Thursday 28th of May 2026

ब्रेकिंग

लोहाघाट :गंगनोला मे भारी ओलावृष्टि से फल व फसले हुई तबाह किसानों को बड़ा नुकसान।

लोहाघाट पुलिस ने 05 लाख रुपये के गुम हुए जेवर सकुशल किए बरामद।

लोहाघाट में मूसलाधार बारिश व ओलावृष्टि से लोगों को गर्मी से मिली निजात। फलों को बड़ा नुकसान

लोहाघाट में शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुई बकरीद लोगों ने गले मिल एक दूसरे को दी शुभकामनाएं।

हरिद्वार:पाकिस्तान कनेक्शन के आरोप जम्मू कश्मीर पुलिस ने उत्तराखंड की युवती को किया गिरफ्तार।

सूचना

कुमाऊँ का डिजिटल बाज़ार: अब नौकरी, सेवाएँ, खरीद-बिक्री और मैट्रिमोनियल सब कुछ एक ही प्लेटफ़ॉर्म पर

उत्तराखंड के कुमाऊँ क्षेत्र में डिजिटल सेवाओं की बढ़ती जरूरत को देखते हुए KumaonBazaar.com तेजी से लोगों के बीच लोकप्रिय हो रहा है। यह एक ऐसा लोकल डिजिटल प्लेटफ़ॉर्म है जहाँ नौकरी, बिज़नेस प्रमोशन, लोकल सेवाएँ, खरीद-बिक्री, पर्यटन और मैट्रिमोनियल जैसी कई सुविधाएँ एक ही जगह उपलब्ध हैं। Website: https://www.kumaonbazaar.com

आज के समय में लोग लोकल स्तर पर भरोसेमंद सेवाएँ और अवसर ढूँढना चाहते हैं। इसी जरूरत को समझते हुए KumaonBazaar.com ने कुमाऊँ के लोगों के लिए एक आसान और उपयोगी ऑनलाइन प्लेटफ़ॉर्म तैयार किया है।

युवाओं के लिए रोजगार का नया माध्यम

कुमाऊँ क्षेत्र के युवाओं को अक्सर नौकरी खोजने के लिए बड़े शहरों या कई अलग-अलग वेबसाइट्स पर निर्भर रहना पड़ता है। अब यह समस्या काफी हद तक कम हो सकती है क्योंकि KumaonBazaar Jobs Section पर लोकल और विभिन्न क्षेत्रों की जॉब्स उपलब्ध कराई जा रही हैं। Jobs Link: https://www.kumaonbazaar.com/jobs

यहाँ कंपनियाँ और बिज़नेस अपने जॉब पोस्ट कर सकते हैं, जबकि नौकरी तलाश रहे उम्मीदवार आसानी से आवेदन कर सकते हैं। इससे लोकल टैलेंट को स्थानीय स्तर पर रोजगार के बेहतर अवसर मिलने की उम्मीद है।

मैट्रिमोनियल सेवा से आसान रिश्ते

आजकल लोग सुरक्षित और भरोसेमंद मैट्रिमोनियल प्लेटफ़ॉर्म की तलाश में रहते हैं। KumaonBazaar Matrimony कुमाऊँ समाज के लोगों के लिए एक विशेष सुविधा लेकर आया है जहाँ परिवार अपनी प्रोफाइल बनाकर रिश्तों की तलाश कर सकते हैं। Matrimony Link: https://www.kumaonbazaar.com/matrimony

यह सेवा खासतौर पर उन परिवारों के लिए उपयोगी साबित हो सकती है जो अपने समाज और क्षेत्र में अच्छे रिश्ते ढूँढना चाहते हैं।

लोकल सेवाओं और बिज़नेस को मिलेगा डिजिटल प्लेटफ़ॉर्म कुमाऊँ के छोटे व्यापारियों और सेवा प्रदाताओं के लिए KumaonBazaar Services एक बेहतरीन अवसर बनकर उभर रहा है। Services Link: https://www.kumaonbazaar.com/services

