Wednesday 26th of August 2026

ब्रेकिंग

लोहाघाट:5 किलोमीटर चलने के बाद हांफी रोडवेज बस 26 यात्री रहे परेशान। बदहाल हालत में लोहाघाट डिपो

लोहाघाट:पासम जूनियर विद्यालय का हाईस्कूल में उच्चीकरण, नरेश जोशी की पहल और ग्राम प्रधान के प्रयास रंग लाए।

चंपावत :गल्लागाँव की प्रियांशी ने पुणे में आयोजित राष्ट्रीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में जीता गोल्ड

दून:प्रदेशभर की सड़कों को दुरुस्त करने के संबंध में कैबिनेट बैठक में हुआ विस्तृत विचार-विमर्श

दून :वन डिस्ट्रिक्ट वन फेस्टिवल एवं निर्यात संवर्धन को लेकर मुख्य सचिव ने ली जिलाधिकारियों के साथ बैठक

सूचना

: चम्पावत:एसपी चंपावत की नशा तस्करों के खिलाफ ताबड़तोड़ कार्यवाही बनबसा सें 04.35 ग्राम स्मैक के साथ 02 अभियुक्त गिरफ्तार।

Laxman Singh Bisht

Sun, Mar 10, 2024
एसपी चंपावत की नशा तस्करों के खिलाफ ताबड़तोड़ कार्यवाही बनबसा सें 04.35 ग्राम स्मैक के साथ 02 अभियुक्त गिरफ्तार। नशामुक्त देवभूमि अभियान के तहत एसपी अजय गणपति के निर्देश पर चंपावत पुलिस की नशा तस्करों के खिलाफ ताबड़तोड़ कार्रवाई लगातार जारी है एसपी अजय के द्वारा चम्पावत जिले में मादक पदार्थों की तस्करी की रोकथाम के लिए समस्त थाना व चौकी प्रभारियो को अभियान चलाकर कार्यवाही किये जाने हेतु निर्देशित किया गया है एसपी के निर्देश पर थानाध्यक्ष बनबसा लक्ष्मण सिह जगवाण के नेतृत्व में शनिवार को  पुलिस टीम ने आनन्द पुर गाँव के टी बैण्ड बनबसा से 02 नशा तस्करो शशांक भण्डारी पुत्र चन्द्र शेखर भण्डारी, निवासी चन्दनी बनबसा, अनूप सक्सेना उर्फ़ कल्लू पुत्र स्व० अनिल सक्सेना, निवासी वार्ड नम्बर 05, मीना बाज़ार, बनबसा चम्पावत को चैकिग हेतू रोका गया तो पुलिस को शशांक भण्डारी के क़ब्ज़े 02.25 ग्राम तथा अनूप सक्सेना उर्फ़ कल्लू के क़ब्ज़े से 02.10 ग्राम स्मैक (कुल 04.35 ग्राम स्मैक) बरामद होने पर दोनो अभियुक्तगण को गिरफ्तार किया गया ! पुलिस ने दोनों उपायुक्तों के खिलाफ थाना बनबसा में धारा 8/21 एनडीपीएस एक्ट पंजीकृत किया गया है ।पुलिस टीम-मे उ0 नि0 जितेंद्र सिंह बिष्ट ,हे0 का0 जगवीर सिंह,कानि० ललित कुमार ,कानि० जगदीश कन्याल शामिल रहे मालूम हो चंपावत पुलिस की नशा तस्करों के खिलाफ लगातार कार्रवाई जारी है

विज्ञापन

जरूरी खबरें