Friday 10th of July 2026

ब्रेकिंग

लोहाघाट में विशेषज्ञ चिकित्सा शिविर शुरू, पहले दिन 360 मरीजों ने उठाया निःशुल्क स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ

सीएम धामी ने रचा इतिहास एनडी तिवारी का तोड़ा रिकॉर्ड बने उत्तराखंड के सबसे लंबे कार्यकाल वाले मुख्यमंत्री

लोहाघाट:टीईटी की अनिवार्यता खत्म करने और पुरानी पेंशन बहाली की मांग को लेकर शिक्षको की आक्रोश रैली

लोहाघाट:लोहावती नदी में गिरने से नेपाली नागरिक गंभीर रूप से घायल। अस्पताल में चल रहा उपचार।

लोहाघाट :जिला पंचायत अध्यक्ष अधिकारी ने अस्पताल में जाना मरीजों का हाल। मरीजो से पूछी समस्याएं।

सूचना

रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट 👹👹 : चंपावत:स्वजल कर्मियों को 9 माह से नहीं मिला वेतन परिवार के भरण पोषण /बच्चों की शिक्षा के पड़े लाले

Laxman Singh Bisht

Thu, Mar 27, 2025

स्वजल कर्मियों को 9 माह से नहीं मिला वेतन परिवार के भरण पोषण /बच्चों की शिक्षा के पड़े लाले चंपावत:एक और भाजपा सरकार तीन साल पूरे होने का जश्न मना रही है ।वही आदर्श जिला चंपावत मे स्वजल विभाग के कर्मचारियों को नौ माह से वेतन के लाले पड़े हुए हैं जिस कारण कर्मचारियों को सामने गंभीर आर्थिक संकट पैदा हो गया है। जिसके चलते कर्मचारियों को परिवार के भरण पोषण एवं बच्चों की शिक्षा के भी लाले पड़ गए है। मुख्यमंत्री के अधीन स्वजल निदेशालय एवं राज्य जल स्वच्छता मिशन के तहत प्रदेश में कई कार्यक्रम संचालित किया जा रहे हैं ।चंपावत जिले के राजेंद्र करायत, किशोर मेहता, सुरेश जोशी, भगवती प्रसाद जोशी, हरीश चंद्र, इंजीनियर राजेंद्र कुमार व धीरज जोशी आदि स्वजल कर्मचारियों ने बताया सरकार ने जुलाई 2024 से वेतन भत्तो के भुगतान के लिए बजट उपलब्ध नहीं किया है जिस कारण उनके सामने परिवार के भरण पोषण तथा नए शिक्षा सत्र में बच्चों की शिक्षा का गंभीर संकट पैदा हो गया है। बजट के अभाव में विभागीय कार्यक्रमों के संचालन में काफी दिक्कतें आ रही है । प्रदेश के सभी 13 जिलों में वेतन न मिलने से स्वजल कर्मी काफी परेशान है। जिस कारण कर्मचारियों में सरकार के खिलाफ काफी नाराजगी है।कर्मचारियों ने मुख्यमंत्री से अभिलंब 2024 /25 के वेतन भत्तो के भुगतान के लिए 18 करोड रुपए अनुप्रस्थ बजट की मांग की है। कर्मचारियों ने कहा सरकार एक और तीन साल पूरे होने के अवसर पर करोड़ों रुपया खर्च कर जश्न मना रही है ।दूसरी ओर कर्मचारियों के वेतन के लिए बजट उपलब्ध नहीं करा पा रही। स्वजल कर्मियों ने सरकार से जल्द से जल्द उनके वेतन का भुगतान करने की मांग की है।

जरूरी खबरें