Friday 17th of July 2026

ब्रेकिंग

लोहाघाट:खेतीखान में स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों को सम्मान दिलाने के लिए अनिश्चितकालीन धरना शुरू।

लोहाघाट :चिकित्सकों के ट्रांसफर रोकने की मांग को लेकर लोहाघाट विकास संघर्ष समिति ने स्वास्थ्य मंत्री का फूंका पुतला।

लोहाघाट:शिक्षिका पत्नी ने शिक्षक पति को चाकू मार कर किया घायल। शिक्षक लहूलुहान

लोहाघाट:जिलाधिकारी के निर्देश पर लोहाघाट में हो रहे नव निर्माण पर लगी रोक।

चंपावत:हरेला पर डीएम ने दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश, कहा पौधे लगाएं पर उनका संरक्षण भी करें

सूचना

रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट 👹👹 : चम्पावत पुलिस ने आग से जलने से बचाया बुजुर्ग व्यक्ति का आशियाना

Laxman Singh Bisht

Fri, Jul 25, 2025

घरेलू सिलेंडर में लगी आग की लपटों ने बढ़ाई मुश्किल—चंपावत पुलिस का क्विक रिस्पांस!

चौकी चल्थी पुलिस टीम ने स्थानीय नागरिकों के साथ मिलकर आग पर पाया काबू ।

सतर्कता से टली बड़ी दुर्घटनाआज 25 जुलाई को जिले की चौकी चल्थी पुलिस चंपावत को सूचना मिली कि ग्राम कठौल मे हिम्मत सिंह के मकान व घरेलू सिलेंडर में आग लग गई है । सूचना पर त्वरित कार्यवाही करते हुए चल्थी चौकी इंचार्ज निर्मल सिंह लटवाल द्वारा मय पुलिस टीम के मौके पर पहुंचकर स्थानीय लोगों की मदद से आग पर काबू पाकर ओर जलते हुए गैस सिलेंडर को सुरक्षित स्थान में ले जाकर हिम्मत सिंह के आशियाने को जलने से बचाया गया। चौकी इंचार्ज द्वारा बताया गया कि अग्नि घटना मे किसी प्रकार की भी जनहानि नहीं हुई हैं। भवन स्वामी तथा स्थानीय महिलाओ ने पुलिस द्वारा सुझ- बुझ से की गई त्वरित कार्यवाही की प्रशंसा की गई।पुलिस टीम मे निर्मल लटवाल चल्थी चौकी इंचार्ज, हेड कांस्टेबल विकार अहमद ,मोहन मर्तोलिया के साथ स्थानीय नागरिक गुरमीत सिंह,प्रेम सिह वह अन्य मौजूद रहे।

जरूरी खबरें