Saturday 13th of June 2026

ब्रेकिंग

लोहाघाट:मीटर शिफ्टिंग कार्य के चलते 13 जून को जीआईसी क्षेत्र में विद्युत व्यवस्था रहेगी बाधित।

चंपावत:निर्धारित किराया दरों का पालन करें टैक्सी चालक मनमानी वसूली पर होगी कार्रवाई

बाराकोट:रैगांव में मादा गुलदार का ग्रामीण पर हमला बाल बाल बची जान।तीन शावकों के साथ घूम रही है मादा गुलदार।

सीएम के आदर्श चम्पावत में विकास की नई राह पाटी व बाराकोट के 20 दूरस्थ गांवों तक पहुंचेगी सड़क सुविधा

लोहाघाट:दर्जा मंत्री मनोज कालाकोटी का पहली बार लोहाघाट पहुंचने पर हुआ जोरदार स्वागत

सूचना

कुमाऊँ का डिजिटल बाज़ार: अब नौकरी, सेवाएँ, खरीद-बिक्री और मैट्रिमोनियल सब कुछ एक ही प्लेटफ़ॉर्म पर

उत्तराखंड के कुमाऊँ क्षेत्र में डिजिटल सेवाओं की बढ़ती जरूरत को देखते हुए KumaonBazaar.com तेजी से लोगों के बीच लोकप्रिय हो रहा है। यह एक ऐसा लोकल डिजिटल प्लेटफ़ॉर्म है जहाँ नौकरी, बिज़नेस प्रमोशन, लोकल सेवाएँ, खरीद-बिक्री, पर्यटन और मैट्रिमोनियल जैसी कई सुविधाएँ एक ही जगह उपलब्ध हैं। Website: https://www.kumaonbazaar.com

आज के समय में लोग लोकल स्तर पर भरोसेमंद सेवाएँ और अवसर ढूँढना चाहते हैं। इसी जरूरत को समझते हुए KumaonBazaar.com ने कुमाऊँ के लोगों के लिए एक आसान और उपयोगी ऑनलाइन प्लेटफ़ॉर्म तैयार किया है।

युवाओं के लिए रोजगार का नया माध्यम

कुमाऊँ क्षेत्र के युवाओं को अक्सर नौकरी खोजने के लिए बड़े शहरों या कई अलग-अलग वेबसाइट्स पर निर्भर रहना पड़ता है। अब यह समस्या काफी हद तक कम हो सकती है क्योंकि KumaonBazaar Jobs Section पर लोकल और विभिन्न क्षेत्रों की जॉब्स उपलब्ध कराई जा रही हैं। Jobs Link: https://www.kumaonbazaar.com/jobs

यहाँ कंपनियाँ और बिज़नेस अपने जॉब पोस्ट कर सकते हैं, जबकि नौकरी तलाश रहे उम्मीदवार आसानी से आवेदन कर सकते हैं। इससे लोकल टैलेंट को स्थानीय स्तर पर रोजगार के बेहतर अवसर मिलने की उम्मीद है।

मैट्रिमोनियल सेवा से आसान रिश्ते

आजकल लोग सुरक्षित और भरोसेमंद मैट्रिमोनियल प्लेटफ़ॉर्म की तलाश में रहते हैं। KumaonBazaar Matrimony कुमाऊँ समाज के लोगों के लिए एक विशेष सुविधा लेकर आया है जहाँ परिवार अपनी प्रोफाइल बनाकर रिश्तों की तलाश कर सकते हैं। Matrimony Link: https://www.kumaonbazaar.com/matrimony

यह सेवा खासतौर पर उन परिवारों के लिए उपयोगी साबित हो सकती है जो अपने समाज और क्षेत्र में अच्छे रिश्ते ढूँढना चाहते हैं।

लोकल सेवाओं और बिज़नेस को मिलेगा डिजिटल प्लेटफ़ॉर्म कुमाऊँ के छोटे व्यापारियों और सेवा प्रदाताओं के लिए KumaonBazaar Services एक बेहतरीन अवसर बनकर उभर रहा है। Services Link: https://www.kumaonbazaar.com/services

