Wednesday 26th of August 2026

ब्रेकिंग

चंपावत:सीएम के कल प्रस्तावित धूरा दौरे की तैयारी का जिलाधिकारी ने लिया व जायजा

रुड़की:रक्षाबंधन से पहले दो बहनों की हत्या करने वाला भाई गिरफ्तार डबल मर्डर का खुलासा

चंपावत :डिप्लोमा फार्मासिस्ट एसोसिएशन ने शासन से की संवाद की अपील: मांगों पर 1 सितंबर से करेंगे सांकेतिक विरोध

लोहाघाट:5 किलोमीटर चलने के बाद हांफी रोडवेज बस 26 यात्री रहे परेशान। बदहाल हालत में लोहाघाट डिपो

लोहाघाट:पासम जूनियर विद्यालय का हाईस्कूल में उच्चीकरण, नरेश जोशी की पहल और ग्राम प्रधान के प्रयास रंग लाए।

सूचना

रिपोर्ट: लक्ष्मण बिष्ट 👹👹 : चंपावत:राजेश बिष्ट बने दुग्ध सचिव संगठन अध्यक्ष। चंपावत जिले को दुग्ध क्रांति में बनाया जाएगा अग्रणी: बिष्ट

Laxman Singh Bisht

Wed, May 14, 2025

राजेश बिष्ट बने दुग्ध सचिव संगठन के अध्यक्ष। चंपावत जिले को दुग्ध क्रांति में बनाया जाएगा अग्रणी: बिष्टआज चम्पावत जिले के दुग्ध समिति के सचिवों की प्रथम बार पशुपालन और दुग्ध उत्पादन पर महत्वपूर्ण बैठक खेतीख़ान में संपन्न हुई। बैठक में चंपावत जिले के दुग्ध संघ सचिवों के द्वारा देवीधुरा क्षेत्र के समाजसेवी और पशुपालक राजेश बिष्ट को सर्वसम्मति से संगठन का अध्यक्ष चुना गया इसके अलावा कमला मुरारी को उपाध्यक्ष, गौरी शंकर बिष्ट को सचिव, कोषाध्यक्ष राकेश मुरारी, भुवन जोशी को संरक्षक, चंद्र बल्लभ भट्ट को प्रसार- प्रचार मंत्री तथा महेश चंद्र भट्ट, दिनेश कुमार,राम सिंह बिष्ट, मदन उपाध्याय, विनीता ढेक, चंदन सिंह,हीरा सिंह, पवन सिंह को संगठन का सदस्य चुना गया है। पशुपालन के क्षेत्र में जिला चम्पावत के सभी पशुपालकों के द्वारा अभूतपूर्व प्रगति की गई है। जहाँ आज की युवा रोज़गार के लिए क्षेत्र से बाहर की ओर पलायन कर रहा है वही इन सभी के द्वारा दिन रात मेहनत करके आर्थिकी के लिए इस क्षेत्र में उन्नत नस्ल की गायो को पाल कर अच्छा व्यवसाय किया जा रहा है। बैठक में पशुपालकों की तमाम समस्याओं को रखा गया था। नव नियुक्त अध्यक्ष राजेश बिष्ट ने कहा संगठन व एकता की हर जगह आवश्यकता होती है आज अगर हमारी समस्या ना होती तो संगठन की कोई आवश्यकता नहीं थी। चम्पावत जिले के पशुपालकों की जो भी समस्याएं होंगी उन सभी का मिलकर सामना किया जाएगा और हल भी निकाला जाएगा। राजेश बिष्ट ने सभी पशुपालकों को अहम जिम्मेदारी देने के लिए धन्यवाद दिया कहा उन्हें जो जिम्मेदारी दी गई है वह उसका इमानदारी से निर्वहन करेंगे तथा हमेशा पशुपालकों के हक में लड़ाई लड़ेंगे।आज की बैठक में जिले के सभी प्रमुख दुग्ध समितियों के सचिव व पशुपालक पहली बार इतनी संख्या में एकत्र हुए है। बैठक में क्षेत्रिय विधायक खुशाल सिंह अधिकारी, आँचल दुग्ध संघ के प्रबंधक पुष्कर सिंह नगरकोटी के अलावा बढ़ी संख्या में जिले के पशुपालक व दुग्ध समिति के अध्यक्ष उपस्थित रहे।

विज्ञापन

जरूरी खबरें