Monday 16th of February 2026

ब्रेकिंग

दून:स्पोर्ट्स स्कूल कल्चर से खेल भूमि बनेगा उत्तराखंड : रेखा आर्या

लोहाघाट:पाटन पाटनी की फुटबॉलर सिया पाटनी का नॉर्थ जॉन के लिए चयन।

चंपावत:होली की लेकर खाद्य सुरक्षा विभाग अलर्ट चम्पावत में सख्ती लिए 04 सैंपल

लोहाघाट:सीo एकेडमी में विद्यालय स्तरीय पारंपरिक खेलकूद प्रतियोगिताएं आयोजित।

हल्द्वानी:डिस्ट्रिक्ट कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी से हड़कंप जज को ईमेल पुलिस तैनात।

रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट : चम्पावत सरस कॉर्बेट महोत्सव – 2026 , 18 से 24 फरवरी तक

Laxman Singh Bisht

Mon, Feb 16, 2026

चम्पावत सरस कॉर्बेट महोत्सव – 2026 , 18 से 24 फरवरी तक

जनपद चम्पावत में सांस्कृतिक, सामाजिक, शैक्षिक, पर्यटन एवं साहसिक गतिविधियों से परिपूर्ण “चम्पावत सरस कॉर्बेट महोत्सव–2026” का भव्य आयोजन 18 से 24 फरवरी 2026 तक टनकपुर स्थित केंद्रीय जल आयोग कार्यालय के निकट मैदान में किया जाएगा। सात दिवसीय यह महोत्सव जनपद की समृद्ध लोकसंस्कृति, पारंपरिक विरासत, महिला सशक्तिकरण, युवा ऊर्जा, उद्यमिता विकास एवं साहसिक पर्यटन को एक समग्र मंच प्रदान करेगा।

महोत्सव के दौरान देश के विभिन्न राज्यों के पारंपरिक एवं प्रसिद्ध व्यंजनों के आकर्षक फूड स्टॉल लगाए जाएंगे, जहाँ आगंतुकों को विविध स्वादों का आनंद लेने का अवसर प्राप्त होगा।

महोत्सव का शुभारम्भ 18 फरवरी को सामान्य योग प्रोटोकॉल के साथ होगा। इस अवसर पर नशा मुक्त भारत अभियान, एन०वी०बी०डी०, एन०सी०डी०, एनीमिया एवं टी०बी० मुक्त अभियान पर जागरूकता गोष्ठी आयोजित की जाएगी। चम्पावत के गौरवशाली इतिहास पर आधारित लेजर शो विशेष आकर्षण रहेगा। साथ ही काइट फ्लाइंग प्रतियोगिता, रंगोली प्रतियोगिता, सात दिवसीय पुस्तक मेला, पारम्परिक वाद्य यंत्र एवं पारंपरिक पात्र (बर्तनों) की प्रदर्शनी, “Feel the Tent at Chuka” अनुभव शिविर तथा फोटो प्रदर्शनी का आयोजन किया जाएगा। स्टार नाइट में जितेन्द्र तोमक्याल एवं माया उपाध्याय अपनी प्रस्तुति देंगे।

19 फरवरी को पारंपरिक परिधान रैम्प वॉक, ब्राइडल मेकअप प्रतियोगिता, बाल विवाह एवं घरेलू हिंसा पर आधारित नाटिका, बालिका जन्मोत्सव, Most Talented Lady Hunt, सुलेख एवं केश सज्जा प्रतियोगिता आयोजित होंगी। स्टार नाइट में हिमनाद बैंड, गोविन्द दिगारी एवं खुशी दिगारी प्रस्तुति देंगे।

20 फरवरी को कृषि विभाग एवं टी-बोर्ड द्वारा कृषक गोष्ठी, पशुपालन एवं डेयरी विभाग की उन्नत पशुपालन गोष्ठी, सहकारिता विभाग एवं मत्स्य पालन विभाग की कार्यशालाएँ, ऊर्जा संरक्षण कार्यशाला तथा उद्यान विभाग द्वारा शहद कार्यशाला आयोजित की जाएगी। स्टार नाइट में बेबी प्रियंका, इंदर आर्या एवं श्वेता महारा प्रस्तुति देंगी।