यहाँ इलेक्ट्रिशियन, प्लंबर, टूर सर्विस, एजेंसी, फ्रीलांसर, दुकानदार और अन्य सेवा प्रदाता अपनी सेवाओं को ऑनलाइन प्रमोट कर सकते हैं। इससे लोकल बिज़नेस को डिजिटल पहचान मिलने के साथ-साथ ग्राहकों तक पहुँचने में आसानी होगी। खरीद-बिक्री और लोकल विज्ञापन की सुविधा प्लेटफ़ॉर्म पर Buy & Sell सेक्शन भी उपलब्ध है जहाँ लोग अपने प्रोडक्ट्स या सामान को ऑनलाइन पोस्ट कर सकते हैं। इसके अलावा बिज़नेस प्रमोशन और लोकल विज्ञापनों के लिए भी सुविधा दी जा रही है, जिससे छोटे व्यवसाय कम लागत में अपनी पहुँच बढ़ा सकते हैं। पर्यटन और लोकल जानकारी का भी केंद्र कुमाऊँ अपनी प्राकृतिक सुंदरता और पर्यटन स्थलों के लिए दुनियाभर में प्रसिद्ध है। KumaonBazaar.com पर पर्यटन से जुड़ी जानकारी, होटल, ट्रैवल सेवाएँ और लोकल बिज़नेस की जानकारी भी उपलब्ध कराई जा रही है, जिससे पर्यटकों और स्थानीय लोगों दोनों को लाभ मिल सकता है। डिजिटल उत्तराखंड की ओर एक कदम डिजिटल इंडिया के दौर में लोकल प्लेटफ़ॉर्म की भूमिका लगातार बढ़ रही है। KumaonBazaar.com कुमाऊँ क्षेत्र के लोगों, युवाओं और व्यापारियों को डिजिटल रूप से जोड़ने का काम कर रहा है। यह प्लेटफ़ॉर्म आने वाले समय में रोजगार, व्यापार और लोकल नेटवर्किंग के क्षेत्र में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है।

रिपोर्ट :लक्ष्मण बिष्ट : चंपावत:फिर यात्रियों की हुई फजीहत स्वाला डेंजर जोन के पास खराब हुई रोडवेज बस।

Laxman Singh Bisht

Sun, Mar 8, 2026

फिर यात्रियों की हुई फजीहत स्वाला डेंजर जोन के पास खराब हुई रोडवेज बस।

उत्तराखंड परिवहन निगम की बसों पर आए दिन उठ रहे सवाल

विश्वसनीयता खोते जा रहा उत्तराखंड परिवहन निगम।उत्तराखंड परिवहन निगम की बस ने एक बार फिर यात्रियों को रास्ते में धोखा दिया है।हरिद्वार से झुलाघाट जा रही पिथौरागढ़ डिपो की रोडवेज बस यूके 07 पीए 4193 आज रविवार सुबह 5:30 बजे स्वाला डेंजर जोन के पास खराब होकर खड़ी हो गई। बस में 36 यात्री सवार थे। सभी यात्री अंधेरे में फंसे रहे। बस में यात्रा कर रहे पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य हरिश्चंद्र शर्मा ने बताया वह लोग हरिद्वार से इस बस में सवार हुए थे। पहले बस जसपुर व अन्य स्थान मे खराब हो गई 01 घंटे से अधिक यात्री वहां फंसे रहे ।किसी तरह चालक परिचालक के द्वारा बस को ठीक किया गया और बस ने आगे की यात्रा शुरू की।उन्होंने बताया उसके बाद जैसे ही बस स्वाला डेंजर जोन के पास पहुंची फिर से खराब हो गई । 36 यात्री बस में अंधेरे में फंसे हुए हैं। बस के बार-बार खराब होने से यात्रियों को अत्यधिक कठिनाइयों का सामना करना पड़ा ।

जिस कारण यात्रियों ने रोडवेज प्रबंधन के खिलाफ गहरी नाराजगी जताई है। यात्रियों ने कहा उत्तराखंड परिवहन निगम अपनी विश्वसनीय खोते जा रहा है आए दिन परिवहन निगम की बसे यात्रियों को बीच रास्ते में धोखा दे रही है। खबर लिखे जाने तक यात्री स्वाला डेंजर जोन के पास ही फंसे हुए हैं। परिवहन निगम के द्वारा फिलहाल यात्रियों के लिए किसी अन्य बस की व्यवस्था नहीं की गई है। यात्री बीच रास्ते में फंसे हुए है। कुछ यात्री अन्य वाहनों के जरिए गंतव्य की ओर रवाना हुए हैं। पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य हरिश्चंद्र शर्मा ने कहा उत्तराखंड परिवहन निगम के द्वारा पुरानी बसों का संचालन कर यात्रियों की जान के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है आए दिन रोडवेज की बसें या तो दुर्घटनाग्रस्त हो रही है या बीच रास्ते पर जाकर खड़ी। जिसके चलते उत्तराखंड परिवहन निगम अपनी विश्वसनीयता खोते जा रहा है। यात्रियों ने कहा सरकार और परिवहन निगम के द्वारा इस और कतई ध्यान नहीं दिया जा रहा है बसो के रखरखाव और मरम्मत पर कतई ध्यान नहीं दिया जा रहा है। यात्रियों ने परिवहन निगम का अधिकारियों से अन्य बस की व्यवस्था करने की मांग की है। फिलहाल यात्री बीच रास्ते में फंसे हुए है।

जरूरी खबरें