Monday 10th of August 2026

ब्रेकिंग

लोहाघाट:बागधारा के पास भारी मलवा आने से 2 घंटे से आल वेदर सड़क बंद। सैकड़ो यात्री फंसे।

चंपावत:श्री लधौनधुरा शिव मंदिर में विशाल भण्डारे के साथ सम्पन्न हुआ जलाभिषेक

चंपावत:डीएम ने लापरवाही पर लघु सिंचाई के अधिशासी अभियंता व अभियंताओं का एक दिन का वेतन रोकने के निर्देश

टनकपुर:कैलाश मानसरोवर यात्रा के अंतिम दल के साथ गीता धामी ने की मुलाकात

लोहाघाट:15 अगस्त की तैयारी को लेकर बैठक। धूमधाम से निकाली जाएगी प्रभात फेरी।

सूचना

: चम्पावत:महंगी किताबें मगाने वाले प्राइवेट स्कूलों पर होगी कड़ी कार्रवाई: खंड शिक्षा अधिकारी

Laxman Singh Bisht

Thu, Apr 4, 2024
महंगी किताबें मगाने वाले प्राइवेट स्कूलों पर होगी कड़ी कार्रवाई: खंड शिक्षा अधिकारी आजकल जिले में बच्चों का नई कक्षाओ में प्रवेश चल रहा है अक्सर देखा गया है जिले के कई प्राइवेट स्कूल अपने फायदे के लिए अभीभावको से महंगी प्राइवेट प्रकाशको की कापी किताबें मगाते हैं जिस कारण अभिभावकों में काफी आर्थिक बोझ पड़ता है लेकिन इस बार ऐसे प्राइवेट स्कूलों में लगाम लगाने के लिए शिक्षा विभाग पहले से अलर्ट हो गया है गुरुवार को लोहाघाट के प्रभारी खंड शिक्षा अधिकारी घनश्याम भट्ट ने बताया अगर कोई भी प्राइवेट स्कूल एनसीईआरटी की किताबों के अलावा अन्य प्राइवेट प्रकाशको की महंगी किताबें अभीभावको से मगाता है तो उन स्कूलों पर कड़ी कार्रवाई करी जाएगी तथा उनकी मान्यता रद्द करने के लिए भी लिखा जा सकता है भट्ट ने बताया शिक्षा विभाग के द्वारा रोक लगाने के लिए टीम गठित करी जा रही है जो कि सभी बुक स्टोर व स्कूलों में छापे मार कार्रवाई करेगी उन्होंने कहा कोई भी स्कूल किताबों को स्कूल से नहीं बेचेगा ना ही अभिभावकों को प्राइवेट प्रकाशको की महंगी किताबें खरीदने के लिए बाध्य करेगा उन्होंने कहा सिर्फ एनसीईआरटी की किताबें मान्य है भट्ट ने अभीभावको से अपील करते हुए कहा अगर कोई भी स्कूल महंगी किताबें खरीदने के लिए बाध्य करता है तो उसकी शिकायत तुरंत शिक्षा विभाग को दे जिस पर विभाग तत्काल कार्रवाई करेगा मालूम हो पिछले बार भी महंगी किताबें मगाने के कई मामले प्रकाश में आए थे तथा अभिभावकों ने इसका विरोध भी किया था वहीं लोगों ने भी शिक्षा विभाग से ऐसे विद्यालयों पर कड़ी कार्रवाई करने की मांग करी है लोगों ने कहा महंगी किताबें खरीदवाने से आर्थिक रूप से कमजोर को मध्यम वर्गीय परिवारों पर काफी ज्यादा आर्थिक बोझ पड़ता है जिस कारण वे काफी परेशानी में आ जाते हैं और ऐसे स्कूल प्रबंधक चांदी काटते हैं अब देखना है शिक्षा विभाग ऐसे विद्यालयों पर क्या कार्रवाई करता है इस मामले मेंं जिला मुख्य शिक्षाअधिकारी से जानकारी लेनी चाही तो उनका फोन रिसीव नहीं हो पाया

जरूरी खबरें