रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट : चंपावत:इंटर्नशिप स्टाइपेंड की मांग को लेकर जीएनसी चम्पावत के विद्यार्थियों ने सौंपा ज्ञापन। काला फीता बाध कर जताया विरोध।
Laxman Singh Bisht
इंटर्नशिप स्टाइपेंड की मांग को लेकर जीएनसी चम्पावत के विद्यार्थियों ने सौंपा ज्ञापन।
काला फीता बाध कर जताया विरोध।

चम्पावत। बीएससी नर्सिंग इंटर्नशिप के दौरान स्टाइपेंड की मांग को लेकर राजकीय नर्सिंग कॉलेज चम्पावत के विद्यार्थियों ने आज सामूहिक रूप से ज्ञापन सौंपकर अपनी आवाज़ प्रशासन और शासन तक पहुंचाई। विद्यार्थियों ने जिला अधिकारी, मुख्यमंत्री एवं विधायक प्रतिनिधि व मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय के समक्ष अपनी मांग रखते हुए मामले में शीघ्र कार्रवाई की अपील की।विद्यार्थियों ने बताया कि फरवरी 2024 में उन्हें इंटर्नशिप के दौरान स्टाइपेंड दिए जाने को लेकर आश्वासन मिला था, लेकिन उसके बाद इस संबंध में आगे क्या कार्रवाई हुई, इसकी कोई स्पष्ट जानकारी विद्यार्थियों को उपलब्ध नहीं कराई गई। लंबे समय से कार्रवाई की प्रतीक्षा कर रहे विद्यार्थियों ने इस पर अपनी नाराजगी व्यक्त करते हुए कहा कि वे लगातार अपनी मांग को शांतिपूर्ण और लोकतांत्रिक तरीके से शासन-प्रशासन तक पहुंचा रहे हैं।वहीं, नोटिस जारी होने के बाद विद्यार्थियों ने नोटिस की मर्यादा का पूरा ध्यान रखते हुए अपने ड्यूटी आवर्स एवं अकादमिक समय का उपयोग किसी विरोध प्रदर्शन के लिए नहीं किया। विद्यार्थियों ने अपनी नियमित शैक्षणिक एवं ड्यूटी संबंधी जिम्मेदारियों को प्रभावित किए बिना, शांतिपूर्वक एवं लोकतांत्रिक तरीके से आगे की कार्रवाई करते हुए संबंधित अधिकारियों तक अपनी मांग पहुंचाई। तथा काला फीता बाध कर विरोध जताया।विद्यार्थियों का कहना है कि इंटर्नशिप के दौरान वे नियमित रूप से अस्पतालों एवं स्वास्थ्य संस्थानों में अपनी सेवाएं देते हैं, इसलिए उनकी स्टाइपेंड की मांग केवल आर्थिक सहायता तक सीमित नहीं, बल्कि उनके समय, श्रम और पेशेवर योगदान की मान्यता से भी जुड़ी है।ज्ञापन के माध्यम से विद्यार्थियों ने संबंधित अधिकारियों से पूर्व में दिए गए आश्वासन पर ठोस कार्रवाई करने, उनकी मांग को आगे शासन स्तर तक पहुंचाने तथा स्टाइपेंड के संबंध में शीघ्र सकारात्मक निर्णय लेने की अपील की।विद्यार्थियों ने कहा कि वे अपनी मांग को शांतिपूर्ण एवं लोकतांत्रिक तरीके से आगे भी संबंधित अधिकारियों और शासन तक पहुंचाते रहेंगे, ताकि उनकी आवाज़ प्रदेश स्तर तक पहुंचे और लंबे समय से लंबित इस मांग पर उचित कार्रवाई हो सके।
विज्ञापन
जीआईसी दिगाली चौड़ में संकुल स्तरीय सामाजिक विज्ञान महोत्सव का आयोजन।
लवप्रीत की संवेदनशील सोच ने छुआ मुख्यमंत्री धामी का दिल, घर पहुंचा टैब
चंपावत में आयुर्वेद का नया केंद्र, तीन दिवसीय चिकित्सा शिविर शुरू उत्कर्ष केंद्र का हुआ शुभारंभ, विभिन्न पद्धतियों से मरीजों को मिल रहा उपचार
चंपावत:चेनलिंक फेंसिंग कार्यों की डीएम ने की समीक्षा, अक्टूबर तक चयनित ग्रामों में कार्य पूर्ण करने के निर्देश
चंपावत:सीएम धामी की शिक्षा क्षेत्र को बड़ी सौगात धूरा और मौराड़ी के विद्यालय अब इंटर स्तर तक होंगे उच्चीकृत
चंपावत:सेवा संकल्प अभियान के तहत 551 निर्माण श्रमिकों को मिला कल्याणकारी योजनाओं का लाभ
बाराकोट:रेगडू दशहरा महोत्सव का उद्घाटन करने का सीएम धामी से अनुरोध। कमेटी ने मुख्यमंत्री को दिया आमंत्रण।
बाराकोट:रेगडू के प्रसिद्ध दशहरा महोत्सव के भव्य आयोजन के लिए महोत्सव कमेटी ने डीएम व एसपी की मुलाकात। भव्य और दिव्य होगा चार दिवसीय दशहरा महोत्सव।
लोहाघाट:जल्द नए अंदाज में नजर आएगा एबट माउंट का ऐतिहासिक चर्च। पर्यटन को मिलेगा बढ़ावा। डीएम चंपावत के नेतृत्व में एबटमाउंट को पर्यटन के क्षेत्र में किया जा रहा है विकसित।
बाराकोट:उत्तराखण्ड संस्कृत संस्थान, हरिद्वार द्वारा आयोजित खण्ड स्तरीय संस्कृत प्रतियोगिता का शुभारम्भ