Monday 24th of August 2026

ब्रेकिंग

चंपावत:जनता मिलन में जिलाधिकारी ने फरियादियों की सुनी समस्याएं

बाराकोट:चामी आषाढी मेले का जिला पंचायत अध्यक्ष ने किया शुभारंभ। निकली भव्य कलश यात्रा।

चंपावत:रीठा साहिब पुलिस की बड़ी कार्यवाही चोरी की 02 मोटरसाइकिलों सहित 02 गिरफ्तार

लोहाघाट:मांगों को लेकर महाविद्यालय की छत में चढ़े छात्र संघ पदाधिकारी। प्रशासन व पुलिस की टीम मौके पर।

लोहाघाट:महाविद्यालय व छात्रों की समस्या को लेकर भूख हड़ताल पर बैठी एबीवीपी व एनएसयूआई।

सूचना

: चंपावत पुलिस ने उत्तराखंड राज्य स्थापना दिवस पर राज्य आंदोलन के योद्धाओं का किया सम्मान 

Laxman Singh Bisht

Sat, Nov 9, 2024
चंपावत पुलिस ने उत्तराखंड राज्य स्थापना दिवस पर राज्य आंदोलन के योद्धाओं का किया सम्मान एसपी चंपावत अजय गणपति, तथा पुलिस उपाधीक्षक चंपावत/ टनकपुर ने आज 9 नवंबर को उत्तराखंड राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर जनपद चंपावत के राज्य आंदोलनकाेरियों से मिलकर उनकी कुशल क्षेम लेने तथा उन्हे सम्मानित करने हेतु सभी थाना प्रभारियों को निर्देशित किया गया है। एसपी चंपावत के निर्देश् पर सभी थाना प्रभारीयों के नेतृत्व में पुलिस टीमों द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्र अंतर्गत निवासरत राज्य आंदोलनकारीयो के निवास स्थानो पर जाकर उनकी कुशल क्षेम पूछी गई साथ ही उन्हें सम्मानित भी किया गया। इस अवसर पर पुलिस ने सभी राज्य आंदोलन कारियों को बताया यदि उन्हे पुलिस विभाग या अन्य सरकारी विभागों या उनकी निजी, पारिवारिक कोई समस्या या सुझाव हो तो स्थानीय पुलिस या पुलिस हेल्पलाइन नंबर पर कॉल कर जानकारी दे सकते हैं। चंपावत पुलिस द्वारा हर संभव उनकी मदद की जाएगी वहीं एसपी चंपावत अजय गणपति ने कहा आज हमें काफी खुशी हो रही है कि हम राज्य आंदोलन के इन योद्धाओं को सम्मानित कर रहे हैं जिनके संघर्षों की बदौलत उत्तराखंड राज्य बना है उन्होंने समस्त प्रदेशवासियों को राज्य स्थापना दिवस की शुभकामनाएं दी।

विज्ञापन

जरूरी खबरें