Monday 27th of July 2026

ब्रेकिंग

चंपावत:जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने लोगों को निशुल्क अधिवक्ता प्रदान करने की दी जानकारी

लोहाघाट:नशा नहीं खेल चुनो थीम पर झूमाधुरी सीजन 6 फुटबॉल प्रतियोगिता जारी।

लोहाघाट:युवा पवन ने टनकपुर से 120 किलोमीटर दौड़कर कर शारदा का जल चढ़ाया हरेश्वर महादेव में।

लोहाघाट: कलश यात्रा के साथ मां अखिलतारिणी मेले का 28 जुलाई को होगा शुभारंभ 29 को होगा मुख्य मेला।

लोहाघाट:गुरुकुलम एकेडमी में छात्र परिषद का गठन, नव-निर्वाचित पदाधिकारियों ने ली नेतृत्व एवं सेवा की शपथ

सूचना

रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट : चंपावत:एसएसपी उधम सिंह नगर बनने पर एसपी अजय गणपति को पुलिसकर्मियों ने दी बधाई

Laxman Singh Bisht

Sat, Feb 14, 2026

एसएसपी उधम सिंह नगर बनने पर एसपी अजय गणपति को पुलिसकर्मियों ने दी बधाईपुलिस अधीक्षक चंपावत से वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक उधम सिंह नगर पद पर स्थानांतरण होने पर एसपी अजय गणपति को आज चंपावत जिले की पुलिसकर्मियों ने बधाई एवं शुभकामनाएं दी है। पुलिस के अधिकारियों को कर्मचारियों ने कहा जनपद चंपावत में अपने सफल एवं प्रेरणादायी कार्यकाल के उपरांत पुलिस अधीक्षक अजय गणपति का स्थानांतरण वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक उधम सिंह नगर पद पर हुआ है। उनके कुशल नेतृत्व, अनुशासित कार्यशैली एवं जनहित में किए गए सराहनीय कार्यों से जनपद में कानून व्यवस्था सुदृढ़ हुई तथा पुलिस व जनता के बीच विश्वास और मजबूत बना।चंपावत पुलिस परिवार नई जिम्मेदारी के लिए हार्दिक बधाई एवं उज्ज्वल, सफल एवं गौरवमयी कार्यकाल की शुभकामनाएं देता है। पुलिस अधिकारियों ने कहा एसपी अजय गणपति का नेतृत्व सदैव प्रेरणादायी रहा है।

जरूरी खबरें