यहाँ इलेक्ट्रिशियन, प्लंबर, टूर सर्विस, एजेंसी, फ्रीलांसर, दुकानदार और अन्य सेवा प्रदाता अपनी सेवाओं को ऑनलाइन प्रमोट कर सकते हैं। इससे लोकल बिज़नेस को डिजिटल पहचान मिलने के साथ-साथ ग्राहकों तक पहुँचने में आसानी होगी। खरीद-बिक्री और लोकल विज्ञापन की सुविधा प्लेटफ़ॉर्म पर Buy & Sell सेक्शन भी उपलब्ध है जहाँ लोग अपने प्रोडक्ट्स या सामान को ऑनलाइन पोस्ट कर सकते हैं। इसके अलावा बिज़नेस प्रमोशन और लोकल विज्ञापनों के लिए भी सुविधा दी जा रही है, जिससे छोटे व्यवसाय कम लागत में अपनी पहुँच बढ़ा सकते हैं। पर्यटन और लोकल जानकारी का भी केंद्र कुमाऊँ अपनी प्राकृतिक सुंदरता और पर्यटन स्थलों के लिए दुनियाभर में प्रसिद्ध है। KumaonBazaar.com पर पर्यटन से जुड़ी जानकारी, होटल, ट्रैवल सेवाएँ और लोकल बिज़नेस की जानकारी भी उपलब्ध कराई जा रही है, जिससे पर्यटकों और स्थानीय लोगों दोनों को लाभ मिल सकता है। डिजिटल उत्तराखंड की ओर एक कदम डिजिटल इंडिया के दौर में लोकल प्लेटफ़ॉर्म की भूमिका लगातार बढ़ रही है। KumaonBazaar.com कुमाऊँ क्षेत्र के लोगों, युवाओं और व्यापारियों को डिजिटल रूप से जोड़ने का काम कर रहा है। यह प्लेटफ़ॉर्म आने वाले समय में रोजगार, व्यापार और लोकल नेटवर्किंग के क्षेत्र में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है।

रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट : चंपावत:निर्धारित किराया दरों का पालन करें टैक्सी चालक मनमानी वसूली पर होगी कार्रवाई

Laxman Singh Bisht

Sat, Jun 13, 2026

निर्धारित किराया दरों का पालन करें टैक्सी चालक मनमानी वसूली पर होगी कार्रवाई

डीएम के निर्देशों के बाद परिवहन विभाग ने जारी की एडवाइजरी।

वाहन में किराया सूची चस्पा करना अनिवार्य।

परिवहन विभाग की यात्रियों से अपील यात्रा करने से पूर्व वाहन में चस्पा किराया सूची को देखें।

जनपद चंपावत में यात्रियों को सुरक्षित, पारदर्शी एवं सुगम परिवहन सेवाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से जिलाधिकारी मनीष कुमार के निर्देशों के क्रम में सहायक सम्भागीय परिवहन अधिकारी (प्रवर्तन), टनकपुर द्वारा टैक्सी एवं मैक्सी कैब वाहनों के किराया निर्धारण संबंधी जनहित परामर्श (एडवाइजरी) जारी की गई है।शासन एवं परिवहन की ओर से विभिन्न श्रेणी के टैक्सी एवं मैक्सी कैब वाहनों हेतु अधिकतम किराया दरें निर्धारित की गई हैं। निर्धारित किराया दरों का पालन करना सभी वाहन स्वामियों एवं चालकों के लिए अनिवार्य है।उक्त क्रम में सभी टैक्सी एवं मैक्सी कैब संचालकों को निर्देशित किया गया है कि वे स्वीकृत किराया सूची (फेयर चार्ट) अपने वाहनों में स्पष्ट रूप से प्रदर्शित करें, ताकि यात्रियों को किराया संबंधी जानकारी आसानी से प्राप्त हो सके तथा किसी प्रकार की असुविधा न हो।साथ ही यात्रियों से भी अपील की गई है कि यात्रा प्रारम्भ करने से पूर्व वाहन में प्रदर्शित किराया सूची का अवलोकन अवश्य करें तथा निर्धारित दरों से अधिक किराया न दें। यदि किसी वाहन द्वारा निर्धारित दरों से अधिक किराया वसूला जाता है, किराया सूची प्रदर्शित नहीं की जाती है अथवा किराये को लेकर कोई विवाद उत्पन्न होता है, तो इसकी शिकायत परिवहन विभाग अथवा स्थानीय पुलिस प्रशासन से की जा सकती है।सहायक सम्भागीय परिवहन अधिकारी (प्रवर्तन) मनोज बगोरिया ने स्पष्ट किया है कि किराया निर्धारण एवं उससे संबंधित शिकायतों के निस्तारण हेतु वैधानिक व्यवस्था उपलब्ध है। अतः किसी भी व्यक्ति, वाहन चालक, वाहन स्वामी अथवा यूनियन द्वारा कानून को अपने हाथ में लेना, किसी को धमकाना, प्रताड़ित करना, मारपीट करना अथवा सार्वजनिक रूप से अपमानित करना पूर्णतः अस्वीकार्य है। ऐसे मामलों में संबंधित व्यक्तियों के विरुद्ध नियमानुसार कठोर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।जिलाधिकारी ने कहा कि जनपद में यात्रियों के हितों की सुरक्षा एवं पारदर्शी परिवहन व्यवस्था सुनिश्चित करना प्रशासन की प्राथमिकता है। सभी संबंधित पक्ष निर्धारित नियमों का पालन करें तथा किसी भी विवाद की स्थिति में वैधानिक प्रक्रिया का सहारा लें।परिवहन विभाग जनहित में सुरक्षित, सुगम एवं पारदर्शी परिवहन सेवाएं उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है।

जरूरी खबरें