और पुनर्वास कार्यों को अंजाम दे रहा है।जिलाधिकारी मनीष कुमार ने सभी अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि निरीक्षण के दौरान चिन्हित की गई समस्याओं का समाधान प्राथमिकता के आधार पर किया जाए। उन्होंने कहा कि क्षतिग्रस्त सड़कों की शीघ्र मरम्मत, जल निकासी व्यवस्था की बहाली एवं किसी भी आपात स्थिति से निपटने हेतु समुचित तैयारी सुनिश्चित की जाए।जिलाधिकारी ने यह भी निर्देशित किया कि संबंधित विभाग आपसी समन्वय के साथ सतत निगरानी रखें और जनसामान्य को न्यूनतम असुविधा हो, यह प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए।

जिला प्रशासन पूरी तरह से है सतर्क और सक्रिय

जिला प्रशासन की ओर से यह अभियान सुनिश्चित करता है कि भारी बारिश की स्थिति में किसी भी प्रकार की आपदा से प्रभावी ढंग से निपटा जा सके और आमजन का जीवन सामान्य बना रहे।

जरूरी खबरें