Saturday 27th of June 2026

ब्रेकिंग

चंपावत:मुख्यमंत्री वृद्धावस्था पेंशन योजना से वरिष्ठ नागरिकों को मिल रहा आर्थिक संबल

पाटी:सड़क कटिंग कार्य के चलते ग्रामीण के आवासीय भवन को खतरा अधिशासी अभियंता को ज्ञापन ।

लोहाघाट:विद्युत केबल बदलने के कार्य के चलते 27 जून को आदर्श कलोनी में विद्युत व्यवस्था रहेगी बाधित

लोहाघाट:मऊ चोमेल सड़क के गड्ढे व टूटी हुई सुरक्षा दीवारें दुर्घटनाओं को दे रही दावत।

टनकपुर बूम क्षेत्र में डूबे दूसरे युवा का शव एसडीआरएफ ने शारदा बैराज से किया बरामद।

सूचना

: चंपावत एसपी ने खेली पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों के साथ रंगों की होली  बेडू पाको बारह मासा गाकर जमाया होली का रंग,

Laxman Singh Bisht

Tue, Mar 26, 2024
एसपी ने खेली पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों के साथ रंगों की होली बेडू पाको बारह मासा गाकर जमाया होली का रंग, रंगों के पर्व होली के अवसर पर एसपी चंपावत अजय गणपति ने पुलिस अधिकारियों/ कर्मचारियों के साथ एसपी आवास मे धूम धाम के साथ होली पर्व मनाया एसपी अजय ने पुलिस के अधिकारियो व जवानों की फरमाइश पर बेडू पाको बारा मासा पहाड़ी गीत गाकर होली का रंग जमा दिया। इस गीत पर पुलिस अधिकारी और कर्मचारी झूमते नजर आए तथा उनके द्वारा एक नए जोश व उत्साह के साथ होली पर्व मनाया गया वहीं एसपी अजय भी पुलिस कर्मियों के साथ कुमाऊनी गीतों की धुन में थिरकते नजर आए । वही सभी पुलिस अधिकारियों/कर्मचारियों द्वारा अपने कप्तान को होली की शुभकामनाएं देते हुए धन्यवाद दिया गया तत्पश्चात एसपी के नेतृत्व में पुलिस अधिकारी/ कर्मचारीयो द्वारा डीएम चंपावत के निवास स्थान में जाकर होली पर्व की शुभकामनाएं दी गई तथा होली पर्व मनाया गया। वही एसपी ने जनपद के सभी पुलिस अधिकारियों /कर्मचारियों तथा जनपद की सभी सम्मानित जनता को होली पर्व की शुभकामनाएं दी । होली में सीओ बी सी पंत, सीओ बंदना बर्मा सहित कई पुलिस अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे

जरूरी खबरें