21 फरवरी को रोजगार मेला, कैरियर काउन्सलिंग, यूथ पार्लियामेंट, साइबर सिक्योरिटी एवं आपदा प्रबंधन कार्यशाला, SVEEP कार्यक्रम, सुन्दरकाण्ड पाठ तथा शारदा घाट पर दीपोत्सव/आरती का आयोजन होगा। मधुबनी पेंटिंग एवं मॉडर्न आर्ट की तीन दिवसीय कार्यशाला, निबंध लेखन एवं पेंटिंग प्रतियोगिता तथा “Waste to Wonder Park” विशेष आकर्षण रहेंगे। सांयकालीन स्टार नाइट में वीर माधो सिंह भंडारी नाट्य प्रस्तुति सहित मनोज आर्या, राधा श्रीवास्तव एवं ज्योति नूरान प्रस्तुति देंगे।

22 फरवरी को बाल एवं महिला केंद्रित गतिविधियों के अंतर्गत फैंसी ड्रेस, स्वस्थ बेबी शो, लेजिम प्रस्तुति, नर्सरी राइम, हुला हूप, म्यूजिकल चेयर, जलेबी दौड़, Sack Race, Lemon Spoon Race, Balloon Bursting प्रतियोगिताएँ आयोजित होंगी। रम्माण प्रस्तुति विशेष आकर्षण रहेगा। स्टार नाइट में स्वाति भट्ट, हरु जोशी एवं ललित मोहन जोशी प्रस्तुति देंगे।

23 फरवरी को पूर्व सैनिक एवं वृद्धजन संवाद, देशभक्ति आधारित नाट्य प्रस्तुति, दिव्यांग कला प्रदर्शन, उद्यमिता जागरूकता शिविर, Buyer-Seller Meet, Export Workshop, नदी उत्सव एवं जल संरक्षण कार्यशाला, मेहंदी प्रतियोगिता तथा Star Gazing कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। स्टार नाइट में कथक धरोहर द्वारा प्रस्तुति, राकेश खनवाल, सुन्दर बाफिला एवं प्रिंयका महर मंच को सुशोभित करेंगे।

24 फरवरी को विधिक साक्षरता एवं बाल विवाह जागरूकता, सड़क सुरक्षा एवं Good Samaritan अभियान, वित्तीय साक्षरता कार्यक्रम, पेपर क्राफ्ट एवं ऐपण प्रतियोगिता, विज्ञान प्रदर्शनी, रूबिक क्यूब एवं एबेकस चैलेंज तथा Tug of War प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी। हिल जात्रा की सांस्कृतिक प्रस्तुति महोत्सव का समापन आकर्षक बनाएगी। समापन स्टार नाइट में कमलजीत ढकरियाल, शुभम तिलकधारी तथा जस्सी गिल एण्ड बब्बल राय प्रस्तुति देंगे।

महोत्सव के अंतर्गत साहसिक एवं पर्यटन गतिविधियों में उचौलीगोठ में पैरामोटरिंग (18–21 फरवरी) एवं हॉट एयर बलूनिंग (20–21 फरवरी), डांडा-ककनई में पैराग्लाइडिंग (18–21 फरवरी), 19–20 फरवरी को Abbott Mount में एस्ट्रो टूरिज्म एवं बर्ड वॉचिंग, 18–19 फरवरी को Nandhaur Wildlife Sanctuary में वाइल्ड लाइफ सफारी, 21 फरवरी को कॉर्बेट ट्रेल (चौड़ाराजपुरा–गौड़ी–बाघ बरूड़ी–फंगर) ट्रैकिंग, 21–22 फरवरी को पंचेश्वर में एंग्लिंग मीट, 21–22 फरवरी को लोहाघाट से टनकपुर डाउनहिल साइक्लिंग, 23 फरवरी को चूका से खिरद्वारी एमटीबी ऑफ रोड साइक्लिंग तथा 21–24 फरवरी तक चरण मंदिर से बूम तक रिवर राफ्टिंग का आयोजन किया जाएगा। 24 फरवरी को सरस मेला स्थल, टनकपुर में विशेष फोटो प्रदर्शनी आयोजित होगी।

जरूरी खबरें