Monday 27th of July 2026

ब्रेकिंग

चंपावत:जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने लोगों को निशुल्क अधिवक्ता प्रदान करने की दी जानकारी

लोहाघाट:नशा नहीं खेल चुनो थीम पर झूमाधुरी सीजन 6 फुटबॉल प्रतियोगिता जारी।

लोहाघाट:युवा पवन ने टनकपुर से 120 किलोमीटर दौड़कर कर शारदा का जल चढ़ाया हरेश्वर महादेव में।

लोहाघाट: कलश यात्रा के साथ मां अखिलतारिणी मेले का 28 जुलाई को होगा शुभारंभ 29 को होगा मुख्य मेला।

लोहाघाट:गुरुकुलम एकेडमी में छात्र परिषद का गठन, नव-निर्वाचित पदाधिकारियों ने ली नेतृत्व एवं सेवा की शपथ

सूचना

रिपोर्ट: लक्ष्मण बिष्ट : चंपावत:राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद ने 18 सूत्रीय मांगों का मुख्यमंत्री को भेजा ज्ञापन

Laxman Singh Bisht

Thu, Feb 12, 2026

राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद ने 18 सूत्रीय मांगों का मुख्यमंत्री को भेजा ज्ञापनआज दिनांक 12 फरवरी 2026 को अध्यक्ष भूपेंद्र प्रकाश जोशी के नेतृत्व में राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद, चंपावत ने विभिन्न घटक संघों के पदाधिकारियों एवं सदस्यों के सहयोग से अपर जिलाधिकारी श्री कृष्ण नाथ गोस्वामी के माध्यम से माननीय मुख्यमंत्री को 18 सूत्रीय मांगपत्र प्रेषित किया। परिषद की प्रमुख मांगों में ACP की पूर्ववत व्यवस्था 10,16,26 करने, पुरानी पेंशन, SGHS में आ रही विसंगतियों को दूर करने, वाहन भत्ता, राज्य कर्मचारियों को भी केंद्र की भांति मकान किराया भत्ता अनुमन्य करना आदि हैं। परिषद के स्पष्ट किया कि मांगे पूरी न होने पर प्रदेश कार्यकारिणी द्वारा पूर्वघोषित कार्यक्रम के अनुसार 21 फरवरी 2026 को तृतीय चरण में राजधानी देहरादून में प्रदेश स्तरीय धरने का आयोजन किया जाएगा।कार्यक्रम में अशोक फर्त्याल जनपदीय सचिव राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद,तपन गड़कोटी जिला अध्यक्ष वीडीओ संघ, पंकज मेहरा,प्रवीण भट्ट,नारायण कार्की,दीपक टम्टा,गणेश गड़िया, शिवांशु वर्मा जिला अध्यक्ष VPDO संघ,अशोक बिष्ट,ललित मोहन पांडे,अनिरुद्ध पुनेठा,योगेश पांडे, मिनिस्टीरियल फेडरेशन के अध्यक्ष विनोद कुमार, सचिव जीवन ओली एवं लोकेश जोशी मीडिया प्रभारी चंपावत सहित दर्जनों कर्मचारी उपस्थित रहे।

जरूरी खबरें