Monday 24th of August 2026

ब्रेकिंग

चंपावत:मुख्यमंत्री ने स्वयं सहायता समूह की महिलाओं से किया वर्चुअल संवाद, सुनीं सफलता की कहानियां

चंपावत:देवीधुरा मेले में खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई, 04 खाद्य पदार्थों के सैंपल जांच के लिए भेजे गए

बाराकोट:तड़ाग मे नवनिर्मित महादेव मंदिर में पूर्ण विधि विधान से की गई प्राण प्रतिष्ठा।निकली भव्य कलश यात्रा।

चंपावत:वरिष्ठ कोषाधिकारी सीमा बंगवाल के स्थानांतरण पर सह कर्मियों ने दी भावभीनी विदाई ।

लोहाघाट:भाजपा जिलाध्यक्ष गोविंद सामंत के आश्वासन पर महाविद्यालय की छत से उतरे एबीवीपी व छात्र संघ नेता।

सूचना

: चम्पावत:श्रीमती गीता धामी ने बालेश्वर मंदिर में पूजाअर्चना कर किया पौधारोपण लोगों से पर्यावरण बचाने को अधिक से अधिक पौधे लगाने की अपील

Laxman Singh Bisht

Tue, Jun 11, 2024
श्रीमती गीता धामी ने बालेश्वर मंदिर में पूजाअर्चना कर किया पौधारोपण लोगों से पर्यावरण बचाने को अधिक से अधिक पौधे लगाने की अपील सेवा संकल्प फाउण्डेशन के तत्वाधान में जनपद चम्पावत में 9 जून से वृक्षारोपण कार्यक्रम चलाया जा रहा है। जिस क्रम में मंगलवार को मुख्यमंत्री धामी की धर्मपत्नी व समाज सेवी श्रीमती गीता धामी ने सर्वप्रथम चम्पावत के ऐतिहासिक धरोहर बालेश्वर मन्दिर के संरक्षण एवं संवर्द्धन के लिये व पर्यटन को बढावा देने के लिये मन्दिर के पुजारी जी से विस्तृत जानकारी हासिल की व पूजा अर्चना कर सभी की सुख शान्ति की कामना की तत्पश्चात नर्सिंग कॉलेज चम्पावत के प्रागंण में तेजपत्ता, उतीस, बोतल ब्रश के पौध लगाये। इस अवसर पर नर्सिंग कॉलेज के प्रधानाचार्य रश्मि रावत, हरीकान्त शर्मा, ज्योति गोदियाल, अलका, महेश के अलावा नर्सिंग कॉलेज के 60 छात्र-छात्राओं के साथ-साथ जिला पंचायत अध्यक्ष ज्योति राय, ब्लॉक प्रमुख रेखा देवी, ब्लॉक प्रमुख विनीता फर्त्याल, मुकेश कलखुडिया, प्रकाश तिवारी, गोविन्द सामन्त, मुकेश महराना, सुनील पुनेठा, कैलाश बोरा, प्रकाश बिनवाल, शोभा पुनेठा, पारस महर शंकर पाण्डे, शंकर जोशी के अलावा बड़ी संख्या में स्थानीय वासियों ने पौध लगाये और पेड़ लगाओं जीवन बचाओं का नारा दिया। जिला चिकित्सालय चम्पावत में श्रीमती धामी जी द्वारा सभी वार्डो में जाकर भर्ती रोगियों को फल वितरित किये तथा उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की।यूकॉस्ट द्वारा संचालित आदर्श चम्पावत के अन्तर्गत महिला प्रोद्यौगिकी केन्द्र खर्ककार्की चम्पावत में ऐपड़ एवं हथकरघा का प्रशिक्षण ले रही समूह की महिलाओं से भेंट वार्ता की व उनके द्वारा किये जा रहे कार्यों की सराहना की। इसी क्रम में चौडाराजपुरा के ढोलगा तोक में आयोजित वृक्षारोपण पौध वितरण एवं जनमिलन कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। इस दौरान श्रीमती धामी जी ने लगभग 400 फलदार पौध जैसे मालटा, नीबू, संतरे, तेजपत्ता आदि वितरित करते हुए कहा की हमारा चम्पावत प्रकृति की गोद में बसा बहुत ही सुन्दर एवं रमणीय स्थान है। इसकी सुन्दरता को बनाये रखने के लिए हमें अधिक से अधिक संख्या में पौधों का रोपण कर उन्हे संरक्षित करने का संकल्प लेना चाहिये इस दौरान कविता कठायत, कंचन जोशी, राजेश उप्रेती,दीपक उप्रेती, कृष्णानन्द उप्रेती, प्रकाश पाण्डेय, लक्ष्मण सिंह,नारायण सिंह, जोत सिंह आदि स्थानीय नागरिक मौजूद रहें।

विज्ञापन

जरूरी खबरें