Tuesday 28th of July 2026

ब्रेकिंग

दून:नंदा की चौकी में मात्र 12 घंटे के भीतर बहाल हुआ आवागमन

लोहाघाट:प्राधिकरण का लोहाघाट विकास संघर्ष समिति ने किया विरोध दर्ज कराई आपत्ति।

लोहाघाट:अखिलतारिणी मेले का लोहाघाट विधायक ने किया शुभारंभ महिलाओं ने निकाली कलश यात्रा।

चम्पावत में भारी बारिश की चेतावनी, 29 जुलाई को सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र रहेंगे बंद

डीएम के निर्देश पर जीआईसी लोहाघाट में लगेगी हाई मास्ट लाइट। जगमग होगा परिसर

सूचना

रिपोर्ट: लक्ष्मण बिष्ट : चंपावत:गैस की कालाबाजारी पर होगी सख्त कार्यवाही डीएम के निर्देश पर गैस एजेंसियों का औचक निरीक्षण

Laxman Singh Bisht

Thu, Mar 12, 2026

डीएम के निर्देश पर गैस एजेंसियों का औचक निरीक्षण

गैस की कालाबाजारी पर होगी सख्त कार्यवाही डीएम के निर्देश पर गैस एजेंसियों का औचक निरीक्षण

लोहाघाट और चंपावत में तहसीलदारों ने जाँचा स्टॉक, व्यवस्थाएं दुरुस्त करने के दिए निर्देश

जनपद में घरेलू गैस की आपूर्ति को सुचारु बनाए रखने और संभावित कालाबाजारी पर अंकुश लगाने के लिए जिलाधिकारी मनीष कुमार के कड़े निर्देशों के अनुपालन में आज विभिन्न तहसीलों में सघन निरीक्षण अभियान चलाया गया। प्रशासन का मुख्य उद्देश्य आम जनता को बिना किसी असुविधा के गैस सिलेंडर उपलब्ध कराना और वितरण प्रणाली में पारदर्शिता सुनिश्चित करना है।

लोहाघाट गैस एजेंसी पर तहसीलदार लोहाघाट मोहिउद्दीन के नेतृत्व में औचक निरीक्षण किया गया। इस दौरान टीम ने एजेंसी के स्टॉक रजिस्टर और गोदाम में मौजूद सिलेंडरों का मिलान किया। निरीक्षण में स्टॉक की स्थिति संतोषजनक और सही पाई गई। तहसीलदार ने स्पष्ट किया कि गैस वितरण में किसी भी प्रकार की अनियमितता बर्दाश्त नहीं की जाएगी।इस अवसर पर राजस्व निरीक्षक कमल उपाध्यक्ष और राजस्व उप निरीक्षक ऋषभ कुमार मुख्य रूप से उपस्थित रहे।चंपावत में तहसीलदार बृजमोहन आर्या के नेतृत्व में गैस गोदाम में भी प्रशासन की टीम सक्रिय रही। यहाँ गैस लेने के लिए बड़ी संख्या में पुरुष एवं महिलाएं एकत्रित हुए थे। प्रशासन द्वारा मौके पर शांति व्यवस्था कायम करते हुए उपभोक्ताओं की व्यवस्थित लाइन लगवाई गई, ताकि वृद्धों और महिलाओं को किसी प्रकार की परेशानी न हो। अधिकारियों ने गैस एजेंसी संचालकों को निर्देश दिए कि निर्धारित समय और पारदर्शिता के साथ ही गैस का वितरण किया जाए।

जिलाधिकारी मनीष कुमार ने सभी गैस एजेंसियों को सख्त चेतावनी दी है कि यदि कहीं भी सिलेंडरों की कालाबाजारी या निर्धारित मूल्य से अधिक वसूली की शिकायत प्राप्त होती है, तो संबंधित के खिलाफ कठोर वैधानिक कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

जरूरी खबरें