Saturday 4th of July 2026

ब्रेकिंग

लोहाघाट:स्त्री रोग विशेषज्ञ के तबादले को रोकने की मांग लोहाघाट विकास संघर्ष समिति का एसडीएम को ज्ञापन।

लोहाघाट:भाजपा के दर्जनों लोग कांग्रेस मे हुए शामिल विधा0अधिकारी ने किया स्वागत।

टनकपुर:उत्तराखंड की संस्कृति में रमे कैलाश मानसरोवर यात्री कुमाऊनी झोड़े में झूमे

बाराकोट में तीन दिवसीय स्वास्थ्य शिविर का ब्लॉक प्रमुख सीमा आर्या ने किया उद्घाटन

सीएम धामी का कल चंपावत दौरा कैलाश मानसरोवर यात्रा के पहले दल को दिखाएंगे हरी झंडी

सूचना

: चंपावत:एसपी अजय ने टनकपुर क्षेत्र का किया निरीक्षण युवाओं से शांति बनाए रखने की करी अपील भारी संख्या में पुलिस बल तैनात

Laxman Singh Bisht

Tue, Nov 19, 2024
आर्मी भर्ती में आ रहे युवाओं को जनपद पिथौरागढ़ तक पहुचाये जाने तथा क्षेत्र में कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने के दिए गए निर्देश जनपद पिथौरागढ़ मे हो रही प्रादेशिक सेना की खुली भर्ती प्रक्रिया में देशभर से आ रहे युवाओं की भारी भीड़ को देखते हुए एसपी चंपावत अजय गणपति द्वारा आज जिले के टनकपुर क्षेत्र का निरीक्षण* किया एस पी द्वारा टनकपुर क्षेत्र अंतर्गत रेलवे स्टेशन, बस स्टेशन, पीलीभीत चुंगी, ककराली गेट* के साथ-साथ कस्बा टनकपुर क्षेत्र अंतर्गत सुरक्षा एवं शांति व्यवस्था का जायजा लिया । इस दौरान एसपी चंपावत के द्वारा सीओ चंपावत वंदना वर्मा के पर्यवेक्षण में तथा प्रभारी थाना अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह कोरंगा को क्षेत्र में भारी पुलिस बल तैनात कर कानून एवं शांति व्यवस्था को बनाए रखने, भर्ती हेतु आये युवाओं को जनपद पिथौरागढ़ तक जाने हेतु आवश्यक प्रबंध किए जाने, टनकपुर से घाट तक राष्ट्रीय राजमार्ग में जगह-जगह पुलिस बल नियुक्त कर वाहनों में ओवरलोडिंग रोके जाने युवाओं के रहने आदि का प्रबंध किए जाने संबंधी निर्देश दिए गए। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक द्वारा भर्ती हेतु आ रहे युवाओं की भीड़ को नियंत्रित करते हुए सभी को बताया गया कि जनपद पुलिस द्वारा लगातार उन्हें उनके भर्ती स्थल स्थल पहुचाये जाने के हर संभव प्रयास किये जा रहे हैं। घबराहट या हरबराहट में कानून एवं शांति व्यवस्था को प्रभावित न करें। जनपद चंपावत पुलिस लगातार उन्हें सुरक्षित भर्ती स्थल तक पहुंच जाने हेतु लगातार प्रयासरत है मालूम हो हजारों की संख्या में युवा टनकपुर पहुंचे हुए है जहां उनके द्वारा वाहन न मिलने से कानून व्यवस्था से खिलवाड़ किया जा रहा है जिसका एसपी चंपावत के द्वारा संज्ञान लिया गया है

जरूरी खबरें