Tuesday 26th of May 2026

ब्रेकिंग

टनकपुर न्यायिक अधिकारियों को मिलेगी आधुनिक आवासीय सुविधा सीएम धामी ने दी ₹1.29 करोड़ की स्वीकृति

लोहाघाट: पंचेश्वर घाटी क्षेत्र में तूफान का कहर आम व लीची के फलों को भारी नुकसान किसान मायूस।

लोहाघाट:पीएम श्री राइका दिगालीचौड़ मे धूमधाम से मनाया गया वार्षिकोत्सव समारोह।

लोहाघाट:मीटर शिफ्टिंग कार्य के चलते 27 मई को स्टेशन बाजार, खेतीखान रोड व नैनीताल बैंक रोड में विद्युत व्यवस्था रहेगी

लोहाघाट महाविद्यालय में बाहरी तत्वों के प्रवेश पर रोक की मांग एनएसयूआई का प्राचार्य को ज्ञापन

सूचना

कुमाऊँ का डिजिटल बाज़ार: अब नौकरी, सेवाएँ, खरीद-बिक्री और मैट्रिमोनियल सब कुछ एक ही प्लेटफ़ॉर्म पर

उत्तराखंड के कुमाऊँ क्षेत्र में डिजिटल सेवाओं की बढ़ती जरूरत को देखते हुए KumaonBazaar.com तेजी से लोगों के बीच लोकप्रिय हो रहा है। यह एक ऐसा लोकल डिजिटल प्लेटफ़ॉर्म है जहाँ नौकरी, बिज़नेस प्रमोशन, लोकल सेवाएँ, खरीद-बिक्री, पर्यटन और मैट्रिमोनियल जैसी कई सुविधाएँ एक ही जगह उपलब्ध हैं। Website: https://www.kumaonbazaar.com

आज के समय में लोग लोकल स्तर पर भरोसेमंद सेवाएँ और अवसर ढूँढना चाहते हैं। इसी जरूरत को समझते हुए KumaonBazaar.com ने कुमाऊँ के लोगों के लिए एक आसान और उपयोगी ऑनलाइन प्लेटफ़ॉर्म तैयार किया है।

युवाओं के लिए रोजगार का नया माध्यम

कुमाऊँ क्षेत्र के युवाओं को अक्सर नौकरी खोजने के लिए बड़े शहरों या कई अलग-अलग वेबसाइट्स पर निर्भर रहना पड़ता है। अब यह समस्या काफी हद तक कम हो सकती है क्योंकि KumaonBazaar Jobs Section पर लोकल और विभिन्न क्षेत्रों की जॉब्स उपलब्ध कराई जा रही हैं। Jobs Link: https://www.kumaonbazaar.com/jobs

यहाँ कंपनियाँ और बिज़नेस अपने जॉब पोस्ट कर सकते हैं, जबकि नौकरी तलाश रहे उम्मीदवार आसानी से आवेदन कर सकते हैं। इससे लोकल टैलेंट को स्थानीय स्तर पर रोजगार के बेहतर अवसर मिलने की उम्मीद है।

मैट्रिमोनियल सेवा से आसान रिश्ते

आजकल लोग सुरक्षित और भरोसेमंद मैट्रिमोनियल प्लेटफ़ॉर्म की तलाश में रहते हैं। KumaonBazaar Matrimony कुमाऊँ समाज के लोगों के लिए एक विशेष सुविधा लेकर आया है जहाँ परिवार अपनी प्रोफाइल बनाकर रिश्तों की तलाश कर सकते हैं। Matrimony Link: https://www.kumaonbazaar.com/matrimony

यह सेवा खासतौर पर उन परिवारों के लिए उपयोगी साबित हो सकती है जो अपने समाज और क्षेत्र में अच्छे रिश्ते ढूँढना चाहते हैं।

लोकल सेवाओं और बिज़नेस को मिलेगा डिजिटल प्लेटफ़ॉर्म कुमाऊँ के छोटे व्यापारियों और सेवा प्रदाताओं के लिए KumaonBazaar Services एक बेहतरीन अवसर बनकर उभर रहा है। Services Link: https://www.kumaonbazaar.com/services

यहाँ इलेक्ट्रिशियन, प्लंबर, टूर सर्विस, एजेंसी, फ्रीलांसर, दुकानदार और अन्य सेवा प्रदाता अपनी सेवाओं को ऑनलाइन प्रमोट कर सकते हैं। इससे लोकल बिज़नेस को डिजिटल पहचान मिलने के साथ-साथ ग्राहकों तक पहुँचने में आसानी होगी। खरीद-बिक्री और लोकल विज्ञापन की सुविधा प्लेटफ़ॉर्म पर Buy & Sell सेक्शन भी उपलब्ध है जहाँ लोग अपने प्रोडक्ट्स या सामान को ऑनलाइन पोस्ट कर सकते हैं। इसके अलावा बिज़नेस प्रमोशन और लोकल विज्ञापनों के लिए भी सुविधा दी जा रही है, जिससे छोटे व्यवसाय कम लागत में अपनी पहुँच बढ़ा सकते हैं। पर्यटन और लोकल जानकारी का भी केंद्र कुमाऊँ अपनी प्राकृतिक सुंदरता और पर्यटन स्थलों के लिए दुनियाभर में प्रसिद्ध है। KumaonBazaar.com पर पर्यटन से जुड़ी जानकारी, होटल, ट्रैवल सेवाएँ और लोकल बिज़नेस की जानकारी भी उपलब्ध कराई जा रही है, जिससे पर्यटकों और स्थानीय लोगों दोनों को लाभ मिल सकता है। डिजिटल उत्तराखंड की ओर एक कदम डिजिटल इंडिया के दौर में लोकल प्लेटफ़ॉर्म की भूमिका लगातार बढ़ रही है। KumaonBazaar.com कुमाऊँ क्षेत्र के लोगों, युवाओं और व्यापारियों को डिजिटल रूप से जोड़ने का काम कर रहा है। यह प्लेटफ़ॉर्म आने वाले समय में रोजगार, व्यापार और लोकल नेटवर्किंग के क्षेत्र में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है।

रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट : चंपावत:बकाये भत्ते को लेकर फार्मेसी अधिकारियों का हल्लाबोल चार धाम यात्रा ड्यूटी का विरोध।

Laxman Singh Bisht

Thu, Apr 16, 2026

बकाये भत्ते को लेकर फार्मेसी अधिकारियों का हल्लाबोल चार धाम यात्रा ड्यूटी का विरोध।

चम्पावत जिले में दूसरे दिन भी काला फीता बांधकर जताया गया विरोध।

अपनी लंबित मांगों और विभागीय उपेक्षा के खिलाफ डिप्लोमा फार्मासिस्ट एसोसिएशन (राजकीय फार्मेसी सेवा संघ) का आंदोलन अब गति पकड़ने लगा है। कुमाऊं मंडल की घोषणा के समर्थन में चम्पावत जनपद के समस्त फार्मेसी अधिकारियों ने लगातार दूसरे दिन भी बांह पर काला फीता बांधकर अपना विरोध दर्ज कराया।भत्तों का भुगतान न होने पर आक्रोश जताया है। प्रांतीय उपाध्यक्ष सुरेश जोशी ने बताया चारधाम यात्रा जैसे दुर्गम और महत्वपूर्ण ड्यूटी करने के बावजूद विभाग कर्मचारियों के प्रति संवेदनशील नहीं है।

फार्मेसी अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि कुमाऊं मंडल के फार्मेसी कर्मियों का लगभग 20 लाख रुपये का यात्रा भत्ता लंबे समय से अटका हुआ है। तो वही जिलाध्यक्ष विष्णु गिरी ने कहा है कि "हम जनसेवा के लिए सदैव तत्पर रहते हैं, लेकिन हमारी बुनियादी सुविधाओं और हक की अनदेखी की जा रही है। 20 मार्च को हमने पत्र के माध्यम से विभाग को चेताया था, लेकिन प्रशासन की चुप्पी ने हमें आंदोलन के लिए मजबूर कर दिया है। यदि समय रहते भुगतान और व्यवस्थाएं नहीं सुधरीं, तो हम यात्रा ड्यूटी का पूर्ण बहिष्कार करेंगे।"भत्ते के साथ-साथ यात्रा मार्ग पर स्वास्थ्य कर्मियों के रहने और खाने की खराब स्थिति भी विरोध का मुख्य कारण बनी हुई है। जिला मंत्री रोशन लाल ने कहा कि "यात्रा मार्ग पर हमारे साथियों को बुनियादी सुविधाएं तक नहीं मिल पा रही हैं। आवास और भोजन की व्यवस्था दयनीय है। अभी हम शांतिपूर्ण तरीके से काला फीता बांधकर काम कर रहे हैं ताकि मरीजों को दिक्कत न हो, लेकिन हमारी सहनशीलता को कमजोरी न समझा जाए।"

एसोसिएशन ने अपनी मांगों को लेकर एक चरणबद्ध रणनीति तैयार की है, जो मांगें न माने जाने पर और उग्र होगी।एसोसिएशन ने स्पष्ट कर दिया है कि यदि इस गतिरोध के कारण आम जनता को कोई भी असुविधा होती है, तो इसकी पूर्ण जिम्मेदारी स्वास्थ्य विभाग और शासन की होगी। फिलहाल, जिले के सभी अस्पतालों और स्वास्थ्य केंद्रों में फार्मेसी अधिकारी आक्रोश के साथ अपना कर्तव्य निभा रहे हैं।विरोध प्रदर्शन करने में जिला चिकित्सालय के जिला फार्मेसी अधिकारी कैलाश चंद्र नैलवाल ,वरिष्ठ फार्मसी अधिकारी तानसिंह उपाध्यक्ष मनोज पुनेठा प्रमोद कुमार टनकपुर में वरिष्ठ फार्मेसी अधिकारी जगदीश कुंवर महेश भट्ट अनिल गड़कोटी संजय विश्वकर्मा लोहाघाट में वरिष्ठ फार्मेसी अधिकारी मुकुल राय ,किरन राय ,सुनीता पाटनी

,पाटी में प्रकाश सिंह खड़ायत एवम् जनपद के समस्त स्वास्थ्य केंद्रों में- वरिष्ठ उपाध्यक्ष योगेश कनौजिया, मनोज कुमार आर्या ,भूपेश जोशी कु,लदीप मृत्युंजय वर्मा ,सुरेश पाटनी ,त्रिभुवन उप्रेती ,मनोज वर्मा ,दीपक गिरी ,नवीन गोस्वामी ,राजेश वर्मा ,गिरीश खर्कवाल ,सुरेंद्र गोस्वामी, मनोज टम्टा, प्रेम टम्टा ,प्रीतम लाल ,ममता विश्वकर्मा ,निर्मला ओली, ज्योतिश्री गहतोड़ी, प्रकाश भट्ट ,दीपा धामी ,शेखर सिंह सहित जनपद के सभी फार्मेसी अधिकारी रहे।

जरूरी खबरें