Tuesday 28th of July 2026

ब्रेकिंग

दून:नंदा की चौकी में मात्र 12 घंटे के भीतर बहाल हुआ आवागमन

लोहाघाट:प्राधिकरण का लोहाघाट विकास संघर्ष समिति ने किया विरोध दर्ज कराई आपत्ति।

लोहाघाट:अखिलतारिणी मेले का लोहाघाट विधायक ने किया शुभारंभ महिलाओं ने निकाली कलश यात्रा।

चम्पावत में भारी बारिश की चेतावनी, 29 जुलाई को सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र रहेंगे बंद

डीएम के निर्देश पर जीआईसी लोहाघाट में लगेगी हाई मास्ट लाइट। जगमग होगा परिसर

सूचना

रिपोर्ट: लक्ष्मण बिष्ट : चंपावत:पूर्णागिरि मेले के दौरान टनकपुर में कमर्शियल गैस की कमी चिंताजनक : आनंद सिंह मेहरा

Laxman Singh Bisht

Tue, Mar 10, 2026

पूर्णागिरि मेले के दौरान टनकपुर में कमर्शियल गैस की कमी चिंताजनक : आनंद सिंह मेहरा

टनकपुर (जनपद चंपावत) में इन दिनों मां पूर्णागिरि के पावन मेले में देश के विभिन्न हिस्सों से हजारों-लाखों श्रद्धालु दर्शन के लिए पहुंच रहे हैं। ऐसे महत्वपूर्ण समय में टनकपुर क्षेत्र में कमर्शियल गैस की कमी की खबर अत्यंत चिंताजनक है।उत्तराखंड कांग्रेस कमेटी के प्रदेश सचिव आनंद सिंह मेहरा ने इस विषय पर गहरी चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि उन्हें स्थानीय स्तर पर जानकारी मिली है कि टनकपुर में कमर्शियल गैस का स्टॉक लगभग समाप्त हो चुका है और नई सप्लाई भी नहीं पहुंच रही है।आनंद सिंह मेहरा ने कहा कि जब इस विषय में स्थानीय गैस एजेंसी से जानकारी ली गई तो उन्होंने स्पष्ट बताया कि फिलहाल कमर्शियल गैस उपलब्ध नहीं है और सप्लाई भी बंद है। मेहरा ने कहा कि पूर्णागिरि मेले के दौरान यह स्थिति अत्यंत गंभीर है क्योंकि इसी समय बड़ी संख्या में श्रद्धालु यहां पहुंचते हैं।आनंद सिंह मेहरा का कहना है कि टनकपुर, बनबसा और चंपावत क्षेत्र के अनेक स्थानीय लोगों ने स्वरोजगार की दिशा में कदम बढ़ाते हुए होटल, ढाबे और छोटी-छोटी खाने की दुकानों को लीज या किराये पर लिया है, ताकि मेले के दौरान श्रद्धालुओं की सेवा भी हो सके और उनके परिवार का भरण-पोषण भी हो सके।उन्होंने कहा कि यदि कमर्शियल गैस उपलब्ध नहीं होगी तो इन छोटे व्यापारियों और ढाबा संचालकों के सामने रोज़गार का संकट खड़ा हो जाएगा। आनंद सिंह मेहरा ने कहा कि ऐसे में सवाल यह भी है कि श्रद्धालुओं के लिए भोजन और अन्य व्यवस्थाएं कैसे संचालित होंगी।आनंद सिंह मेहरा ने जिला प्रशासन चंपावत, प्रदेश सरकार तथा केंद्र सरकार से मांग की है कि इस गंभीर समस्या का तत्काल संज्ञान लिया जाए और कमर्शियल गैस की आपूर्ति तुरंत सुनिश्चित की जाए, ताकि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े और स्थानीय छोटे व्यापारियों व होटल व्यवसायियों का रोजगार भी प्रभावित न हो।आनंद सिंह मेहरा ने कहा कि सरकार ऊर्जा के क्षेत्र में किसी प्रकार की कमी न होने के बड़े-बड़े दावे करती है, लेकिन जमीनी स्तर पर इस प्रकार की स्थिति चिंताजनक है।उन्होंने केंद्र सरकार और पेट्रोलियम मंत्रालय से भी इस विषय में जवाबदेही तय करने की मांग करते हुए कहा कि जब देश में ऊर्जा की कोई कमी नहीं होने का दावा किया जाता है तो फिर टनकपुर जैसे महत्वपूर्ण धार्मिक स्थल पर मेले के दौरान कमर्शियल गैस की आपूर्ति क्यों बाधित हुई।आनंद सिंह मेहरा ने प्रशासन से आग्रह किया कि श्रद्धालुओं की सुविधा और स्थानीय लोगों के रोजगार को ध्यान में रखते हुए तत्काल प्रभाव से कमर्शियल गैस की नियमित आपूर्ति सुनिश्चित की जाए।

जरूरी खबरें